नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस ओटीटी में शमिता शेट्टी और राकेश बापट की नजदीकियां अब जग जाहिर होने लगी हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ अक्सर खास समय बिताते नजर आते रहते हैं। शमिता शेट्टी और राकेश बापट के रिश्ते को लेकर बिग बॉस ओटीटी के बाहर भी चर्चा सुनने को मिलती है। हालांकि शो के बाहर और अंदर शमिता शेट्टी पर यह आरोप लगते रहे हैं कि वह राकेश बापट पर हर समय हावी होती रहती हैं और उनसे अपनी बात मनवाती रहती हैं।
वहीं राकेश पर भी कुछ लोगों की राय है कि जैसे शमिता शेट्टी उनको करने के लिए कहती हैं वह वैसा ही करते हैं। राकेश के ऐसे व्यवहार को देखते हुए हाल ही में कश्मीरा शाह ने उन्हें 'जोरू का गुलाम' बोल दिया। कश्मीरा की यह बात सुनकर राकेश बापट की पूर्व पत्नी अभिनेत्री रिद्धि ढोगरा भड़क गईं और उन्हें ऐसे कमेंट न करने की सलाह दे डाली है।
बिग बॉस ओटीटी के घर में इस रविवार संडे का वार एपिसोड हुआ। इस एपिसोड में घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स ने टास्क किए। साथ ही एक-दूसरे के खिलाफ अपनी भड़ास भी निकाली। दरअसल संडे का वार एपिसोड में टास्क करते हुए कश्मीर शाह ने राकेश बापट, शमिता शेट्टी और दिव्या अग्रवाल की एक तस्वीर को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा की।
.jpg)
इस टास्क में राकेश ने सभी कठिन सवालों के जवाब देने के लिए दिव्या का नाम लिया और शमिता के साथ झगड़े से बचने के लिए दिव्या के चेहरे को सात बार पानी में डुबाया। राकेश बापट के इस व्यवहार को देखते हुए कश्मीरा शाह ने अपने ट्वीट में लिखा, 'बधाई हो राकेश बापट, आप फिर से जोरू का गुलाम बनने के रास्ते पर हैं।' अभिनेत्री के इस ट्वीट रिद्धि डोगरा ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।
.jpg)
उन्होंने कश्मीरा शाह के ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'फिर से ? माफ कीजिए। कृपया ऐसे घटिया कमेंट न करें।' सोशल मीडिया पर कश्मीरा शाह और रिद्धि डोगरा के ट्वीट्स तेजी से वायरल हो रहे हैं। दोनों अभिनेत्री और राकेश बापट के फैंस इन दोनों के ट्वीट्स पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि टीवी के स्टार कपल राकेश बापट और रिद्धि डोगरा ने साल 2011 में एक-दूसरे से शादी की थी, लेकिन साल 2019 में दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया।
Edited By: Anand Kashyap
Bigg Boss OTT: कश्मीरा शाह ने राकेश बापट को बताया शमिता शेट्टी का जोरू का गुलाम, भड़क गईं एक्टर की एक्स वाइफ रिद्धि डोगरा - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More
No comments:
Post a Comment