
नई दिल्ली, जेएनएन। रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी लगातार चर्चा में हैं। 15 अगस्त को इस शो का पहला 'संडे का वार' हुआ। इस मौके पर शो के होस्ट और मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने बिग बॉस ओटीटी के सभी कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर मस्ती की। इस शो में उन्होंने बहुत से कंटेस्टेंट की क्लास भी लगाई। वहीं 'संडे का वार' होस्ट करने के बाद करण जौहर ने अभिनेता रणवीर सिंह को लेकर बयान दिया है।
'संडे का वार' के बाद करण जौहर ने न्यूज एजेंसी एआईएनएस से बात की। इस दौरान उन्होंने बिग बॉस ओटीटी के होस्ट करने और कंटेस्टेंट्स को लेकर ढेर सारी बातें की हैं। करण जौहर से पूछा गया कि अगर उन्हें किसी दूसरे बॉलीवुड अभिनेता के साथ होस्ट करने पड़े तो वह किसके साथ होस्ट करना चाहेंगे ? इस पर करण जौहर ने दिग्गज अभिनेता रणवीर सिंह का नाम लिया।
उन्होंने कहा, 'रणवीर बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऊर्जा और मनोरंजन का एक पावरहाउस है। यह देखने और बातचीत करने का एक इलाज है। वह बहुत अच्छी तरह से फिट होंगे क्योंकि ... ओवर द टॉप है, अनफिल्टर्ड, मनोरंजक और उनका वास्तविक स्वैग है जो शो के लिए जरूरी है। निश्चित रूप से रणवीर सिंह मजेदार और मनोरंजक होंगे। रणवीर सिंह इस समय 'द बिग पिक्चर' होस्ट कर रहे हैं।'
वहीं बिग बॉस ओटीटी के प्रीमियर को एक हफ्ता हो चुका है। एक हफ्ते में पहला नॉमिनेशन हुआ जिसके बाद आज वीकेंड का वार में करण जौहर ने कंटेस्टेंट्स की क्लास भी लगाई। इसी के साथ हुआ बिग बॉस के इस सीजन का पहला एलिमिनेशन। शो से एलिमिनेशन के लिए तीन सदस्य नॉमिनेटेड थे जिनमें राकेश बापट, शमिता शेट्टी और उर्फी जावेद का नाम शामिल था। इन तीनों में से ही एक सदस्य को करण जौहर ने बाहर का रास्ता दिखा दिया।
यह सदस्य कोई और नहीं बल्कि घर की छोटी सी मेंबर और एंटरटेनर उर्फी जावेद हैं। करण जौहर ने जैसे ही उर्फी जावेद का नाम घर से बाहर जाने के लिए लिया अभिनेत्री फूट-फूटकर रोने लगीं। उर्फी जावेद इस सीजन की पहली सदस्य हैं जो सबसे पहले एलिमिनेट हुई हैं। उर्फी के फैंस उनका समर्थन कर रहे हैं और इस एलिमिनेशन को गलत ठहरा रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि उर्फी ही केवल घर में एक एंटरटेनर थीं। तो वहीं कई लोग उन्हें दोबारा वाइल्ड कार्ड एंट्री के लिए बुला रहे हैं।
Edited By: Anand Kashyap
Bigg Boss OTT: करण जौहर करना चाहते हैं रणवीर सिंह के साथ ये काम, निर्देशक ने दिया बयान - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More
No comments:
Post a Comment