Rechercher dans ce blog

Sunday, August 22, 2021

ब्लैडर कैंसर से पीड़ित महेश मांजरेकर की हुई सर्जरी, जानें अब कैसी है हालत - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स जो कैंसर को मात देकर घर वापस लौटे हैं। अब इस फहरिस्त में फेमस फिल्म निर्देशक महेश मांजरेकर का भी नाम जुड़ गया है। जी हां, महेश मांजरेकर की हाल ही में एक सर्जरी हुई है जो पूरी तरह सफल रही है। महेश यूरिनरी ब्लैडर कैंसर से पीड़ित थे जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें सर्जरी करवाने के लिए कहा था। हाल ही में महेश की सर्जरी हुई है जिसके बाद महेश घर वापस आ गए हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, ’10 दिन पहले मुंबई के एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में महेश की सर्जरी हुई है। अब निर्देशक घर वापस आ गए हैं, और पूरी तरह फिट हैं। ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और एक्टर अपने घर वापस आकर काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं’।

वर्क फ्रंट की बात करें तो महेश मांजरेकर इंडस्ट्री के जानेमाने निर्देशक और एक्टर हैं। महेश मांजरेकर ने हिंदी के अलावा तमिल और मराठी फिल्मों में भी काम किया है। महेश सबसे पहले दूर्दशन की एक मराठी सीरीज़ Kshitij में नज़र आए थे। इसके बाद ने कई फिल्मों के निर्देशन भी किया और कई फिल्मों में एक्टिंग भी। कांटे, मुसाफिर, रन, दस कहानियां, दबंग... महेश मांजरेकर की हिट फिल्मों से एक हैं। इसके अलावा एक्टर कई टीवी शोज जैसे, झलक दिख ला जा, अरे दीवानों मुझे पहचानों, माहाराष्ट्रचा सुपरस्टार 1, बिग बॉस मराठी सीज़न 1, 2 और 3 में भी। इनमें किसी शो में महेज बतौर जज नज़र आए हैं, किसी में होस्ट और किसी में कंटेस्टेंट के रूप में दिख चुके हैं।

वहीं अब महेस मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर भी  फिल्मों में कदम रख चुकी हैं। सई ने साल 2019 में सलमान ख़ान की फिल्म 'दबंग 3' से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस फिल्म में सई सलमान के अपोज़िट नज़र आई थीं। फिल्म में सई ने सलमान की प्रेमिका का रोल निभाया था।

Adblock test (Why?)


ब्लैडर कैंसर से पीड़ित महेश मांजरेकर की हुई सर्जरी, जानें अब कैसी है हालत - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...