Rechercher dans ce blog

Wednesday, March 24, 2021

Ankita Lokhande ने आज तक सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर पर नहीं लिखा आत्मा को शांति मिले, एक्ट्रेस ने बताई ये खास वजह - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी और बॉलीवुड अभिनेत्री अंकिता लोखंडे दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बारे में हमेशा से खुलकर बोलती रहती हैं। यह दोनों करीब छह साल तक रिश्ते में थे। ऐसे में अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर और इंटरव्यू में अपने और सुशांत सिंह राजपूत के रिश्ते के बारे में कई खुलासे भी करती रहती हैं। अंकिता ने अब खुलासा किया है उन्होंने आज तक सुशांत सिंह राजपूत की किसी भी तस्वीर पर RIP (आत्मा को शांति मिले) क्यों नहीं लिखा।

पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके घर में मिला था। उनकी मौत ने फैंस और करीबीयों को हिलाकर रख दिया था। सुशांत सिंह राजपूत की मौत का अंकिता लोखंडे को भी गहरा सदमा लगा था। यही वजह है जो वह अक्सर दिवंगत अभिनेता को सोशल मीडिया और इंटरव्यू में याद करती रहती हैं। अंकिता लोखंडे ने कहा कि जब वह सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर साझा करती हैं तो उनकी हिम्मत नहीं होती है कि उसपर वह RIP लिख सकें।

यह बात अंकिता लोखंडे ने अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड बबली को दिए अपने एक इंटरव्यू में कही है। इस दौरान उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर ढेर सारी बात की। अंकिता लोखंडे ने कहा कि जब उन्हें सुशांत के निधन के बारे में पता चला तो उनको गहरा सदमा लगा था। वह उस समय खुद को संभाल नहीं पा रही थीं। अंकिता लोखंडे ने कहा कि उनके पास हिम्मत नहीं थी कि वह उनकी तस्वीर साझा करते हुए RIP लिख सकें।

अंकिता लोखंडे ने कहा, 'लोगों ने मुझे उसी दिन उनकी तस्वीर नहीं लगाने के लिए जज करना शुरू कर दिया, जिस दिन सुशांत सिंह राजपूत चले गए थे। आप हमसे क्या उम्मीद करते हैं? कोई अपना चला जाए तो है क्या हम तस्वीर डालते हैं (क्या आप किसी प्रिय के मरने के तुरंत बाद तस्वीर लगाते हैं)? आप विश्वास नहीं करेंगे, आज तक मैंने कभी भी RIP के साथ सुशांत की कोई तस्वीर पोस्ट नहीं की। मुझे उनके लिए ऐसा कुछ करने की हिम्मत नहीं है। क्योंकि मैं नहीं कह सकती कि 'सुशांत की आत्मा को शांति मिले'।

इसके अलावा अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत को लेकर और भी ढेर सारे खुलासे किए थे। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे ने टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता में साथ काम किया था। इस शो के दौरान यह दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए थे और दोनों के बीच प्यार हो गया था। उस समय सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे अपने रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में भी रहते थे, लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के बॉलीवुड में करियर शुरू करने के दौरान ही इन दोनों को ब्रेकअप हो गया था। 

kumbh-mela-2021

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

Let's block ads! (Why?)


Ankita Lokhande ने आज तक सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर पर नहीं लिखा आत्मा को शांति मिले, एक्ट्रेस ने बताई ये खास वजह - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...