Rechercher dans ce blog

Wednesday, September 15, 2021

द कपिल शर्मा शो: सैफ अली खान ने कहा-बचपन में सारा को पसंद नहीं था मेरा गाना, बोलती थीं अब्बा प्लीज मत गाओ - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Tv
  • The Kapil Sharma Show: Saif Ali Khan Reveals Sara Did Not Like My Song In Childhood, She Used To Say Abba Please Don't Sing

मुंबई12 घंटे पहलेलेखक: किरण जैन

  • कॉपी लिंक

सैफ अली खान, यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिस हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में अपनी फिल्म 'भूत पुलिस' को प्रमोट करने पहुंचे थे। शो में बातचीत के दौरान, सैफ ने अपनी बेटी सारा अली खान के साथ बिताए कुछ स्पेशल मोमेंट का जिक्र किया। सैफ ने बताया की बचपन में सारा को उनका गाना गाना बिलकुल पसंद नहीं था।

दरअसल, शो में अर्चना पूरन सिंह ने हाल ही में पिता बने सैफ अली खान और होस्ट कपिल शर्मा से उनकी पसंदीदा लोरी के बारे में पूछा कि वे अपने बच्चों के लिए क्या स्पेशल गाते हैं। इसका जवाब देते हुए सैफ ने कहा कि सभी गाने एलेक्सा के जरिए बजाए जाते हैं। वहीं कपिल शर्मा ने जवाब दिया कि वे अपनी बेटी के लिए 'बेबी शार्क' बजाते हैं। वे कहते हैं, "छोटा बच्चा है न उसे कुछ भी सुनाओ पता नहीं चलता। हां लेकिन, जो डेढ़ साल की हैं, मेरी बेटी उसे समझ आता है, इसलिए उसके लिए 'बेबी शार्क' की धुन बजा देता हूं।"

सारा को मेरा गाना गाना अच्छा नहीं लगता था
लोरी के बारे में बात करते हुए सैफ अली खान ने अपनी पहली बेटी सारा अली खान से जुड़ा एक किस्सा याद किया। उन्होंने कहा, "जब सारा छोटी बच्ची थीं, तब मैं उसके लिए एक गीत गाया करता था। समरटाइम करके एक अंग्रेजी लोरी है, जो मैं सारा के लिए गुनगुनाता था। उस समय सारा छोटी थीं। हालांकि, उसे मेरा गाना गाना अच्छा नहीं लगता था। उसने आंख खोल कर बोला था-अब्बा प्लीज मत गाओ। तबसे मैंने गाना बंद कर दिया।" सैफ की ये बातें सुनकर वहां मौजूद सभी दर्शक हंसने लगते हैं।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


द कपिल शर्मा शो: सैफ अली खान ने कहा-बचपन में सारा को पसंद नहीं था मेरा गाना, बोलती थीं अब्बा प्लीज मत गाओ - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...