Rechercher dans ce blog

Monday, August 23, 2021

खतरों के खिलाड़ी में एक साथ तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री, रोहित शेट्टी ने की अनाउंसमेंट - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • रोहित शेट्टी हैं शो को होस्ट
  • शो में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
  • शो का एक प्रोमो आया सामने

खतरों के खिलाड़ी 11 को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है. शो में कई पॉपुलैरिटी सेलिब्रेट ने हिस्सा लिया है. रविवार को शो में डबल एविक्शन हुआ और विशाल आदित्य सिंह और निक्की तंबोली शो से बाहर हो गए. अब शो का एक प्रोमो सामने आया, इसमें दिखाया गया कि शो में एक साथ तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली हैं. 

शो में तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री
प्रोमो दिखाया गया कि रोहित शेट्टी तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री की अनाउंसमेंट करते हैं. ये वाइल्ड कार्ड एंट्री कोई और नहीं शो के पिछले कंटेस्टेंट ही हैं. आस्था गिल, सौरभ राज जैन और विशाल आदित्य सिंह को एक और मौका दिया गया है. शो में उन तीनों की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है. 

बता दें कि सौरभ राज जैन जब शो से बाहर हुए थे तो सभी ने उनके एविक्शन को अनफेयर बताया था. दरअसल, शो में अर्जुन ने K मेडल जीता था. और इस मेडल से उनके पास एक स्टंट अबॉर्ट करने का चांस था. उन्होंने एलिमिनेशन स्टंट अबॉर्ट किया. इस पर रोहित शेट्टी ने कहा कि किसी एक को उन्हें एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट करना होगा. अर्जुन सौरभ राज जैन को नॉमिनेट करते हैं और सौरभ अपनी हाईट के चलते स्टंट में हार जाते हैं और शो से बाहर हो जाते हैं. 


सुष्मिता सेन की भाभी चारु असोपा का बेबी शावर, पति राजीव संग दिए घर की बालकनी में पोज
 

KKK11: विशाल के बाहर होने का फैंस ने निक्की को बताया जिम्मेदार, एक्ट्रेस बोलीं- हार-जीत जिंदगी का हिस्सा

वहीं आस्था गिल को एलिमिनेशन स्टंट के लिए श्वेता ने नॉमिनेट किया था. एक एपिसोड में ग्रुप में स्टंट हुए थे. श्वेता और राहुल वैद्य टीम के कैप्टन थे. श्वेता की टीम हार गई थी. इसके बाद श्वेता को एलिमिनेशन के लिए दो लोगों को नॉमिनेट करना था. श्वेता अभिनव और आस्था को नॉमिनेट करती हैं. आस्था स्टंट हार जाती हैं और शो से बाहर हो जाती हैं. 

वहीं विशाल के नॉमिनेशन की बात करें तो वो निक्की के साथ पार्टनर थे. उनका सामना राहुल और अभिनव से हुआ था. इस स्टंट में विशाल और निक्की 10 सेकंड से हार जाते हैं और शो से बाहर हो गए थे. 

अब विशाल शो में वापसी करने वाले हैं. 


 

Adblock test (Why?)


खतरों के खिलाड़ी में एक साथ तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री, रोहित शेट्टी ने की अनाउंसमेंट - Aaj Tak
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...