Rechercher dans ce blog

Tuesday, November 9, 2021

Poonam Pandey Husband Arrested: पूनम पांडे के पति Sam Bombay मारपीट के आरोप में गिरफ्तार, बुरी तरह घायल एक्ट्रेस - ABP न्यूज़

Poonam Pandey Husband Arrested: एक्ट्रेस पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पूनम पांडे ने उन पर मारपीट का आरोप लगाया है, बुरी तरह घायल एक्ट्रेस को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके सिर, आंखों और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं हैं. पुलिस ने सैम पर भारतीय दंड सहिंता के तहत मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं. 

पूनम को सिर और आंख में आई चोट

रिपोर्ट्स के मुताबिक पूनम पांडे ने अपनी शिकायत में कहा है कि दोनों के बीच सैम की पहली पत्नी अलवीरा को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद सैम ने उनके सिर को दीवार में मार दिया, जिससे उनके सिर में काफी चोट आई हैं. उन्हें एक आंख से देखने में भी परेशानी हो रही है. पूनम पांडे की शिकायत पर पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए सैम को अरेस्ट कर लिया. पूनम पांडे का अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

पहले भी मारपीट का आरोप लगा चुकी हैं एक्ट्रेस

हालांकि ये पहली बार नहीं हैं जब एक्ट्रेस ने अपने पति पर मारपीट की शिकायत की हैं. इससे पहले 2020 में भी उन्होंने शादी के कुछ दिन बाद ही सैम पर गोवा में मारपीट का आरोप लगाया था. इस शिकायत में उन्होंने कहा ता कि उनके पति ने उनके साथ छेड़छाड़ की और मारपीट के बाद गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी थी. ये घटना गोवा के कानाकोना गांव की हैं. खबरों के मुताबिक ये दोनों यहां अपने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए पहुंचे थे. तब भी सैम पर आईपीसी की धारा 353, 506 और 354 के तहत मामला दर्ज किया गया था. 


पूनम पांडे और सैम बॉम्बे की शादी पिछले साल 10 सितंबर को हुई थी. दोनों ने एक दूसरे को दो साल तक डेट करने के बाद शादी का फैसला लिया था. गोवा में दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद पूनम ने अपनी शिकायत वापस ले ली थी. उस वक्त उन्होंने कहा था "कौन सी शादी में उतार चढ़ाव नहीं होते?"

ये भी पढ़ें..

Katrina Kaif And Vicky Kaushal Roka: विक्की कौशल की दुल्हनिया बनने को तैयार कैटरीना कैफ! इस स्टार के घर पर हुई पहली रस्म

जब बच्चे पूछते हैं कि हमारा धर्म क्या है-हिंदू या मुस्लिम? तो जानिए Shahrukh khan देते हैं क्या जवाब?

Adblock test (Why?)


Poonam Pandey Husband Arrested: पूनम पांडे के पति Sam Bombay मारपीट के आरोप में गिरफ्तार, बुरी तरह घायल एक्ट्रेस - ABP न्यूज़
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...