Rechercher dans ce blog

Friday, August 20, 2021

अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम' सऊदी अरब, कतर और कुवैत में बैन हो गई? - The Lallantop

फिल्मी दुनिया से जुड़ी खबरें क्रिस्प और कम समय में पढ़ना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर है. सिनेमा शो में आपको नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा की सारी खबरें एक साथ मिल जाती हैं. आज के शो में आलिया और रणवीर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के बारे में बताएंगे. जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है. आलिया की ही फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के बारे में बताएंगे. जिसकी रिलीज़ को रोकने वाली मांग पर हाईकोर्ट का फैसला आ गया है. साथ ही बताएंगे अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेल बॉटम’ ने पहले दिन कितनी कमाई की. आज का खबरें आप नीचे पढ़ सकते हैं…

1. अफगानी डायरेक्टर सहारा करीमी ने बताई तालिबान की दहशत

पहली खबर अफगानिस्तान की डायरेक्टर सहारा करीमी की. जिनकी पोस्ट बीते दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी. उन्होंने 13 अगस्त को ट्विटर पर एक ओपन लेटर लिखा था. इसमें अफगानिस्तान में हो रहे अत्याचारों का ज़िक्र किया था. अब सहारा ने बताया कि वो अफगानिस्तान से बाहर निकल चुकी हैं. फिलहाल यूक्रेन की राजधानी में सुरक्षित हैं. हॉलीवुड रिपोर्टर से बात करते हुए उन्होंने अपनी आप बीती सुनाई. उन्होंने कहा, ”मैं ठीक हूं और जो कुछ भी हुआ उसे भूलने की कोशिश कर रही हूं. सभी जगह गोलियां चलने लगी थीं. बैंक मैनेजर ने मुझे बताया कि तालिबान ने काबुल को घेर लिया है और वो वापिस आ रहे हैं. वो मुझे पीछे के रास्ते से सड़क पर ले आए. मैं टैक्सी पकड़ना चाहती थी मगर वहां कोई टैक्सी नहीं थी.” सहारा ने आगे बताया कि उन्हें पता चला कि यूक्रेन के लिए एक फ्लाइट है जिसके लिए उन्होंने यूक्रेन के प्रेसिडेंट से बात की, तब जाकर उन्हें और उनकी फैमिली को अफगानिस्तान छोड़ने का मौका मिला.

सहारा ने कहा, ”जब हम एयरपोर्ट पर पहुंचे तो वहां बहुत अव्यवस्था थी. हमने पहली फ्लाइट मिस कर दी. हम यूएस आर्मी एयरपोर्ट भी पहुंचे मगर वहां से हमें जाने नहीं दिया गया. उन्होंने हमें वापिस भेज दिया. फिर हम सिविलियन एयरपोर्ट पर वापिस आए और वहां के ऑफिसर्स ने हमारी मदद की. अब हम यूक्रेन से 36 फिल्ममेकर्स को अफगानिस्तान से निकालने की कोशिश कर रहे हैं. उनके लिए फ्लाइट और वीज़ा बनवाने का काम कर रहे हैं. तालिबान कला, सिनेमा और महिला विरोधी है. अगर इंटरनेशनल समुदाय ने इस पर आवाज़ नहीं उठायी तो ये कलाकारों का नरसंहार होगा. तालिबान बदले नहीं हैं, उनकी सोच पाषाण युग वाली है.” अपने पुराने पोस्ट में भी सहारा ने लोगों से मदद की गुहार लगाई थी.

2. मार्वल्स की अगली फिल्म ‘इटर्नल्स’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है

मार्वल्स की नई फिल्म ‘इटर्नल्स’ का पोस्टर और ट्रेलर आ गया है. इस फिल्म में ‘एवेंजर्स-एंडगेम’ के बाद हुई घटनाओं पर बात होगी. लंबे समय से बनकर तैयार ये फिल्म दुनियाभर में फैले पैंडेमिक की वजह से अटकी हुई थी. फिल्म में एंजेलीना जोली, सलमा हायक, रिचर्ड मैडेन, किट हैरिंगटन, कुमैल नांजियानी, गेमा चैन, ब्रायन टाइरी हेनरी, मा डॉन्ग सिओक और हरिश पटेल जैसे एक्टर्स नज़रआने वाले हैं. ये फिल्म 5 नवंबर, 2021 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी.

3. आलिया-रणवीर की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग शुरू

रणवीर और आलिया की अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है. आज सवेरे करण जौहर ने शूटिंग सेट से एक वीडियो शेयर किया. जिसमें आलिया और रणवीर अपने-अपने कॉस्ट्यूम में दिख रहे हैं. बैकग्राउंड में मनीष मल्होत्रा और करण जौहर भी हैं.

रणवीर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘शुरू हो गई है रॉकी और रानी की ये अनोखी कहानी. तो दीजिए आशीर्वाद और प्यार, और चलिए इस सफर में हमारे साथ.’ मूवी में आलिया-रणवीर के साथ धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी भी दिखाई देंगी.

4. दिवंगत एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी की आखिरी फिल्म ज़ी5 पर आएगी

सुरेखा सीकरी अब हमारे बीच नहीं रहीं. उनकी आखिरी फिल्म ‘क्या मेरी सोनम गुप्ता बेवफा है’ जल्द ही ज़ी5 पर रिलीज़ होने वाली है. सौरभ त्यागी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सुरभी ज्योती और पंजाबी एक्टर जस्सी गिल नज़र आएंगे. मूवी में विजय राज, ब्रिजेन्द्र काला, अतुल श्रीवास्तव भी दिखाई देंगे. कहानी उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर की है.

View this post on Instagram

A post shared by Jassie Gill (@jassie.gill)

फिलहाल इसकी रिलीज़ डेट अनाउंस नहीं की गई है.

5. नितेश की ‘रामायण’ में महेश बाबू को रिप्लेस करके राम बनेंगे रणबीर?

बीते दिनों खबर आई थी कि नितेश तिवारी जल्द ही नई फिल्म ‘रामायण’ बनाने जा रहे हैं. जिसमें राम के लीड रोल के लिए महेश बाबू को कास्ट किया गया था. मगर अब खबर आ रही है कि महेश बाबू की जगह इस रोल के लिए रणबीर कपूर को कास्ट किया जा सकता है. पीपिंग मून की रिपोर्ट के मुताबिक नितेश तिवारी ने इस थ्री-डी फिल्म के लिए रणबीर कपूर को अप्रोच किया है. रणबीर को ये रोल पसंद भी आया है मगर अभी तक उनकी तरफ से फाइनल कॉल आना बाकी है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी में रावण के किरदार में ऋतिक रोशन दिख सकते हैं. सबकुछ ठीक रहा तो अगले साल तक ये फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी.

6. यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के सैटेलाइट राइट्स ज़ी ने खरीदे

साउथ की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के सैटेलाइट राइट्स ज़ी नेटवर्क ने खरीद लिए हैं. आज सुबह मेकर्स ने इसकी अनाउंसमेंट की. दिल्ली टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ज़ी ने इसे एक मोटी फीस देकर खरीदा है. ‘केजीएफ 2’ के हिंदी राइट्स पर फिलहाल कोई अपडेट नहीं आया है.

इस बार मूवी में यश के साथ संजय दत्त और रवीना टंडन भी नज़र आएंगे.

7. अक्षय की ‘बेल बॉटम’ ने पहले दिन बहुत कम रुपयों की कमाई की

अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेल बॉटम’ कल सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई. पहले दिन इसने उम्मीद से भी कम कमाई की है. वैसे कोविड-19 की वजह से ज़्यादातर जगह सिनेमाहॉल्स सिर्फ 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ ही खुले थे. मगर इसके बावजूद ‘बेल बॉटम’ की पहले दिन की कमाई 3 करोड़ के पार भी नहीं जा पाई. इसके पहले दिन की कमाई 2 करोड़ 50 लाख से 75 लाख के बीच रही. बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक नई दिल्ली में मूवी को सबसे ज़्यादा व्यूज़ मिले.

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अक्षय की ‘बेल बॉटम’ फिल्म के पहले दिन की कमाई ‘रूही’ और ‘मुंबई सागा’ से भी कम रही. ये दोनों फिल्में कोरोना की पहली लहर के बाद थिएटर्स में रिलीज़ हुई थी. ‘रूही’ ने पहले दिन तीन करोड़ से अधिक की कमाई की थी. वहीं ‘मुंबई सागा’ ने 2 करोड़ 82 लाख की कमाई की थी. अक्षय ने ‘बेल बॉटम’ के ट्रेलर लॉन्च के समय कहा था कि कोरोना की परिस्थितियों के बीच फिल्म को रिलीज़ करना बहुत रिस्की है लेकिन अगर ‘बेल बॉटम’ 30 करोड़ भी कमा लेगी तो वो उनके लिए सौ करोड़ के बराबर होगा.

8. अक्षय की ‘बेल बॉटम’, सऊदी अरब, कतर और कुवैत में बैन हो गई?

अक्षय की ‘बेल बॉटम’ से जुड़ी एक खबर और. रिपोर्ट्स हैं कि उनकी ये फिल्म सउदी अरब, कतर और कुवैत में बैन हो गई है. फिल्म इंफॉर्मेशन की रिपोर्ट के मुताबिक ‘बेल बॉटम’ की कहानी के कारण इसे इन तीन देशों में बैन किया गया है. ‘बेल बॉटम’ की कहानी साल 1984 में हुई असली घटना पर आधारित है. फिल्म में हाईजैक किया हुआ प्लेन लाहौर से दुबई ले जाते हुए दिखाया गया है. बताया जा रहा है कि सेंसर बोर्ड ऑफ यूएई का मानना है कि ‘बेल बॉटम’ में सऊदी अरब, कतर और कुवैत की छवि को खराब तरीके से दिखाया है. जिस वजह से इसे उन देशों में बैन कर दिया गया है.

9. ‘बचपन का प्यार’ वाले सहदेव की ट्रोलिंग पर भड़के विशाल ददलानी

‘बचपन का प्यार’ वायरल वीडियो वाले सहदेव दिरदो का बादशाह के साथ नया गाना रिलीज़ हुआ है. 10 साल का ये बच्चा रातों-रात सोशल मीडिया का स्टार बन गया. मगर कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें सहदेव की पॉपुलैरिटी रास नहीं आ रही. कुछ लोगों को उनका ये गाना पसंद नहीं आया. लोगों ने सहदेव को बुरा-भला भी कहा. उन्हें ट्रोल करने लगे. अब इसी पर सिंगर और कम्पोज़र विशाल ददलानी भड़क गए हैं. वीडियो में देखिए उन्होंने क्या कहा-

विशाल की इस बात से बहुत से लोग सहमति जता रहे हैं.

10. आलिया की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की रिलीज़ रोकने पर फैसला आया

बॉम्बे हाई कोर्ट ने आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली और उनकी प्रोडक्शन कंपनी के खिलाफ क्रिमिनल डेफेमेशन केस में आगे की कार्यवाई पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने 10 अगस्त को पास किए ऑर्डर में कहा कि इस मामले में अगली सुनवाई तक कोई कार्यवाई नहीं होगी. खुद को गंगूबाई काठियावाड़ी का दत्तक पुत्र बताने वाले बाबूजी शाह ने मार्च 2021 में इस फिल्म के खिलाफ एक डेफेमेशन कंप्लेंट की थी. बाबूजी शाह ने अपनी शिकायत में कहा कि संजय लीला भंसाली की ये फिल्म ‘द माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ नाम के नॉवल पर बेस्ड है. इस नॉवल में कई चीज़ें ऐसी हैं, जो उनकी मां की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाली हैं. साथ ही ये उनके निजता के अधिकार का भी हनन करती है. इसी समन को चैलेंज करते हुए आलिया और भंसाली ने क्रिमिनल एप्लिकेशन फाइल की थी. इस मामले में अगली सुनवाई 7 सितंबर को होनी है. आदेश के मुताबिक, अगली सुनवाई तक आलिया और भंसाली के खिलाफ ट्रायल कोर्ट द्वारा किसी भी तरह की कार्यवाई पर अंतरिम रोक रहेगी.

तो ये थी आज की बड़ी खबरें. हर शाम 06 बजे ये शो हमारे यू-ट्यूब चैनल पर भी रिलीज़ किया जाता है. आप वहां से जाकर इसे वीडियो फॉम में भी देख सकते हैं.


वीडियो: दी सिनेमा शो: कंगना के इंस्टा अकाउंट हैक का क्या है तालिबान कनेक्शन?

Adblock test (Why?)


अक्षय कुमार की 'बेल बॉटम' सऊदी अरब, कतर और कुवैत में बैन हो गई? - The Lallantop
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...