Rechercher dans ce blog

Thursday, September 16, 2021

प्रियंका चोपड़ा को KISS करते दिखे निक जोनस, पति के जन्मदिन पर एक्ट्रेस ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर - Hindustan

निक जोनस 16 सितंबर को 29 साल के हो गए हैं। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति को खास अंदाज में बधाई दी है। काम की वजह से प्रियंका का काफी समय लंदन में बीत रहा है लेकिन पति के साथ वक्त बिताने के लिए वह अमेरिका पहुंचीं। उन्होंने निक का जन्मदिन पेंसिल्वेनिया के फार्मिंगटन में मनाया। प्रियंका ने निक के साथ की तस्वीर शेयर करते हुए एक प्यार सा नोट लिखा है।

खास है कैप्शन

तस्वीर में प्रियंका ने निक को हग किया है वहीं निक, प्रियंका को किस कर रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘मेरी जिंदगी का प्यार, संवेदना से भरे प्यारे इंसान को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आई लव यू बेबी... आपके होने के लिए धन्यवाद।‘

एयरपोर्ट की तस्वीरें

बुधवार को प्रियंका चोपड़ा को न्यूयॉर्क के जेकेएफ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। उन्होंने स्वेटशर्ट पहनी हुई थी। एयरपोर्ट से प्रियंका की ये तस्वीरें वायरल हो गईं। निक का जन्मदिन मनाने के लिए वह अमेरिका पहुंची हैं।

निक का म्यूजिक टूर 

निक जोनस भी पिछले कुछ हफ्तों से अपने भाइयों केविन और जो जोनस के साथ म्यूजिक टूर में व्यस्त हैं।

आने वाली फिल्म का ट्रेलर

हॉलीवुड की सुपरहिट सीरीज का चौथा पार्ट 'द मेट्रिक्स रेसररेक्शन्स' (The Matrix Resurrections) का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इसमें प्रियंका चोपड़ा का अलग अवतार दिख रहा है। ट्रेलर को देखने के बाद न सिर्फ मेट्रिक्स फैंस का इंतजार बढ़ गया है, बल्कि साथ ही साथ प्रियंका के फैंस भी उत्साहित हो गए हैं। 

Adblock test (Why?)


प्रियंका चोपड़ा को KISS करते दिखे निक जोनस, पति के जन्मदिन पर एक्ट्रेस ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर - Hindustan
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...