Rechercher dans ce blog

Saturday, October 23, 2021

जेल में आर्यन का हाल: रिहाई के लिए शाहरुख के बेटे को अब भगवान से उम्मीद, हर दिन आरती में हो रहा शामिल - दैनिक भास्कर

मुंबई17 घंटे पहलेलेखक: निशात शम्सी

  • कॉपी लिंक
मुलाकात के बाद शाहरुख जैसे ही लौटे, आर्यन विजिटर रूम में ही रोने लगे। - Dainik Bhaskar

मुलाकात के बाद शाहरुख जैसे ही लौटे, आर्यन विजिटर रूम में ही रोने लगे।

ड्रग्स केस में अरेस्ट आर्यन खान को जेल में 19 दिन हो चुके हैं। शुरुआत में खबरें आई थीं कि वह बिना कुछ खाए-पिए चुपचाप बैठा रहता है। अब उसकी दिनचर्या में थोड़ा बदलाव आने लगा है। बताया जाता है कि रिहाई का इंतजार कर रहा आर्यन रोज जेल में होने वाली आरती में शामिल हो रहा है। जेल सूत्रों के मुताबिक आर्यन की बैरक में बने मंदिर में हर शाम 7 बजे आरती होती है। वह आरती पूरी होने तक वहीं रहता है।

गुरुवार को मिलने पहुंचे थे शाहरुख
आर्यन को क्रूज पर पार्टी के दौरान 2 अक्टूबर को NCB ने हिरासत में लिया था। शाहरुख खान गुरुवार को बेटे से मिलने आर्थर रोड जेल पहुंचे थे। वे करीब 18 मिनट तक वहां रुके। इस दौरान उन्होंने इंटरकॉम पर कांच की दीवार के पीछे खड़े आर्यन से 10 मिनट तक बात की।

शाहरुख और आर्यन के बीच गुरुवार को तकरीबन 10 मिनट तक मुलाकात हुई थी।

शाहरुख और आर्यन के बीच गुरुवार को तकरीबन 10 मिनट तक मुलाकात हुई थी।

पिता के जाते ही रुलाई फूटी
बताया जाता है कि मुलाकात के बाद शाहरुख जैसे ही लौटे, आर्यन विजिटर रूम में ही रोने लगे। इस दौरान जेल के एक संतरी ने उसे चुप करवाया। एक कैदी ने उसके कंधे पर हाथ रखकर शांत रहने के लिए कहा। जेल सूत्रों के मुताबिक आर्यन जब विजिटर रूम से लौट रहे थे, तब मुलाकाती कक्ष के बाहर लगभग 20 लोग लाइन में लगे थे।

आर्यन की आंखों से आंसू निकलते देख उन्होंने भी उसे चुप कराने की कोशिश की। कुछ ने दिलासा दिया कि अगली बार उन्हें जमानत जरूर मिल जाएगी। एक ने कहा कि टेंशन मत लो, तुम दिवाली घर पर ही मनाओगे। इसके बाद दो संतरी आर्यन को लेकर बैरक में चले गए। जेल सूत्रों के मुताबिक आर्यन ने बैरक में लौटने के बाद काफी देर तक कुछ नहीं खाया। वह एक कोने में शांत बैठा रहा। एक-दो बंदियों के सवालों का सिर हिलाकर जवाब भर दिया।

अभिनेता शाहरुख खान ने जेल में मौजूद एक महिला को सलाम किया था। यह महिला अपने बेटे से मिलने आर्थर रोड जेल गई थी।

अभिनेता शाहरुख खान ने जेल में मौजूद एक महिला को सलाम किया था। यह महिला अपने बेटे से मिलने आर्थर रोड जेल गई थी।

बेटे से मिलने पहुंची मां को शाहरुख ने किया सलाम
शाहरुख जब आर्यन से मुलाकात कर रहे थे, तब उनसे कुछ दूरी पर एक बुजुर्ग महिला भी खड़ी थी, जो अपने बेटे से मिलने जेल में पहुंची थी। महिला का बेटा हत्या के आरोप में जेल में बंद है। महिला ने शाहरुख को देखकर सलाम किया। इसके जवाब में शाहरुख ने भी उन्हें आदाब किया और आगे बढ़ गए। महिला ने बाहर जाकर कुछ पैपराजी से यह बात बताई।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


जेल में आर्यन का हाल: रिहाई के लिए शाहरुख के बेटे को अब भगवान से उम्मीद, हर दिन आरती में हो रहा शामिल - दैनिक भास्कर
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...