Rechercher dans ce blog

Sunday, August 22, 2021

Khatron Ke Khiladi 11: निक्की तंबोली के साथ बाहर हुआ ये मज़बूत कंटेस्टेंट, एक्ट्रेस पर भड़के वरुण सूद - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

नई दिल्ली, जेएनएन। ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में इस हफ्ते हुए डबल एविक्शन ने सबको हैरान कर दिया। शो से इस वीक एक ऐसा दमदार कंटेस्टेंट विदा हो गया जिसका जाना किसी को भी पसंद नहीं आया। इस वजह से न सिर्फ बाकी के कंटेस्टेंट बल्कि ख़ुद रोहित शेट्टी भी उदास नज़र आए और उदासी के साथ उन्हें गुडबाय कहा। खतरों के खिलाड़ी 11 में 22 अगस्त के एपिसोड में निक्की तंबोली और विशाल आदित्य सिंह बाहर हो गए। विशाल शो में अब तक काफी अच्छा परफॉर्म कर रहे थे, लेकिन रविवार के एपिसोड में निक्की तंबोली की वजह से वो एक स्टंट हार गए और एलिमिनेशन राउंड में पहुंच गए, जिसके बाद दूसरे स्टंट में वो कुछ सेकेंड्स से पीछे रह गए और हार गए।

दरअसल, रविवार को रोहित शेट्टी ने पार्टनरशिप वीक में सभी कंटेस्टेंट्स का स्वागत किया। क्योंकि दिव्यांका और वरुण पहले से सेव थे इसलिए उन्होंने कोई स्टंट नहीं किया। इसके बाद रोहित ने स्टंट के लिए अभिनव शुक्ला-राहुल वैद्य, विशाल आदित्य सिंह-निक्की तंबोली, सना मकबुल-अनुष्का सेन और अर्जुन बिजलानी-श्वेता तिवारी की जोड़ी बनाई। इसके बाद एक अंडर वाटर स्टंट दिया गया जिसे श्वेता तिवारी और अर्जुन बिजलानी ने जीत लिया और अभिनव-राहुल एलिमिनेशन राउंड में पहुंच गए।

इसके बाद एक ब्रिज स्टंट दिया गया, जिसमें अनुष्का सेन और सन मकबूल जीत गए और निक्की के खराब परफॉर्म करने की वजह से वो और विशाल हार गए और एलिमिनेशन राउंड पहुंच गए। आखिर में राहुल-अभिनव, निक्की- विशाल के बीच एलिमिनेशन स्टंट किया गया जिसमें एकी कीड़ों से भरे बॉक्स में खड़े होना था और मुंह से चाबी निकालकर दूसरे पार्टनर को देनी थी। दूसरे पार्टनर को भी वो चाबी मुंह से ही लेनी थी और फिर चार ताले खोलने थे। इस स्टंट को चारों ने बहुत अच्छा परफॉर्म किया, लेकिन कुछ सेकेंड्स कम होने की वजह से निक्की और विशाल हार गए।

निक्की पर भड़े वरुण सूद

निक्की और विशाल के ब्रिज स्टंट हारने पर वरुध और दिव्यांका एक्ट्रेस पर जमकर भड़के। वरुण ने कहा कि निक्की भरोसा करने लायक ही नहीं हैं। जाने से पहले वो हर स्टंट के लिए कहती हैं वो कर लेंगी फिर वहं जाकर वो किसी की नहीं सुनती हैं। दिव्यांका ने भी कहा अगर उन्हें इतना ही डर लगता है तो वो यहां आई क्यों।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

Adblock test (Why?)


Khatron Ke Khiladi 11: निक्की तंबोली के साथ बाहर हुआ ये मज़बूत कंटेस्टेंट, एक्ट्रेस पर भड़के वरुण सूद - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...