Rechercher dans ce blog

Friday, August 20, 2021

Bigg Boss OTT: शमिता शेट्टी की एज शेमिंग पर भड़कीं कश्मीरा शाह, बोलीं- घर में होती तो मुंह - ABP News

'बिग बॉस ओटीटी' को ऑडियंस से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. शो के प्रीमियर एपिसोड से ही घर वालों के बीच तीखी बहस और लड़ाई देखने को मिल रही है. इस सीजन में प्रतीक सहजपाल, दिव्या अग्रवाल, रिद्धिमा पंडित जैसे लोग हैं, जो शो में काफी हंगामा करते नजर आ रहे हैं. दो दिन पहले वाले एपिसोड में शमिता शेट्टी और अक्षरा सिंह के बीच तीखी बहस हुई. 

शमिता शेट्टी इस वक्त घर की बॉल लेडी हैं. अक्षरा सिंह के नमक का डिब्बे के बारे में पूछने को लेकर दोनों के बीच तगड़ी लड़ाई  हुई. ये लड़ाई इतनी बढ़ी कि अक्षरा ने शमिता को उनकी मां की उम्र का बताया. उन्होंने ऐसा कई बार हो चुका है, जब अक्षरा ने मौसी की उम्र या मां की उम्र से तुलना की है. इस पर बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रही कश्मीरा शाह ने प्रतिक्रिया दी है. 

ऐज शेमिंग हंसते दिखे कंटेस्टेंट्स

एक दिन पहले वाले एपिसोड में अक्षरा सिंह कहती हुईं दिखाई देती हैं,"मम्मी की उम्र की है, तो मम्मी ऐसी बात करती हैं?" उनकी इस बात पर प्रतीक सहजपाल के साथ मूस जट्टाना और निशांत भट्ट हंसते हुए नजर आते हैं.  कश्मीरा शाह इसकी एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए रिएक्ट और ऐज शेमिंग को लेकर कंटेस्टेंट्स की मुंह तोड़ने की बात कही.

ऐज शेमिंग के लिए मुंह तोड़ देती

कश्मीरा शाह ने लिखा,"हमारी लड़कियों की ऐज शेमिंग करने के लिए आप लानत है. तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? मुझे अब ये चारों तुरंत नापसंद हो गए हैं और मैं शमिता शेट्टी और ऐज शेमिंग का सामना करने वाले किसी भी शख्स के साथ खड़ी हूं. तुम खुशनसीब हो कि तुम्हारा मुंह तोड़ने के लिए घर के अंदर नहीं हूं. "


पहले सीजन से जुड़ी हैं कश्मीरा

कश्मीरा शाह बिग बॉस के पहले सीजन का हिस्सा रही थीं और 23वें दिन एविक्ट हो गई थीं. इसके बाद से वह हर सीजन पर इससे जुड़े ट्वीट करती रहती हैं. वह पिछले सीजन में बतौर चैलेंजर एंट्री की थी. 

ये भी पढ़ें-

त्रिशाकर मधु के बाद प्रियंका पंडित का MMS हुआ लीक, एक्ट्रेस बोलीं- किसी ने निकाली पर्सनल दुश्मनी

करीना कपूर से लेकर दीपिका पादुकोण तक, इन बॉलीवुड सेलब्स ने खुद लीक की अपनी प्राइवेट चैट, इस तरह करते हैं फैमिली और दोस्तों से बात

Adblock test (Why?)


Bigg Boss OTT: शमिता शेट्टी की एज शेमिंग पर भड़कीं कश्मीरा शाह, बोलीं- घर में होती तो मुंह - ABP News
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...