Farooq Shaikh Birth Anniversary: सिनेमा जगत का वो सितारा जिसकी रौशनी सदियों तक ज़िंदा रहेगी. फ़िल्मी दुनिया का वो अभिनेता जिसके अभिनय में सच्चाई सांस लेती थी. उसके द्वारा निभाया गया हर किरदार सीधे दिलों में बसने की सलाहियत रखता था. सादगी को अपना पैरहन बनाने वाले एक्टर फारुख शेख (Farooq Shaikh Birthday) भले ही आज दुनिया में नहीं हैं मगर उनके गानों से आज भी ज़ख्म भर जाते हैं. बेहद कम फिल्मों के ज़रिए ही लोगों के दिलों में बसने वाले अभिनेता फारुख शेख की आज बर्थ एनिवर्सिरी (Farooq Shaikh Birth Anniversary) है. 25 मार्च 1948 को गुजरात के अमरोली (सूरत) में जन्मे फारुख 70-80 के दशक के सुपरस्टार माने जाते थे. टीवी और फिल्मों में काम कर चुके फारुख ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी. आज इस खास मौके पर आइए जानते हैं इस सदाबहार कलाकार की ज़िंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी (Farooq Shaikh Unknown Facts) बातें:
फारुख शेख
-फारुख का जन्म गुजरात के एक मुस्लिम परिवार में हुआ उनके पिता मुस्तफा शेख एक जाने माने वकील थे.
-फारुख शेख लॉ के स्टूडेंट थे और उनके पिता चाहते थे कि वो भी इसी पेशे को आगे बढ़ाएं मगर फारुख को अभिनय की दुनिया ज़्यादा आकर्षित कर रही थी.
-फारुख थिएटर की दुनिया में काफी एक्टिव रहा करते थे. थिएटर प्ले में उनकी बेहतरीन परफॉर्मेंस की बदौलत ही उन्हें 1973 में रिलीज हुई फिल्म ‘गर्म हवा’ में ब्रेक मिला. इस फिल्म के लिए उन्हें 750 रुपये फीस के तौर अदा किए गए. फारुख शेख ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मैंने पैसों के लालच में फिल्म कर तो ली, लेकिन ये पैसे मुझे पूरे 20 साल बाद मिले. बता दें कि साल 1973 में ये काफी बड़ी रकम हुआ करती थी.

-फारुख शेख ने एक्ट्रेस शबाना आजमी के साथ फिल्म ‘लोरी’, ‘अंजुमन’, ‘एक पल’ और ‘तुम्हारी अमृता’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया.
-फारुख शेख और दीप्ति नवल की ऑनस्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया. यह जोड़ी काफी हिट रही. दीप्ति नवल के साथ फारुख शेख ने करीब 7 फिल्मों में काम किया जिनमें ‘चश्म-ए-बद्दूर’ , ‘कथा’, ‘साथ-साथ’, ‘किसी से ना कहना’, ‘रंग बिरंगी’ जैसी फिल्में शामिल थीं.
-एक अंग्रेजी अखबार को दिए गए इंटरव्यू में फारुख शेख ने कहा था कि उन्हें दर्शक पसंद करते थे. अपने जमाने में जब वह आम लोगों के बीच जाया करते थे लोग मुझे जानते थे, देखकर हाथ हिलाते थे और स्माइल पास करते थे. उन्होंने कहा, ‘ मुझे कभी खून से लिखे गए खत या शादी के ऑफर नहीं मिले जैसे कि राजेश खन्ना और बाकी एक्टर्स को मिलते थे.’

-अपने चार दशक के फ़िल्मी करियर में उन्होंने लगभग 40 फिल्मों में काम किया.
– 28 दिसंबर 2013 को इस महान कलाकार ने दुबई में दुनिया से अलविदा ले लिया.
No comments:
Post a Comment