Rechercher dans ce blog

Thursday, September 16, 2021

जाह्नवी कपूर ने फिर चलाया कातिलाना अदाओं का जादू, इस बोल्ड फोटोशूट से नहीं हटेंगी नजरें - Zee Hindustan

नई दिल्ली: श्रीदेवी का लाडली और बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अक्सर अपनी दिलकश और कातिलाना अदाओं से लोगों को मदहोश कर देती हैं. अभिनेत्री ने काफी कम समय में दर्शकों के बीच खास और अलग पहचान बनाई है. फिल्मों के साथ-साथ जाह्नवी अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं. 

फैंस से रूबरू होती रहती हैं एक्ट्रेस 

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपने चाहने वालों के साथ रूबरू होने का कोई मौका नहीं छोड़तीं. वह लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ाती रहती हैं. फैंस भी उनके लेटेस्ट पोस्ट का ब्रेसबी से इंतजार करते हैं. अपनी अदाओं से लोगों को घायल करने वाली जाह्नवी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं.

जाह्नवी का स्टाइल के मामले में कोई मुकाबला नहीं है

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज पर लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद बोल्ड लग रही हैं. इन तस्वीरों के जरिए एक्ट्रेस ने एक बार फिर से फैंस के बीच खलबली पैदा कर दी है. इस बात में कोई दोराय नहीं है कि जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का फैशन और स्टाइल के मामले में कोई मुकाबला नहीं है. 

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान को बॉयकॉट करने की उठी मांग, जानिए क्या है मामला

बेहद स्टनिंग लग रही हैं जाह्ववी

अपने लेटेस्ट फोटोशूट में जाह्नवी बेहद स्टनिंग नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने वन शोल्डर स्ट्रेप्ड ड्रेस पहनी हैं. इन फोटोज में अदाकारा एक से बढ़कर कातिलाना पोज देते नजर आ रही हैं. बता दें कि एक्ट्रेस ने इस ड्रेस को स्टेटमेंट इयररिंग्स और हाई हील्स के साथ कैरी है जो उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है. 

ये भी पढ़ें- 26वें बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में पहुंची शूजीत सरकार की ये फिल्म

अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए जाह्नवी ने इस आउटफिट के साथ न्यूड मेकअप किया है और बालों को खुला छोड़ा है. फैंस उनकी इस अदा के दीवाने हो रहे हैं. फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी तस्वीरों को पसंद कर रहे हैं. 

इन फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं जाह्नवी 

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) पिछली बार हॉरर कॉमेडी 'रूही' में नजर आई थीं. इस फिल्म में फैंस को उनका अभिनय काफी पसंद आया था. उन्होंने फिल्म 'धड़क' से डेब्यू किया था. उनकी आने वाली फिल्मों में 'दोस्ताना 2' और 'गुड लक जेरी' शामिल हैं.

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

Adblock test (Why?)


जाह्नवी कपूर ने फिर चलाया कातिलाना अदाओं का जादू, इस बोल्ड फोटोशूट से नहीं हटेंगी नजरें - Zee Hindustan
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...