Rechercher dans ce blog

Thursday, August 18, 2022

तापसी पन्नू-अनुराग कश्यप ने की फिल्म 'दोबारा' को Boycott करने की अपील, तो नेटिजेंस बोले- 'इच्छा पूरी करते ह... - News18 हिंदी

सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों और सितारों के बायकॉट का चलन बना हुआ है. फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ और ‘रक्षा बंधन’ इसकी भुक्तभोगी हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर लोग बायकॉट करने की मांग करते दिखे थे. अब इस बायकॉट ट्रेंड का शिकार अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म ‘दोबारा’ (Dobaaraa) बनती नजर आ रही है, जिसमें तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) लीड रोल में हैं.

अनुराग कश्यप की नए जमाने की थ्रिलर ‘दोबारा’ अपनी अनूठी कहानी के लिए चर्चा में रही है जो टाइम ट्रेवल की बात करती है. फिल्म की ओर दर्शक आकर्षित हो रहे हैं. फिल्म के 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज से पहले, नेटिजेंस ने इसे लेकर बायकॉट ट्रेंड शुरू कर दिया है. वे दर्शकों से फिल्म का बहिष्कार करने और एक्ट्रेस व निर्देशक की इच्छा को पूरा करने के लिए कह रहे हैं.

Taapsee Pannu, Dobaaraa, BoycottDobaaraa, Twitter Trend, Anurag Kashyap, तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप, बायकॉट दोबारा
(फोटो साभार: Twitter)

‘दोबारा’ को ट्रेंड कराना चाहते थे अनुराग और तापसी
निर्देशक अनुराग कश्यप और फिल्म की लीड एक्ट्रेस तापसी पन्नू को लोगों से अपनी फिल्म ‘दोबारा’ को बायकॉट करने का अनुरोध करते हुए देखा गया था. सोशल मीडिया पर बढ़ती बायकॉट संस्कृति पर अपने विचार साझा करते हुए, तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप ने नेटिजेंस से उनकी फिल्म का बायकॉट करके उसे ट्रेंड में लाने के लिए अनुरोध किया था.

अनुराग-तापसी ने लोगों से की फिल्म को बायकॉट करने की अपील
अनुराग कश्यप ने सिद्धार्थ कानन से कहा था, ‘मैं खुद को अलग-थलक महसूस कर रहा हूं. मैं भी चाहता हूं कि मेरी फिल्म का बायकॉट हो. कृपया बायकॉट करके हमारी फिल्म को ट्विटर पर ट्रेंड करा दें.’ तापसी पन्नू ने इसके आगे कहा, ‘हां बायकॉट करके ‘दोबारा’ को ट्रेंड करवा दो. हम भी ट्विटर पर ट्रेंड करना चाहते हैं.’ फिल्म की रिलीज से पहले, एक्ट्रेस और निर्देशक के अनुरोध पर नेटिजेंस ने लोगों से फिल्म को बायकॉट करने की अपील की है.

तापसी-अनुराग को सबक सिखाना चाहते हैं नेटिजेंस
जाहिर है कि नेटिजेंस उन्हें सबक सिखाना चाहते हैं और यह दिखाना चाहते हैं कि बायकॉट की बात को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए. एक नेटिजेन ने लिखा, ‘अगर किसी ने सोचा है कि ‘बायकॉट बॉलीवुड’ ट्विटर पर सिर्फ एक सोशल मीडिया ट्रेंड है तो आप बहुत गलत हैं. कोई भी ट्रेंड बायकॉट को सफल नहीं बना सकता है, अगर उसके पास जमीनी समर्थन नहीं है.’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘वे ‘बायकॉट बॉलीवुड’ के साथ कूल होने का दिखावा कर रहे हैं.’ एक तीसरा यूजर दोनों सितारों की इच्छा पूरी करने की बात कर रहा है.

Tags: Anurag Kashyap, Taapsee Pannu

Adblock test (Why?)


तापसी पन्नू-अनुराग कश्यप ने की फिल्म 'दोबारा' को Boycott करने की अपील, तो नेटिजेंस बोले- 'इच्छा पूरी करते ह... - News18 हिंदी
Read More

आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' क्यों हो गई फ्लॉप? एक्टर आर. माधवन ने दिया यह जवाब - NDTV India

आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' क्यों हो गई फ्लॉप? एक्टर आर. माधवन ने दिया यह जवाब

Why Laal Singh Chaddha Failed: आर. माधवन ने लाल सिंह चड्ढा को लेकर कही यह बात

नई दिल्ली :

Why Aamir Khan Laal Singh Chaddha Failed: आर. माधवन की फिल्म 'धोखा' रिलीज के लिए तैयार है और एक्टर इसका प्रमोशन भी कर रहे हैं. लेकिन फिल्म प्रमोशन के दौरान जब उनसे 'थ्री ईडियट्स' के उनके को-स्टार आमिर खान को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बहुत ही नपे-तुले अंदाज में उसका जवाब दिया. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान माधवन से पूछा गया कि आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई जबकि उनकी 'रॉकेटरी द नाम्बी इफेक्ट' दर्शकों को सिनेमा घर तक खींचने में कामयाब रही, उसकी क्या वजह थी. 

यह भी पढ़ें

इस पर माधवन ने जवाब दिया, 'अगर हम जानते कि लाल सिंह चड्ढा क्यों नहीं चली तो हम सभी हिट फिल्में बना रहे होते. कोई भी यह सोचकर फिल्म नहीं बनाता कि वह एक गलत फिल्म बना रहा है. एक्टर जिस भी फिल्म में काम करता है, वह जी-जान से मेहनत करता है. जो भी बड़ी फिल्में बनती हैं उनका उद्देश्य अच्छी फिल्म बनाने का होता है और यही कोशिश रहती है कि फिल्म चले. मेरी फिल्म के साथ अंतर सिर्फ इतना है कि वह एक बायोपिक थी, जो किसी भी समय चल सकती है. चाहे वह कोविड से पहले का दौर हो या बाद का.'

यही नहीं, आर. माधवन ने दर्शकों के नजरिये को लेकर भी अपना पक्ष रखा. उन्होंने कहा, 'कोविड के बाद के दर्शक पूरी तरह बदल चुके हैं और वह वर्ल्ड सिनेमा से रू-ब-रू हो चुके हैं. इसलिए वह उस पैमाने से फिल्मों को आंकते हैं. इसमें किसी की गलती नहीं है. हमें ऐसे स्क्रीनप्ले पर फोकस करना होगा जो सिनेमाघरों में काम कर सकें.'

VIDEO: मलाइका अरोड़ा की पार्टी में एक साथ दिखीं गौरी खान, महीप कपूर और सीमा सजदेह


Adblock test (Why?)


आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' क्यों हो गई फ्लॉप? एक्टर आर. माधवन ने दिया यह जवाब - NDTV India
Read More

Wednesday, August 17, 2022

शराब के नशे में धुत दिखे राहत फतेह अली खान: चाचा के मैनेजर को कहा नुसरत फतेह अली खान, वीडियो देख भड़के फैंस - Dainik Bhaskar

3 घंटे पहले

पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे शराब के नशे में धुत होकर अपने मरहूम चाचा नुसरत फतेह अली खान के मैनेजर को ही नुसरत फतेह अली खान कह रहे हैं। इस वीडियो की वजह से राहत ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।

नशे में धुत राहत फतेह अली खान
ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में राहत अपने चाचा नुसरत के मैनेजर के कंधे पर हाथ रखकर बात करते दिख रहे हैं। फिर मैनेजर को गले लगाकर कहते हैं, 'हम एक हैं और हमेशा एक ही रहेंगे। ये मेरी जान हैं नुसरत फतेह अली खान।'

यूजर्स ने किया सिंगर को ट्रोल
सिंगर का इस तरह अपने चाचा का मजाक उड़ाना नेटिजन्स को पसंद नहीं आया है। लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है। कुछ ने गुस्सा तो कुछ ने चिंता जताई है। कई लोग नुसरत फतेह अली खान के मैनेजर पर प्यार दिखाने के लिए राहत की तारीफ भी कर रहे हैं। हालांकि, इस पर अभी तक राहत का कोई रिएक्शन नहीं आया है।

16 अगस्त को चाचा को दी थी श्रद्धांजलि
सिंगर ने 16 अगस्त को अपने चाचा उस्ताद नुसरत फतेह अली खान की 24वीं डेथ एनिवर्सरी पर पोस्ट शेयर कर श्रद्धांजलि दी थी। पोस्ट में राहत ने लिखा था, 'आपने ताउम्र अनगिनत लोगों के दिल को छुआ और मरने के बाद भी आप अपने म्यूजिक और अपनी फैमिली लिगेसी में जिंदा हैं। आपकी कमी हमेशा खलेगी। उस्ताद नुसरत फतेह अली खान - 13 अक्टूबर, 1948 - 16 अगस्त, 1997।'

राहत फतेह अली खान ने दी चाचा नुसरत अली खान को श्रद्धांजलि।

राहत फतेह अली खान ने दी चाचा नुसरत अली खान को श्रद्धांजलि।

चाचा की याद में छलकते हैं राहत के आंसू
नुसरत फतेह अली खान पाकिस्तान के पॉपुलर सिंगर थे। उनका निधन 48 साल की उम्र में 16 अगस्त 1997 को कार्डियक अरेस्ट से हुआ था। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि ओवर वेट होने की वजह से उनकी मौत हुई थी। कई मौकों पर राहत अपने चाचा को याद करते हुए भावुक हो जाते हैं।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


शराब के नशे में धुत दिखे राहत फतेह अली खान: चाचा के मैनेजर को कहा नुसरत फतेह अली खान, वीडियो देख भड़के फैंस - Dainik Bhaskar
Read More

Urfi Javed Video: बोल्ड लुक से उर्फी जावेद ने मचाई... - E24 Bollywood

Urfi Javed Video: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) आजकल चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं।अपने अंतरंगी फैशन सेंस से टॉक ऑफ द टाउन बनी उर्फी ने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया है जो खूब वायरल हो रहा है।

उर्फी जावेद का बोल्ड लुक
अपने बोल्ड लुक को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली उर्फी जावेद एक बार फिर अपने ग्लैमरस अंदाज को चर्चा में छाई हुई हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद ब्लैक कलर की ड्रेस में बेहद हॉट लग रही हैं। एक्ट्रेस के इस लुक की बात करें तो उन्होंने अपनी ड्रेस को सेफ्टी पिन से टक किया है। एक्ट्रेस का यह हॉट लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

और पढ़िए – Disha Vakani B’Day: दिशा वकानी ने थिएटर से की थी करियर की शुरुआत, ऐसे बनी ‘दयाबेन’

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
इस दौरान उर्फी जावेद पैपराजी के कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक फोटो पोज देती हुईं नजर आ रही हैं।इस वीडियो के माध्यम से उर्फी जावेद की हॉटनेस का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। उर्फी का यह हॉट लुक इंटरनेट वर्ल्ड में धूम मचा रहा है। जहां कुछ यूजर्स एक्ट्रेस की लुक की तारीफ कर रहे हैं तो दूसरी तरफ उर्फी को ट्रोल भी किया जा रहा है।

और पढ़िए – Urfi Javed: उर्फी को परेशान करने वाला शख्स गिरफ्तार, एक्ट्रेस ने जताई खुशी

टीवी शोज में कर चुकी हैं काम
एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्फी जावेद को हाल ही में अपने कथित सिंगर बॉयफ्रेंड कुंवर के साथ एक म्यूजिक वीडियो में देखा गया था। इसके अलावा वो ‘बड़े भैया की दुल्हनिया’, ‘मेरी दुर्गा’, ‘बेपनाह’ और ‘पंच बीट सीजन 2’ सहित कई टेलीविजन शोज में नजर आ चुकी हैं।

यहाँ पढ़िए – टेली–विज़न से जुड़ी ख़बरें

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

Adblock test (Why?)


Urfi Javed Video: बोल्ड लुक से उर्फी जावेद ने मचाई... - E24 Bollywood
Read More

जैकलीन फर्नांडिस ने तोहफ़ों के ज़रिये मनी लॉन्डरिंग की : 200 करोड़ की ठगी के केस की चार्जशीट में ED - NDTV India

नई दिल्ली:

महाठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को भी आरोपी बनाया गया है. सुकेश पर 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली का आरोप है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दिल्ली की एक कोर्ट में दाखिल की गई सप्लिमेंट्री चार्जशीट में एक्सट्रेस को आरोपी बनाया गया है. ईडी इस उगाही मामले में मनी ट्रेल की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें

इससे पहले ईडी ने एक्ट्रेस की संपत्ति कुर्क की थी और उससे पूछताछ भी की थी. ईडी ने अप्रैल में PMLA के तहत एक्ट्रेस की 7 करोड़ रुपए की संपत्ति को कुर्क किया था.

ईडी ने तब एक बयान में कहा था, 'सुकेश चंद्रशेखर ने जबरन वसूली सहित आपराधिक गतिविधियों की आय से जैकलीन फर्नांडीज को 5.71 करोड़ रुपए के कई गिफ्ट्स दिए थे. चंद्रशेखर ने इस मामले में अपनी सहयोगी और सह-आरोपी पिंकी ईरानी को ये गिफ्ट्स सप्लाई के लिए रखा था.'

किन जेल अधिकारियों को 12.5 करोड़ रुपये दिए, सुप्रीम कोर्ट ने महाठग सुकेश चंद्रशेखर से मांगी लिस्ट

ईडी ने आरोप लगाया है कि इन गिफ्ट्स में 52 लाख रुपये का घोड़ा और 9 लाख रुपये की फारसी बिल्ली शामिल है.  इसके साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि चंद्रशेखर ने फर्नांडिस के परिवार के सदस्यों को मोटी रकम दी थी.

ईडी ने आरोप लगाया है कि चंद्रशेखर ने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटरों के परिवार को कथित तौर पर ठगकर लिए 200 करोड़ रुपये में से एक्ट्रेस को 5.71 करोड़ रुपये के गिफ्ट्स दिए थे. 

रोहिणी जेल के 81 कर्मियों-अफसरों पर FIR, महाठग सुकेश चंद्रशेखर से हर महीने 1.5 करोड़ रुपये लेने के आरोप

फर्नांडिस एक श्रीलंकाई नागरिक हैं और उन्होंने 2009 में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की थी. 

ईडी ने इस मामले में कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें चंद्रशेखर और उसकी पत्नी लीना मारिया पॉल शामिल है.

अभिनेत्री जैकलीन के खिलाफ ED की कार्रवाई, सात करोड़ के गिफ्ट और संपत्तियां जब्‍त

Adblock test (Why?)


जैकलीन फर्नांडिस ने तोहफ़ों के ज़रिये मनी लॉन्डरिंग की : 200 करोड़ की ठगी के केस की चार्जशीट में ED - NDTV India
Read More

Arjun Kapoor Troll: लोग हमारी शालीनता का फायदा... बायकॉट पर बोल ट्रोल हुए अर्जुन, यूजर्स बोले- उनकी फिल्में... - अमर उजाला

पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर फिल्मों को 'बायकॉट' करने का ट्रेंड चल पड़ा है। पहले 'बायकॉट लाल सिंह चड्ढा' का हैशटैग चला, फिर नेटिजन्स ने अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' पर निशाना साधा। वहीं अब सोशल मीडिया यूजर्स  शाहरुख खान अभिनीत 'पठान', रणबीर कपूर स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' और ऋतिक रोशन की 'विक्रम वेधा' का बहिष्कार करने का आह्वान कर रहे हैं। यहां तक की लोग पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री का बहिष्कार करने तक की मांग कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर हैशटैग बायकॉट बॉलीवुड का ट्रेंड चला रहे हैं। 
'बायकॉट ट्रेंड' पर बोले अर्जुन कपूर
मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान अर्जुन कपूर ने बायकॉट ट्रेंड पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, मुझे लगता है कि हमने चुप रहकर गलती की और यह हमारी शालीनता थी लेकिन लोग इसका फायदा उठाने लगे हैं। मुझे लगता है कि हमने यह सोचकर गलती की है कि 'हमारा काम बोलेगा'। अर्जुन कपूर आगे कहते हैं, मुझे लगता है कि हमने इसे सहन किया इसलिए लोगों ने इसे एक आदत बना लिया है। हमें एक साथ आने और इसके बारे में कुछ करने की जरूरत है क्योंकि लोग हमारे बारे में जो लिखते हैं वह वास्तविकता से कोसो दूर है। जब हम ऐसी फिल्में करते हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा करती हैं, तो उस समय लोग हमें हमारे सरनेम की वजह से नहीं बल्कि फिल्म की वजह से पसंद करते हैं।"
अर्जुन कपूर हुए ट्रोल
अर्जुन के बयान से नेटिजन्स नाराज हैं और वे उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक नेटीजन ने लिखा, 'अर्जुन कपूर अपने मन की बात कह सकते हैं क्योंकि उनकी फिल्में वैसे भी कोई नहीं देखता। हो सकता है कि अगर किसी ने बहिष्कार का आह्वान किया होता, तो लोगों को एहसास होता कि उनकी भी एक फिल्म रिलीज हुई है। जैसा कि वे कहते हैं कि कोई भी प्रचार अच्छा प्रचार है। ” नीचे देखें अन्य ट्वीट...
 
अर्जुन कपूर की फिल्में
अभिनेता की फिल्मों की बात करें तो उन्हें आखिरी बार 'एक विलेन रिटर्न्स' में देखा गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर औसत कारोबार किया था। फिल्म ने अब तक 40.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो, अर्जुन के पास इस वक्त 'कुट्टी' और 'द लेडी किलर' जैसी फिल्में हैं।

Adblock test (Why?)


Arjun Kapoor Troll: लोग हमारी शालीनता का फायदा... बायकॉट पर बोल ट्रोल हुए अर्जुन, यूजर्स बोले- उनकी फिल्में... - अमर उजाला
Read More

Sunday, August 14, 2022

Shahrukh Khan: आमिर खान और सलमान खान के बाद तिरंगे के साथ दिखे शाहरुख खान, परिवार के साथ मनाया आजादी का जश्... - Zee News Hindi

Har Ghar Tiranga: 15 अगस्त को भारत को आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं. ऐसे में भारत सरकार ने 'हर घर तिरंगा' कैम्पेन शुरू किया है. इस अभियान के तहत आम हो या फिर खास हर किसी को अपने घर पर तिरंगा लगाकर इस कैम्पेन का हिस्सा बनने की गुजारिश की गई है.ऐसे में बॉलीवुड के कई सितारों ने अपने घर पर तिरंगा लगाया है. इस कड़ी में शाहरुख खान का नाम भी जुड़ गया है. शाहरुख खान (Shahrukh Khan) अपने घर पर तिरंगा लगाकर पूरे परिवार के साथ फोटो शेयर की है जो चर्चा में है.

गौरी खान ने शेयर की फोटो

मशहूर इंटीरियर डिजाइनर और शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपने घर की छत पर तिरंगा लगाकर फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं.'

 

 

एक साथ नजर आया खान परिवार

इस फोटो में तिरंगा के सामने शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और गौरी खान के अलावा आर्यन खान और उनका सबसे छोटा बेटा अबराम नजर आ रहा है. इस मौके पर ये चारों सफेद आउटफिट में दिखाई दिए. गौरी ने डेनिम जींस के साथ व्हाइट कोट पहने नजर आईं. जबकि शाहरुख, आर्यन और अबराम व्हाइट टी-शर्ट के साथ डेनिम जींस में दिखे.

 

मनाया आजादी का जश्न

किंग खान ने इस फोटो को शेयर करते 'हर घर तिरंगा' कैम्पेन में शामिल हुए और आजादी के जश्न मनाते हुए तस्वीर शेयर की. अभिनेता ने जैसे ही ये तस्वीर शेयर की तो फैंस एक्टर की तारीफ करने लगे. शाहरुख खान से पहले आमिर खान, सलमान खान, ऋतिक रोशन, कार्तिक आर्यन और अमिताभ बच्चन अपने घर पर तिरंगा लगा चुके हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म 'पठान' को लेकर चर्चा में है. इस फिल्म में किंग खान के साथ दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं.

 

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर

 

 

Adblock test (Why?)


Shahrukh Khan: आमिर खान और सलमान खान के बाद तिरंगे के साथ दिखे शाहरुख खान, परिवार के साथ मनाया आजादी का जश्... - Zee News Hindi
Read More

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...