Rechercher dans ce blog

Friday, September 17, 2021

Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah: बापूजी ने एवेंजर्स के थानोस को दिया ऐसा ज्ञान, मीम देख छूट जाएगी आपकी हंसी - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

नई दिल्ली, जेएनएन। तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 13 सालों से देश के लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। बात चाहे टीआरपी की हो या सोशल मीडिया की, तारक मेहता हर जगह लोगों का फेवरेट है। यहीं कारण है कि इस शो पर बनने वाले मीम्स काफी वायरल होते हैं। एक ऐसा ही मीम इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रहा है जिसमें जेठालाल के बापूजी एवेंजर्स के बैडमैन थानोस को सीख देते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म एवेंजर्स: एंडगेम, जो 2019 में रिलीज़ हुई थी, ने दिखाया कि कैसे मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के सभी सुपरहीरो एक इंटरगैलेक्टिक सरदार थानोस को हराने के लिए फिर से एक साथ आ गए। फिल्म का क्लाइमेक्स सीन सबसे ज्यादा देखे जाने वाले दृश्यों में से एक था जिसमें हमने आयरन मैन को खो दिया था। लेकिन अब वायरल हो रहा एक मीम वीडियो में इसे तारक मेहता का उल्टा चश्मा से जोड़कर दिलचस्प ट्विस्ट दिया गया है।

एवेंजर्स: एंडगेम में सभी सुपरहीरो क्लाइमेक्स वॉर सीन या इनफिनिटी वॉर सीन में सरदार से भिड़ते नजर आते हैं। जबकि फिल्म में आयरन मैन सभी पत्थरों को जोड़ता है और उनका उपयोग थानोस को विघटित करने के लिए करता है लेकिन वायरल वीडियो में यह देखा जा सकता है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा का चंपकलाल गड़ा वॉरलॉड को सलाह देता हुआ दिखाई देता हैं।

इस वायरल वीडियो में जेठालाल के बापूजी कहते हैं कि नफरत से किसी का भला नहीं होता। अगर आंख के बदले आंख लोगे तो पूरी दुनिया एक दिन अंधी हो जाएगी। माना तुम लोगों का मकसद गलत नहीं था पर तरीका गलत ही था।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by MEMES OVER DOSE (@daily_over_dose)

बता दें कि ये पहली बार नहीं इससे पहले भी शो के अन्य कलाकारों पर मीम्स वायरल हो चुके हैं। दयाबेन, जेठालाल, बबीता जी तो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि शो की एक अहम किरदार एक बार फिर से वापसी कर रहीं हैं । ये कोई और नहीं बल्कि पोपटलाल की दुश्मन नंबर वन रीटा रिपोर्टर हैं। जिन्होंने एक बार से तारक मेहता की टीम में वापसी की है। 

Edited By: Ruchi Vajpayee

Adblock test (Why?)


Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah: बापूजी ने एवेंजर्स के थानोस को दिया ऐसा ज्ञान, मीम देख छूट जाएगी आपकी हंसी - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...