
अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर ‘सूर्यवंशी’ का बॉक्स ऑफिस (Sooryavanshi Box Office Collection) पर धमाल जारी है. फिल्म ने ब्लॉकबस्टर वीकेंड देने के बाद चौथे दिन भी अच्छा बिजनेस किया. फिल्म ने पहले वीकेंड में 77.08 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. ‘सूर्यवंशी’ के ओपनिंग डे यानी शुक्रवार का बिजनेस 26.29 करोड़ रुपये, शनिवार का 23.85 करोड़ रुपये और रविवार का 26.94 करोड़ रुपये का बिजनेस हुआ था. इस फिल्म ने पहले हफ्ते में कुल 77.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
‘सूर्यवंशी’ (Sooryavanshi) ने चौथे दिन 14-15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. यानी फिल्म ने अब तक 92 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म आज सौ करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी. वहीं, फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने सोमवार को एक वीडियो अनाउंसमेंट में बताया कि ‘सूर्यवंशी’ (Sooryavanshi Worldwide Collection) का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 101 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फिल्म दुनिया के 15 देशों में रिलीज हुई है.
‘सूर्यवंशी’ को रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने डायरेक्ट किया है. फिल्म पूरे भारत में 3,000 से अधिक स्क्रीनों पर रिलीज हुई. बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म एक हफ्ते में 120 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है. फिल्म को महाराष्ट्र और गुजरात के सिनेमाघरों में 50 प्रतिशत सिटिंग क्षमता होने के बावजूद फायदा मिला है.
अक्षय कुमार-स्टारर ‘सूर्यवंशी, रजनीकांत की ‘अन्नात्थे’ और मल्टी-स्टारर हॉलीवुड फिल्म ‘इटर्नल्स’ बॉक्स ऑफिस पर तीनों ही फिल्में अच्छा परफॉर्म कर रही हैं. कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के बाद तीनों फिल्मों रिलीज हुई हैं और तीनों को सफलता मिल रही है. इस साल की शुरुआत में ‘बेलबॉटम’, ‘रूही’, ‘मुंबई सागा’ और ‘थलाइवी’ जैसी फिल्में रिलीज हुई थीं. मार्वल ने भी अपनी फिल्म ‘शांग-ची’ और ‘द लीजेंड ऑफ द टेन रिंग्स’ को भी रिलीज किया था. हालांकि, वे अपने ओपनिंग वीकेंड में 15 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर सके.
अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को ज्यादातर पॉजिटिव रिव्यूज मिले हैं. ‘सूर्यवंशी’ मार्वल स्टूडियोज की फिल्म ‘इटर्नल्स’ से टक्कर ले रही है. फिल्म ‘सूर्यवंशी’ और ‘अन्नाथे’ जैसी फिल्मों के बीच ‘इटर्नल्स’ सर्वाइव करने में सफल रही है. तरण आदर्श ने ‘इटर्नल्स’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर ट्वीट में लिखा है, ‘दो बड़े अपोनेंट के बावजूद मार्वल ने इंडिया में अपनी स्थिति को मजबूत किया है. शुक्रवार- 7.35 करोड़, शनिवार- 5.75 करोड़, रविवार- 6.05 करोड़ रुपये. ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन- 22.80 करोड़ रुपये.’
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन और देखें Live TV News18 हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी News in Hindi.
Sooryavanshi Box Office Collection: 'सूर्यवंशी' बनाएगी ये रिकॉर्ड, अक्षय कुमार की फिल्म ने 4 दिन में कमाए इ... - News18 हिंदी
Read More
No comments:
Post a Comment