Rechercher dans ce blog

Wednesday, March 24, 2021

रामगोपाल वर्मा ने थलाइवी का ट्रेलर देख कंगना रनौत से मांगी माफी, बोले- मैं तुम्हें सलाम करता हूं - News18 हिंदी

राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में ट्वीट कर कंगना की तारीफ की है.

राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में ट्वीट कर कंगना की तारीफ की है.

फिल्म 'थलाइवी (Thalaivi)' का ट्रेलर देखने के बाद रामगोपाल वर्मा (Ramgopal Varma) ने सभी कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की न सिर्फ जमकर तारीफ की, बल्कि उनसे माफी मांगते हुए कह दिया कि दुनिया में उनसे जैसी बहुमुखी प्रतिभा वाली एक्ट्रेस नहीं है.

  • Share this:
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं. पिछले दिनों उन्हें चौथी बार बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला है, वहीं दूसरी तरफ उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'थलाइवी (Thalaivi)' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ. ट्रेलर देख सोशल मीडिया (Social Media) पर लोग उनके काम की तारीफ कर रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद रामगोपाल वर्मा (Ramgopal Varma) ने सभी कंगना की न सिर्फ जमकर तारीफ की, बल्कि उनसे माफी मांगते हुए कह दिया कि दुनिया में उनसे जैसी बहुमुखी प्रतिभा वाली एक्ट्रेस नहीं है.

इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में ट्वीट कर लिखा- रामगोपाल वर्मा ने ट्वीट कर लिखा, 'कंगना... मैं कुछ बातों में और कुछ अतिशयोक्तियों पर आपसे असहमत हो सकता हूं, लेकिन मैं आपको सलाम करता हूं. सुपर डुपर थलाइवी के लिए... फिल्म का ट्रेलर शानदार है और मैं ये कह सकता हूं कि स्वर्ग में जयललिता भी इसे देखकर रोमांचित हो रही होंगी'.

Youtube Video

Ramgopal Varma, Kangana Ranaut, Ramgopal Varma apologizes to Kangana Ranaut, Thalaivi, Thalaivi trailer, Social Media, Viral News, रामगोपाल वर्मा, कंगना रनौत
'कंगना जो भी मजबूत राय रखता है, उसे कड़ी प्रतिक्रियाएं मिलती ही हैं. मैं ये स्वीकार करना चाहूंगा कि मुझे लगा थी कि आपने कुछ ज्यादा ही बढ़ा-चढ़ा कर बोल दिया था कि, जब आपने खुद की हॉलीवुड की महान हस्तियों से तुलना की थी. लेकिन अब मैं माफी मांगता हूं और इस बात से सौ प्रतिशत सहमत हूं कि इस दुनिया में आपके जैसी बहुमुखी प्रतिभा वाली एक्ट्रेस नहीं है'.

Ramgopal Varma, Kangana Ranaut, Ramgopal Varma apologizes to Kangana Ranaut, Thalaivi, Thalaivi trailer, Social Media, Viral News, रामगोपाल वर्मा, कंगना रनौत

रामगोपाल वर्मा की बात पर कंगना ने लिखा, 'सर! ... मैं आपकी बात से सहमत हूं... मुझे आप बहुत पसंद है और मैं आपकी हमेशा बहुत सराहना करती हूं. अहंकार से भरी इस मृत पड़ी दुनिया में जहां लोगों का इगो और प्राइड बहुत ही जल्दी आहत हो जाया करता है. वहीं, आप किसी बात को इतनी गंभीरता से नहीं लेते हैं. यहां तक कि आप खुद को भी गंभीरता से नहीं लेते हैं. मैं आपकी इस खूबी की तारीफ करती हूं... मेरी तारीफ करने के लिए धन्यवाद'.

Let's block ads! (Why?)


रामगोपाल वर्मा ने थलाइवी का ट्रेलर देख कंगना रनौत से मांगी माफी, बोले- मैं तुम्हें सलाम करता हूं - News18 हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...