Rechercher dans ce blog

Monday, August 23, 2021

ब्लैडर कैंसर के बाद की गई Mahesh Manjrekar की सर्जरी, हाल ही में Pawandeep Rajan और Arunita Kanjilal संग मनाय - Bollywood Life हिंदी

हिंदी और मराठी फिल्मों के शानदार एक्टर और डायरेक्टर महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। खबरें हैं कि महेश मांजरेकर की सर्जरी हुई है। कुछ दिन पहले ही महेश मांजरेकर को यूरिनरी ब्लैडर कैंसर होने की बात सामने आई थी। इसके बाद डॉक्टरों ने एक्टर की सर्जरी करने के लिए कहा था। इसके बाद उनकी सर्जरी की गई है। ये सर्जरी 10 दिन पहले मुंबई के एक अस्पताल में की गई है। इसके बाद से उनकी हालत में सुधार है।

न्यूज पोर्टल टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्ममेकर महेश मांजरेकर की ये सर्जरी 10 दिन पहले मुंबई स्थित एच एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में हुई। फिलहाल महेश मांजरेकर एकदम स्वस्थ हैं और हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर वापस आ चुके हैं। उनकी सेहत में भी सुधार हो रहा है। हाल ही में 16 अगस्त को महेश ने अपना 63वां जन्मदिन मनाया। इसमें वे सलमान खान और इंडियन आइडल 12 के फाइनलिस्ट के साथ नजर आए। उनके इस बर्थडे बैश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खासी वायरल हुई थीं। मालूम हो, महेश मांजरेकर ने कई हिट मराठी और हिंदी फिल्मों में काम किया है। Also Read - Mahesh Manjrekar की बर्थडे पार्टी में Indian Idol 12 के प्रतियोगियों ने Salman Khan के साथ लगाए ठुमके

इस लिस्ट में 'वॉन्टेड', 'जिंदा', 'मुसाफिर', 'रेडी', 'दबंग' और 'कांटे' जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा महेश मांजरेकर ने 'आई', 'वास्तव' और 'निदान' जैसी फिल्में भी डायरेक्ट की हैं। वे कई टीवी शोज का हिस्सा भी रह चुके हैं। वे झलक दिख ला जा, बिग बॉस मराठी सीज़न 1-2-3, अरे दीवानों मुझे पहचानो, माहाराष्ट्रचा सुपरस्टार 1समेत कई शोज में बतौर जज, होस्ट और कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ चुके हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'अंतिम' है जिसमें सलमान खान अपने बहनोई आयुष शर्मा से दो-दो हाथ करते दिखेंगे। टीम बॉलीवुड लाइफ भी महेश मांजरेकर के अच्छे स्वास्थ्य और सेहत की कामना करती है। Also Read - Ayushmann Khurrana बड़े पर्दे पर बनेंगे Veer Savarkar, Mahesh Manjerkar की फिल्म में निभाएंगे स्वतंत्रता सेनानी का किरदार

Also Read - Sushant Singh Rajput के दोस्त Sandeep Singh बनाएंगे Veer Savarkar पर फिल्म, निर्देशन के लिए Mahesh Manjrekar से मिलाया हाथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें... बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज, यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।

Adblock test (Why?)


ब्लैडर कैंसर के बाद की गई Mahesh Manjrekar की सर्जरी, हाल ही में Pawandeep Rajan और Arunita Kanjilal संग मनाय - Bollywood Life हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...