9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे अरहान के साथ एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें फेयरवेल दी। साथ ही उन्होंने एक इमोशनल नोट भी लिखा। मलाइका ने फोटो के कैप्शन में लिखा, "जैसा कि हम एक नई और अनजान जर्नी की शुरुआत करते हैं तो हम घबराहट, भय, उत्तेजना, दूरी और नए अनुभवों से भरे होते हैं। मुझे बस इतना पता है कि मुझे तुम पर गर्व है मेरे अरहान। यह तुम्हारे पंख फैलाने का समय है। उड़ना, ऊंची उड़ान भरना, अपने सभी सपनों को जीना। तुम्हें अभी से मिस कर रही हूं।"
मलाइका ने लिखा गुडबाय कहना सबसे मुश्किल है
मलाइका ने अपनी सोशल मीडिया स्टोरी पर भी एक फोटो शेयर की जिसमें अरहान अपने डॉगी को गले लगा रहे हैं। फोटो पर उन्होंने कैप्शन लिखा, "गुडबाय कहना सबसे मुश्किल है।" 18 साल के अरहान मलाइका और उनके एक्स हसबैंड अरबाज खान के बेटे हैं। वो अपनी आगे की पढ़ाई के लिए मुंबई से बाहर जा रहे हैं। लेकिन मलाइका ने फैन्स को यह तो नहीं बताया कि वो कहां जा रहे हैं। अरहान ने 12वीं के बाद एक साल का गैप लिया था।

तलाक के बाद से अपने बेटे के साथ अकेली रह रही हैं मलाइका
मलाइका, अरबाज खान से तलाक के बाद से ही अपने बेटे के साथ अकेली रह रही हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने खुलासा किया था कि वो लंबे समय से एक लड़की को गोद लेना चाहती हैं। इस बारे में वो अपने बेटे अरहान से भी बात कर चुकी हैं। बता दें कि 2017 में अरबाज खान से तलाक लेने के बाद बेटे अरहान की कस्टडी मलाइका को ही मिली थी। साल 2019 से मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। खबरें यह भी हैं कि दोनों जल्द ही एक दूसरे से शादी भी करने वाले हैं।
भावुक हुईं एक्ट्रेस: मलाइका अरोड़ा बेटे अरहान खान की नई जर्नी पर हुईं इमोशनल, लिखा- गुडबाय कहना सबसे मुश्कि... - Dainik Bhaskar
Read More
No comments:
Post a Comment