Rechercher dans ce blog

Thursday, September 16, 2021

मिस्टर इंडिया मनोज पाटिल की सुसाइड की कोशिश पर बोले साहिल खान, 'सब फेक है' - आज तक

स्टोरी हाइलाइट्स

  • अपने पर लगे आरोपों पर बोले साहिल खान
  • मनोज पाटिल को बताया ड्रग्स सप्लायर
  • सुसाइड को भी कहा, फेक

मिस्टर इंडिया मनोज पाटिल ने सुसाइड की कोशिश की है. कूपर में एडमिट मनोज ने सुसाइड नोट भी लिखा है. जिसमें उन्होंने एक्टर व मॉडल साहिल खान का जिक्र किया है. बकौल मनोज साहिल उन्हें बिजनेस में परेशान कर रहे हैं और उनके खिलाफ निगेटिव पब्लिसिटी कर रहे हैं. 

साहिल ने मनोज के आरोपों पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था. इसके साथ ही साहिल ने आजतक से एक्सक्लूसिव बातचीत कर अपनी सफाई में इस सुसाइड को फेक बताया है. 

फेक है सुसाइड, बुनी गई है कहानी 

जब मुझे मनोज पाटिल के सुसाइड की खबर पता चली, तो मेरा पहला रिएक्शन यही है कि ये फेक है. मेरे नजरिये से यह पूरी तरह से बुनी गई बाते हैं. पहली बात तो इस पूरे मामले में मुझसे डायरेक्ट कोई लेना-देना नहीं है. मैंने एक लड़के का साथ दिया है, जिसके साथ मनोज ने चीटिंग की है. बस उसी का खामियाजा भुगत रहा हूं. 

कंफर्म! यश दासगुप्ता हैं नुसरत जहां के बेटे के पिता, बच्चे के बर्थ रजिस्ट्रेशन से हुआ खुलासा

राज मुझसे मदद लेने आया था

साहिल आगे कहते हैं, आज से चार-पांच दिन पहले मेरे पास एक राज फौजदार नाम का लड़का आया था. उसने मुझसे मनोज की कंपलेन की थी. राज ने इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर मनोज के बारे में काफी कुछ कहा है. दरअसल मनोज ने राज को दो लाख रुपये का स्टेरॉइड्स बेचा है. उस लड़के से उसने पैसे लिए हैं, जब मनोज वापस नहीं कर रहा था. तो वो लड़का मेरे पास आकर कहने लगा कि आप ये बात सोशल मीडिया पर जाहिर करें ताकि मेरे पैसे मिल जाए, तो फिर मैंने उसके सपोर्ट में कुछ पोस्ट कर डाले थे. 

सुसाइड लेटर पर मेरा नाम क्यों दिया, सुनकर शॉक्ड हूं

साहिल हैरानी जताते हुए कहते हैं, जब मुझे पता चला कि मनोज ने लेटर पर राज के नाम के बजाए मेरा नाम लिखा है, तो मैं शॉक्ड हो गया. अगर मनोज कह रहे हैं कि मैं उन्हें सोशल मीडिया पर हैरेस कर रहा था, तो आखिर वजह क्या रही होगी. मेरे पैसे तो लिए नहीं, मेरी गर्लफ्रेंड के साथ भागे नहीं. मैंने वो पोस्ट इसलिए डाला है ताकि उस लड़के को न्याय मिल जाए. सोशल मीडिया पर मैंने उनकी रेकॉर्डिंग्स, वीडियोज, बैंक के बिल ये सब डाले हैं. तो वे मुझपर गुस्सा इस तरह से निकाल रहे हैं ताकि मैं विलेन बन जाऊं और उन्हें सारा इमोशनल सपोर्ट मिल जाए. हालांकि मैं बिलकुल भी डरा हुआ नहीं हूं. क्योंकि मैं सच के साथ हूं. 

मौत की अफवाह पर बोलीं Sapna Choudhary, कभी एक्सीडेंट में, कभी गोली मार देते हैं

हवा में नहीं की हैं बातें 

साहिल आगे कहते हैं, मैंने हवा में कुछ बातें नहीं कही हैं. उस लड़के के पास बैंक की रसीद, पासबुक, फेक स्टेरॉइड का पूरा भंडार है, जिसे मैंने यू-ट्यूब और इंस्टाग्राम पर डाला है. वो ही बात इन्हें असर कर गई होंगी. लोग सोशल मीडिया पर मनोज को निगेटिव कमेंट करने लगे होंगे. उसी के डर से उसने यह कदम उठा लिया, ताकि मुद्दे से भटक जाएं और लोग उन्हें इमोशनल सपोर्ट करें. मैं जाना-माना चेहरा हूं, इसलिए शायद बात मीडिया पर आए. उन्हें यह भी डर होगा कि आगे चलकर पुलिस या एनसीबी के चक्करों में वे न पड़ जाएं. यही कारण है कि उन्होंने सुसाइड का प्लान बनाया होगा. मैं इसे इतने दावे से इसलिए कह रहा हूं कि पिछले दो तीन दिनों से उनके दोस्त मुझे इसी की धमकी दे रहे थे कि आप वीडियो हटा लें वर्ना वो कुछ कर लेगा. 

ड्रग्स का रैकेट चला रहे हैं मनोज

साहिल ने कहा, मुझे पता चली है कि उनकी कंडीशन ठीक हो चुकी है. अब तो कार्रवाई उनके खिलाफ होनी चाहिए क्योंकि हमारे देश में सुसाइड करना और किसी को बिना वजह फंसाना भी जुर्म ही तो है. मैं दुआ करता हूं कि वो ठीक हो जाएं लेकिन जो गलत है, वो गलत है. आज उनकी लापरवाही की वजह से ही जवान एथलिट, एक्टर्स की मौत हो रही है. ऐसे लोग ही हैं, जो बॉडी बनाने का लालच देकर ड्रग्स रैकेट चला रहे हैं. वो भी फेक स्टेरॉइड बेचकर. यह अपने आपमें कितनी खतरनाक चीज है. 

मेरे लिए दस हजार रुपये में काम करता था मनोज 

बता दें साहिल मनोज से पिछले कुछ सालों से संपर्क में थे. साहिल ने बताया,  2017 से मनोज मेरे लिए काम किया करते थे. वो हमारी कंपनी के लिए काम करते थे, जिसके लिए हम उन्हें दस रुपये देते थे. वो इंस्टाग्राम पर मेरे प्रोडक्ट्स को प्रमोट करते थे, जिसकी हम महीने में दस हजार कीमत चुकाते थे. 

चाहता हूं सच सबके सामने आए

मामले पर लीगल एक्शन पर साहिल कहते हैं, मैंने राज को उसी वक्त कहा था कि पुलिस कंपलेन करते हैं. लेकिन उसने बताया कि परिवार में कुछ दिक्कतें चल रही हैं. इसलिए वो एक दो दिन बाद कंपलेन करेगा. आज ही दिल्ली में हम मनोज के अगेंस्ट कंपलेन करने ही वाले थे लेकिन इसी बीच यह खबर आ गई. उसने उल्टा मुझपर कंपलेन कर दी है. मैं तो चाहता हूं कि बात लीगल हो, ताकि सच जल्द ही लोगों के सामने आए. 

Adblock test (Why?)


मिस्टर इंडिया मनोज पाटिल की सुसाइड की कोशिश पर बोले साहिल खान, 'सब फेक है' - आज तक
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...