Rechercher dans ce blog

Tuesday, November 9, 2021

वेडिंग बेल्स: विराट और अनुष्का के पड़ोसी बनेंगे कटरीना कैफ और विक्की कौशल, इतनी कीमत में खरीदा नया आशियाना - अमर उजाला - Amar Ujala

बॉलीवुड कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में आई खबरों के मुताबिक कपल ने एक था टाइगर के निर्देशक कबीर खान के घर पर अपनी रोका सेरेमनी आयोजित की थी। इसके अलावा कई रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने ही अपने दोस्तों को दिसंबर में फ्री रहने को कहा है। हालांकि, अभी तक दोनों ने ही किसी को भी शादी का निमंत्रण नहीं दिया है। 

अपनी लाइफ की इस नई शुरुआत से पहले इस बॉलीवुड कपल ने अपने लिए एक आदर्श घर ढूढ़ लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में फिल्म सरदार उधम सिंह में नजर आए विक्की कौशल और सूर्यवंशी एक्ट्रेस कटरीना कैफ मुंबई के जुहू में एक अपार्टमेंट के लिए एक बड़ी राशि का भुगतान करेंगे। इस अपार्टमेंट में शिफ्ट होने के बाद यह कपल भारतीय किक्रेटर विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के पड़ोसी बन जाएंगे।

विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी को लेकर उनके फैंस काफी बेकरार है। रिपोर्ट के मुताबिक यह जोड़ा अपनी शादी के बाद जुहू में एक आलीशान अपार्टमेंट में शिफ्ट होंगे। बताया जा रहा है कि विक्की कौशल ने इस घर को खरीदने के लिए मोटी रकम अदा की है। जानकारी के मुताबिक विक्की ने जुहू के राजमहल में एक बेहद आलीशान इमारत में 60 महीने यानी 5 साल के लिए एक अपार्टमेंट किराए पर लिया है। उन्होंने जुलाई 2021 में 8वीं मंजिल का अपार्टमेंट किराए पर लिया था।

विक्की कौशल ने इसके लिए सुरक्षा राशि के करीब 1.75 करोड़ रुपये जमा किए है। वहीं, शुरुआती 36 महीनों का किराया 8 लाख रुपये प्रति माह है। इसके अलावा अगले 12 महीनों के लिए यह 8.40 लाख रुपये प्रति माह है, और बाकी 12 महीनों के लिए विक्की कौशल 8.82 लाख रुपये प्रति माह का किराया देंगे।

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने हाल ही में एक था टाइगर के निर्देशक कबीर खान और मिनी माथुर के घर पर एक रोका समारोह आयोजित किया था। इस निजी समारोह में सिर्फ उनके परिवार के सदस्य ही उपस्थित थे। रोका में कैटरीना की मां, सुजैन टरकॉएट, उनकी बहन इसाबेल कैफ, विक्की के माता-पिता, श्याम कौशल और वीना कौशल और भाई सनी कौशल मौजूद थे।

एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक विक्की कौशल और कटरीना कैफ कथित तौर पर दिसंबर में राजस्थान के सवाई माधोपुर में शादी करेंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो कटरीना जल्द ही टाइगर- 3 की शूटिंग फिर से शुरू करेंगी, वहीं विक्की सैम मानेकशॉ की बायोपिक सैम बहादुर पर काम करना शुरू करेंगे।

Adblock test (Why?)


वेडिंग बेल्स: विराट और अनुष्का के पड़ोसी बनेंगे कटरीना कैफ और विक्की कौशल, इतनी कीमत में खरीदा नया आशियाना - अमर उजाला - Amar Ujala
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...