Saira Banu Birthday, Net Worth, Lifestyle: हिंदी सिनेमा जगत की मशहूर अदाकारा और दिवंगत दिलीप कुमार साहब की पत्नी सायरा बानो (Saira Banu) का आज जन्मदिन है. 23 अगस्त 1944 को मसूरी, उत्तराखंड में जन्मी सायरा आज 77 साल की हो गई हैं. ‘जा-जा-जा मेरे बचपन कहीं जा के छुप नादां’- गीत गाते हुए सायरा बानो फिल्म जंगली के साथ पहली बार परदे पर आई थी. अपने हुस्न और अपनी अदाकारी से हर किसी का दिल जीतने वाली सायरा आज अकेली पड़ गई हैं.Also Read - Dilip Kumar का पार्थिव शरीर देखकर रो पड़े धर्मेंन्द्र, सायरा ने कहा 'देखो साहब ने पलकें झपकाईं'
दिलीप कुमार-सायरा बानो
दिलीप कुमार करोड़ों की संपत्ति के मालिक थे मगर उनके जाने के बाद सायरा बानो को संभालना पड़ रहा है. Celebrity Net Worth की रिपोर्ट के मुताबिक दिलीप कुमार का नेट वर्थ 85 डॉलर मिलियन है. इंडियन करेंसी के हिसाब से उनके पास लगभग 627 करोड़ रुपए के आस पास की संपत्ति है.
महान अभिनेता हिंदी फिल्म उद्योग में पहले व्यक्ति थे जिन्होंने 1950 के दशक में अपनी फीस के रूप में 1 लाख रुपये लिए थे. सायरा बानो ने अपने खाली समय को सामाजिक सेवा में भी लगाया है.
Dilip Kumar के जाने के बाद इतने करोड़ की संपत्ति की मालकिन बन गईं हैं Saira Banu, शादी के वक्त ही... - India.com हिंदी
Read More
No comments:
Post a Comment