Rechercher dans ce blog

Friday, October 14, 2022

'कांतारा' रिव्यू: एक देवता के मिथक की कहानी और ऋषभ शेट्टी की अद्भुत परफॉरमेंस पर्दे पर देखकर आप सन्न रह जाएंगे - Aaj Tak

KGF बनाने वाले होम्बाले फिल्म्स की अगली फिल्म 'कांतारा' कन्नड़ में बनी है और 30 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज होने के बाद से जमकर तारीफ बटोर रही थी. उत्तर भारत में भी लोगों ने जबसे 'कांतारा' का ट्रेलर देखा था, वो इसे बड़ी स्क्रीन पर देखना चाहते थे. फैन्स की डिमांड स्वीकार करते हुए मेकर्स ने 14 अक्टूबर, शुक्रवार को 'कांतारा' को हिंदी डबिंग के साथ भी रिलीज कर दिया है. 

ओटीटी की पहुंच बढ़ने के बाद साउथ में बनी बहुत सारी फिल्मों को उत्तर भारत के सिनेमा फैन्स ने भी देखा है और हमेशा के लिए इन फिल्मों के फैन हो गए हैं. 'कांतारा' उन फिल्मों में से है जो अगर आपने अभी थिएटर्स में नहीं देखी और बाद में ओटीटी पर देखी, तो ये अफसोस रहेगा कि थिएटर्स में इसे देखने का एक्सपीरियंस क्यों मिस कर गए! 

मैंने 'कांतारा' नोएडा के थिएटर में देखी, जहां मेरे अलावा लगभग 15 लोग और थे. इनमें से अधिकतर 2-3 के ग्रुप में थे. फर्स्ट हाफ खत्म होने के बाद थिएटर में लोग फिल्म के बारे में आपस में बातें कर रहे थे, हंस-बोल रहे थे. लेकिन सेकंड हाफ में अंत के लगभग 40 मिनट पूरे थिएटर में जैसे सन्नाटा था. और फिल्म खत्म होने के बाद सब जैसे सन्न रह गए थे और एक दूसरे के चेहरे इस भाव में देख रहे थे कि 'स्क्रीन पर ये क्या देख लिया!' 

'कांतारा' की कहानी की जड़ में एक लोककथा है और पूरी फिल्म के नैरेटिव में एक वैसा ही सम्मोहन है जैसा लोककथाओं को सुनने में महसूस होता है. ऋषभ शेट्टी बतौर डायरेक्टर एक ऐसा संसार रचते हैं जिसे आप बहुत क्युरियोसिटी के साथ देखते रहते हैं. और वो इस फ्लो के साथ कहानी कहते हैं कि कोई भी मोमेंट खाली नहीं लगता और 'कांतारा' के संसार को देखते रहने की इच्छा बनी रहती है. बतौर एक्टर ऋषभ के कम के लिए सबसे सटीक एक ही शब्द लगता है- अद्भुत! 

'कांतारा' का मिथक
फिल्म में जंगल के बीच बस एक छोटे से गांव की कहानी है. 'कांतारा' का अर्थ होता है बीहड़ जंगल, और इस जंगल के निवासियों में सम्पन्नता लाने वाले एक देवता के मिथक की मान्यता है. इस देवता का सालाना अनुष्ठान 'भूत कोला' कहानी का एक कोर एलिमेंट है. 
कहा जाता है कि शांति की तलाश में भटकते एक राजा को, जंगल में पत्थर के रूप में ये देवता मिला और उसने एक शर्त रखी. शर्त ये कि जमीन का ये हिस्सा गांव वालों का रहेगा और राजा को शांति मिलेगी. इस शर्त के नियम को तोड़ने पर भारी विनाश होगा. 

कहानी 
फिल्म का लीडिंग किरदार है शिवा, जिसका परिवार पीढ़ियों से जंगल के देवता की पूजा-अनुष्ठान करता आया है. लेकिन शिवा एक पूरी तरह मनमौजी और पैशनेट लड़का है जो अपनी मौज मस्ती में रहता है. 'कांतारा' के पहले 30 मिनट में ही 'कंबाला' (भैंसे की दौड़) का एक सीक्वेंस है, जिससे आपको बता दिया जाता है कि शिवा जितना मौजी और बहादुर है, उतना ही रिएक्टिव भी यानी बहुत जल्दी भड़कता है. 'कांतारा' के फर्स्ट हाफ में शिवा, उसके साथी, जंगल से गांववालों का रिश्ता ये सबकुछ आप समझ जाएंगे.

कहानी में एक फॉरेस्ट ऑफिसर है मुरली (किशोर), जो सरकार की तरफ से जंगल का रखवाला है और उसके हिसाब से जंगल में गांववालों का दखल प्रकृति को नुक्सान पहुंचाने वाला है. ऐसे में जंगल को अपना प्लेग्राउंड मानने वाले शिवा से भी उसकी ठन जाती है. जंगल का जो मिथक कहानी की जड़ में है, उस कहानी के राजा का मौजूद वंशज देवेन्द्र सुत्तर (अच्युत कुमार) भी पूरे खेल में एक महत्वपूर्ण किरदार है. सवाल ये है कि गांववालों का आगे क्या होगा? क्या उनकी जमीनें सरकार के हाथ में जाएंगी? इस दौर में जब जमीनों के चक्कर में लोग गला काटने को तैयार हैं, तब क्या राजा का वंशज अपने पूर्वजों की मानी हुई देवता की शर्त निभाएगा? और इस पूरे खेल में शिवा और उसके पूर्वजों का जंगल के देवता से कनेक्शन किस तरह असर रखता है?

इन सवालों का जवाब 'कांतारा' जिस तरह स्क्रीन पर देती है, उसे पूरा देखने के बाद आपको थिएटर की सीट से उठने में कुछ मिनट का समय लगेगा. मुझे खुद थिएटर से बाहर आने के बाद भी, फिल्म से बाहर आने में थोड़ा वक्त लगा. 

क्या है खास?
'कांतारा' की कहानी हमारे देश में बहुत सारे ऐसे समुदायों और समाजों की तरह है जो जंगल से सीधे जुड़े हैं. शिव और उसके गांव वालों की तरह देश के बहुत सारे इलाकों के लोग इस तरह के संघर्ष के बीच फंसे रहते हैं. जंगल और इन्सान के रिश्ते पर वैसे भी सिनेमा में बहुत कम फिल्में हैं और 'कांतारा' इस लिस्ट में बहुत ऊपर रखी जा सकती है. 

टेक्निकली, 'कांतारा' एक बहुत दमदार फिल्म है. अरविन्द शेट्टी की सिनेमेटोग्राफी बहुत दमदार है. फिल्म में 'कंबाला' के खेल से लेकर भूत कोला और जंगल की पूरी सीनरी को कैमरा जिस तरह कैप्चर करता है उसमें नयापन तो लगता ही है, साथ ही थिएटर में मौजूद दर्शक खुद को स्क्रीन पर चिपका नहीं बल्कि कहानी में शामिल महसूस करता है. जैसे सबकुछ आंखों के सामने ही घट रहा हो.

स्पेशल इफेक्ट्स भी बहुत अच्छे हैं और कलर टोन आंखों को बहुत सुकून देने वाला है. 'कांतारा' के साउंड में दक्षिण कन्नड़ फोक का नेटिव फील तो है ही, साथ में एक रहस्यमयी एलिमेंट है जो जंगल के मिथक से जुड़ी कहानी को एक माया टाइप फील देने में बहुत खूब काम करता है. फिल्म की एक्शन कोरियोग्राफी भी बहुत कमाल की है. 

डायरेक्शन और परफॉरमेंस 
ऋषभ शेट्टी का स्क्रीनप्ले और डायरेक्शन एक एनर्जी से भरा हुआ है. उनके नैरेटिव में एक फ्लो है जहां स्क्रीन पर कोई ढीला मोमेंट नहीं है और कहानी से कट जाने जैसा नहीं लगता. ढाई घंटे लम्बी फिल्म को उन्होंने पूरा टाइट रखा है और स्क्रीनप्ले की स्पीड नहीं हल्की पड़ती. उनके डायरेक्शन का दम तो स्क्रीन पर आपको दिखता ही है, लेकिन बतौर एक्टर उन्होंने जो किया है, वो जादुई से कम नहीं है.

शिवा के कैरेक्टर में उनकी रॉ एनर्जी पूरी फिल्म में बराबर फैली हुई है और स्क्रीन पर उनका पूरा ऑरा बहुत कमाल का है. फिल्म के आखिरी 40 मिनट रिषभ को देखकर आप समझ पाएंगे कि उनकी परफॉरमेंस में ऐसा क्या जादू है. अगर वो स्पॉइलर न होता, तो यहां जरूर बात करते. 

फॉरेस्ट ऑफिसर बने किशोर बहुत, राजा के वंशज के रोल में अच्युत और शिवा की लव इंटरेस्ट लीला के रोल में सप्तमी गौड़ा ने भी बेहतरीन काम किया है. 

कमियां
'कांतारा' दक्षिण कन्नड़ और तुलूनाडू इलाके की लोक कथाओं और लोक संस्कृति से बहुत गहरी जुड़ी हुई है. फिल्म मूलतः कन्नड़ में बनी है और हिंदी में डबिंग में देखने पर कहीं न कहीं कहानी के कल्चर और प्रतीओं को समझने में थोड़ी सी उलझन हो सकती है. मुझे इसलिए नहीं हुई क्योंकि मैंने 'कांतारा' की कहानी में घुले प्रतीकों, मिथकों और तुलूनाडू की संस्कृति के बारे में थोड़ा पढ़ा था. 'कांतारा' देखने से पहले अगर आपको कहानी के बैकग्राउंड को समझना हो तो यहां पढ़ें:

कांतारा: परशुराम के क्षेत्र से जंगल के लोगों और देवताओं की कहानी, हिंदी में भी लेकर आ रहे हैं KGF के मेकर्स

जो डायलॉग एक पर्टिकुलर भाषा और संस्कृति से जुड़े हों उन्हें हिंदी में बदलने में थोड़ा बहुत असर तो खोता ही है. लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है कि इससे कहानी कहीं कमजोर हो जाती हो. 'कांतारा' आपसे बस थोड़ा सा धैर्य और एकाग्रता चाहती है. इसके बदले में आपको जो सिनेमेटिक एक्सपीरियंस मिलेगा, वो शानदार और यादगार होगा. 

Adblock test (Why?)


'कांतारा' रिव्यू: एक देवता के मिथक की कहानी और ऋषभ शेट्टी की अद्भुत परफॉरमेंस पर्दे पर देखकर आप सन्न रह जाएंगे - Aaj Tak
Read More

Thursday, October 13, 2022

थैंक गॉड का स्पेशल ट्रेलर हुआ रिलीज: चित्रगुप्त बने अजय ने कहा- अमिताभ बच्चन को यमलोक से मिला था KBC का आइड... - Dainik Bhaskar

7 घंटे पहले

फिल्म थैंक गॉड के मेकर्स ने हाल ही में सोशल मीडिया पर इसका स्पेशल ट्रेलर रिलीज किया, जिसे उन्होंने दिवाली ट्रेलर का नाम दिया है। ट्रेलर में अजय देवगन चित्रगुप्त की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं, वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा जीवन और मृत्यु के बीच लटके हुए एक कनफ्यूज इंसान के रोल में नजर आ रहें हैं। ट्रेलर के एक सीन में अजय, सिद्धार्थ से कहते हैं कि धरती के एक फेमस सुपरस्टार ने अपने शो कौन बनेगा करोड़पति का आईडिया यमलोक से ही चुराया था। इसमें अजय, चित्रगुप्त के ट्रेडिशनल गेटअप में संस्कृत में बात कर रहें हैं, जोकि सिद्धार्थ को बिल्कुल समझ नहीं आ रहा है। इस ट्रेलर को देखने के बाद फैंस इसे फनी बता रहे हैं। अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत स्टारर ये फिल्म 25 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होगी। देखें वीडियो...

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


थैंक गॉड का स्पेशल ट्रेलर हुआ रिलीज: चित्रगुप्त बने अजय ने कहा- अमिताभ बच्चन को यमलोक से मिला था KBC का आइड... - Dainik Bhaskar
Read More

Karwa Chauth 2022 Photos: शिल्पा से कैटरीना कैफ तक...एक्ट्रेसेज़ ने ऐसे मनाया करवा चौथ का त्योहर, देखें खूबसूर - ABP न्यूज़

Karwa Chauth 2022 : त्योहार चाहें कोई भी हो...आम लोगों के साथ-साथ सेलेब्स भी बढ़ चढ़कर हर त्योहार सेलेब्रिट करते हैं. चाहें ईद हो या दीवाली, होली हो या क्रिस्मस शायद ही ऐसा कोई त्योहार होगा जिसे सेलेब्स पूरे धूम धाम के साथ ना मनाते हों. तो ऐसे में भला करवा चौथ का त्योहार कैसे मिस हो सकता था.

बॉलीवुड स्टार्स से लेकर टीवी सेलेब्स तक में करवा चौथ को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. कई एक्ट्रेसेज़ ने अपने पतियों के लिए व्रत रखा है, हालांकि कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जिन्होंने फास्ट तो नहीं रखा, लेकिन इस खास दिन पर उन्होंने पति के लिए अपना प्यार ज़रूर ज़ाहिर किया है. हर साल की तरह इस साल भी एसी कई अभिनेत्रियां हैं जो पहली बार करवा चौथ का त्योहार मना रही हैं. जैसे आलिया भट्ट, मौनी रॉय.  अब इस खास दिन पर हम आपको दिखाते हैं सेलेब्स किस तरह करव चौथ का त्योहार सेलिब्रेट कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- सरोगेसी विवाद के बीच सामने आया नयनतारा के पति विग्नेश का बयान, शेयर किया ये पोस्ट

Adblock test (Why?)


Karwa Chauth 2022 Photos: शिल्पा से कैटरीना कैफ तक...एक्ट्रेसेज़ ने ऐसे मनाया करवा चौथ का त्योहर, देखें खूबसूर - ABP न्यूज़
Read More

Wednesday, October 12, 2022

शिखर धवन पर आया हुमा कुरैशी का दिल, सपनों में आए क्रिकेटर तो मम्मी ने यूं कराया हकीकत से सामना - NDTV India

शिखर धवन पर आया हुमा कुरैशी का दिल, सपनों में आए क्रिकेटर तो मम्मी ने यूं कराया हकीकत से सामना

शिखर धवन पर आया हुमा कुरैशी का दिल

नई दिल्ली :

Shikhar Dhawan Bollywood Debut: हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) और सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) स्टारर डबल XL (Double XL) का सुपर एंटरटेनिंग ट्रेलर फाइनली रिलीज हो गया है. फिल्म जहां अपनी अलग हट के स्क्रिप्ट को लेकर चर्चा में है तो वहीं इस फिल्म से लोकप्रिय क्रिकेटर शिखर धवन डेब्यू करने जा रहे हैं. फिल्म 4 नवंबर, 2022 को थिएटर स्क्रीन पर रिलीज होने वाली है. फिल्म के ट्रेलर में हुमा कुरैशी और शिखर धवन रोमांस करते नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें

बता दें कि शिखर धवन टीम इंडिया के कप्तान रह चुके हैं और कई सीरीज़ की जीता चुके हैं. डबल एक्सएल के ट्रेलर में दिख रहा है कि वह हुमा कुरैशी के साथ हाथों में हाथ डाले रोमांस कर रहे हैं. ब्लैक सूट में शिखर धवन एक्ट्रेस के साथ डांस स्टेप्स कर रहे हैं और काफी हैंडसम दिख रहे हैं. शिखर धवन ने फिल्म का ट्रेलर अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है. 

हाल ही में पिंक विला से बातचीत में शिखर धवन कहा, “देश के लिए खेलने वाले एथलीट के तौर पर ज़िंदगी काफी व्यस्थ रहती है. अच्छी फिल्म देखना मेरा पसंदीदा मनोरंजन है. जब मेरे पास यह मौका आया और मैंने कहानी सुनी तो कहानी मुझे काफी पसंद आया. यह समाज के लिए बहुत अच्छा मैसेज है. मुझे उम्मीद है कि इस फिल्म को देखने के बाद कई नौजवान लड़के और लड़कियां अपने सपनों का पीछा करेंगे, फिर वो चाहें कुछ भी हो.”


सतराम रमानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉडीवेट स्टीरियोटाइप को चुनौती देती नजर आती है. इस फिल्म को मेरठ, दिल्ली और लंदन में शूट किया गया है. डबल एक्सएल दो प्लस-साइज़ महिलाओं के जर्नी को दिखाया गया है. इस फिल्म में हुमा कुरैशी एक स्पोर्ट्स प्रेजेंटर के रोल में हैं, जबकि सोनाक्षी सिन्हा एक उभरते स्टाइलिस्ट के रोल में हैं. इस फिल्म के लिए दोनों ही एक्ट्रेस ने अपना काफी वजह बढ़ाया हैं.
 
फिल्म में जहीर इकबाल और महत राघवेंद्र मेल एक्टर हैं. डबल एक्सेल गुलशन कुमार, टी-सीरीज, वाकाओ फिल्म्स और मुदस्सर अजीज द्वारा प्रस्तुत किया गया है. 
 

Adblock test (Why?)


शिखर धवन पर आया हुमा कुरैशी का दिल, सपनों में आए क्रिकेटर तो मम्मी ने यूं कराया हकीकत से सामना - NDTV India
Read More

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर पहनें अपनी राशि के मुताबिक इन रंगों के कपड़े, पूरी होगी मनोकामना - Zee News Hindi

Karwa Chauth Color Outfits according to zodiac sign: आज पूरे देश में करवा चौथ का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है. सरगी के साथ इस त्योहार की शुरुआत हो चुकी है. इस दिन सभी विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं. यह त्योहार खासकर उत्तर भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रहती हैं और समय पर चांद को देखने के बाद व्रत खोलती हैं. आइए जानते हैं कि करवा चौथ के दिन राशिनुसार कौन सा रंग पहनना शुभ माना जाता है.

मेष- मेष राशि की महिलाएं करवा चौथ की पूजा अगर लाल और गोल्डन रंग के कपड़े पहनकर करती हैं तो यह उनके लिए बेहद शुभ रहेगा. दरअसल मंगल ग्रह को इस मेष राशि का स्वामी माना जाता है. मंगल का रंग लाल होता है, इसलिए इस राशि की सुहागिन महिलाओं का लाल, नारंगी और गोल्डन कलर का वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है. 

वृष- चूंकि वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है. इसलिए इस राशि की महिलाओं को विशेष फल और मनोकामना की प्राप्ति के लिए सिल्वर और हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए. इन रंगों के कपड़े पहनकर विधि-विधान से पूजा करने से पति-पत्नी के बीच में प्यार हमेशा बढ़ता जाएगा.

मिथुन- मिथुन राशि की महिलाओं के लिए हरा रंग इस करवा चौथ के दिन कुछ ज्यादा ही शुभ रहने वाला है. इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन हरे रंग की साड़ी और लाल रंग की चूड़ियां पहनकर चांद की पूजा करनी चाहिए. ऐसा करने से आपके पति की आयु लंबी होगी.  

कर्क- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं. इस राशि की महिलाएं लाल-सफेद रंग के कपड़े के साथ लाल, गुलाबी और नीली रंग की चूड़ियां भी पहन सकती हैं. 

सिंह- सूर्य देवता को सिंह राशि के स्वामी ग्रह माना जाता है. इसलिए सिंह राशि की महिलाएं आज लाल, संतरी, गुलाबी या गोल्डन कलर की साड़ी या लहंगा पहन सकती हैं. 

कन्या- 'बुध' कन्या राशि के स्वामी ग्रह हैं. इसलिए इस राशि की महिलाओं को आज लाल, हरा या गोल्डन कलर के कपड़े पहन सकती हैं. इन रंगों की साड़ी पहनकर पूजा करने से लाभ मिलेगा. ऐसा करने से पति-पत्नी दोनों के वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी.

तुला- तुला राशि के स्वामी शुक्र देव हैं. इस राशि की महिलाओं के लिए लाल, गोल्डन या सिल्वर रंग शुभ रहेगा.

वृश्चिक- वृश्चिक राशि की महिलाएं आज करवाचौथ पर लाल, मैरून या फिर गोल्डन रंग की साड़ी पहनकर पूजा करें तो शुभ फल मिलेगा.

धनु- धनु राशि के स्वामी बृहस्पति ग्रह हैं. इस राशि की सुहागिनें पीले, फिरोजी या आसमानी रंग के कपड़े पहन सकती हैं. इससे पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा और मनोकामना भी पूरी होगी.

मकर- मकर राशि के स्वामी शनि हैं. इसलिए मकर राशि की सुहागिन महिलाओं को नीले रंग के कपड़े पहन कर करवा चौथ की पूजा करनी चाहिए. 

कुंभ- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शनि है. नीला शनि का पसंदीदा रंग है. इस राशि की सुहागिन महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के इस व्रत के शुभ मौके पर सिल्वर या नीले रंग के कपड़े भी पहन सकती हैं. ऐसा करने से गृहस्थ जीवन में आगे भी हमेशा सुख और शांति बनी रहेगी.

मीन- इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर लाल या गोल्डन रंग के कपड़े पहनना शुभ होगा. ऐसा करने से आप और आपके पति दोनों के बीच कभी प्रेम और स्नेह में कमी नहीं आएगी.

अपनी निःशुल्क कुंडली पाने के लिए यहाँ तुरंत क्लिक करें

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

 

Adblock test (Why?)


Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर पहनें अपनी राशि के मुताबिक इन रंगों के कपड़े, पूरी होगी मनोकामना - Zee News Hindi
Read More

Tuesday, October 11, 2022

Ram Setu Trailer: रिलीज हुआ फिल्म 'राम सेतु' का ट्रेलर, हाथ में बड़ा सा पत्थर लिए पानी पर चलते दिखे अक्षय कुमार - NDTV India

Ram Setu Trailer: रिलीज हुआ फिल्म 'राम सेतु' का ट्रेलर, हाथ में बड़ा सा पत्थर लिए पानी पर चलते दिखे अक्षय कुमार

राम सेतु का ट्रेलर हुआ रिलीज

नई दिल्ली :

यह भी पढ़ें

अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘राम सेतु' का ट्रेलर सामने आ चुका है. मंगलवार को रिलीज हुए दो मिनट और नौ सेकेंड लंबे इस ट्रेलर में अक्षय कुमार को उनकी टीम के साथ राम सेतु की खोज करते हुए देखा जा सकता है. ट्रेलर काफी दिलचस्प नजर आ रहा है. अक्षय का लुक भी काफी इंटरेस्टिंग हैं. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा भी हैं. अभिषेक शर्मा के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. राम सेतु का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. कई लोगों ने यूट्यूब पर कमेंट करते हुए इसे अभी से ब्लॉकबस्टर बता दिया है.  वहीं कई लोगों ने कमेंट कर बताया कि ट्रेलर देखने के बाद उनके रोंगटे खड़े हो गए हैं.

बता दें कि फिल्म राम सेतु के ट्रेलर में अक्षय कुमार अपनी टीम के साथ मिलकर एक मिशन पूरा करते नजर आते हैं. वह साबित करने की कोशिश कर रहे हैं कि त्रेता युग में बनाया गया राम सेतु असल में है. इस खोज के दौरान उनके सामने कई राज आते हैं, जो दर्शकों को भी रोमांच से भर देंगे. ट्रेलर का आखिरी सीन काफी रोमांच पैदा करता है, जिसमें अक्षय हाथ में एक बड़ा सा पत्थर लिए पानी पर चलते नजर आते हैं.

फिल्म का ट्रेलर देख अक्षय कुमार के फैंस इस फिल्म को फर्स्ट डे देखने की बात कर रहे हैं. बता दें कि इस साल रिलीज हुई अक्षय की दूसरी फिल्में अच्छा कारोबार नहीं कर पाईं, ऐसे में इस फिल्म से अक्षय को काफी उम्मीदें हैं. इससे पहले फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को लेकर अक्षय काफी एक्साइटेड थे, लेकिन फिल्म फ्लॉप साबित हुई और फिल्म में उनके काम की काफी आलोचना भी हुई थी.


Adblock test (Why?)


Ram Setu Trailer: रिलीज हुआ फिल्म 'राम सेतु' का ट्रेलर, हाथ में बड़ा सा पत्थर लिए पानी पर चलते दिखे अक्षय कुमार - NDTV India
Read More

Monday, October 10, 2022

Palak Tiwari ने रीविलिंग ड्रेस पहनकर मनाया अपना बर्थडे, फैंस के छूटे पसीने - Bollywood Life हिंदी

Palak Tiwari celebrates her birthday: श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने बीते दिन ही अपना जन्मदिन सेलीब्रेट किया है।। इस खास मौके पर पलक तिवारी काफी बोल्ड अंदाज में नजर आईं। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपरो पलक तिवारी की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।

Adblock test (Why?)


Palak Tiwari ने रीविलिंग ड्रेस पहनकर मनाया अपना बर्थडे, फैंस के छूटे पसीने - Bollywood Life हिंदी
Read More

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...