Rechercher dans ce blog

Wednesday, August 18, 2021

लाल सिंह चड्ढा: करीना कपूर ने कहा- आमिर खान के साथ फिल्म के एक रोमांटिक सॉन्ग का हिस्सा बेटा जेह भी है - दैनिक भास्कर

14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने एक इंटरव्यू में अपने दूसरे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट होने के दौरान फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में काम करने के अपने एक्पीरियंस के बारे में बात की है। अपने खुलासे में उन्होंने कहा कि जेह के इस दुनिया में आने से पहले दिल्ली में कई हफ्तों तक आमिर खान के साथ शूटिंग की है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म के एक गाने में उनका बेटा जेह भी है। करीना ने इस साल फरवरी में अपने दूसरे बेटे जेह (जहांगीर) को जन्म दिया है।

प्रेग्नेंसी के दौरान फिल्म की शूटिंग के लिए पटौदी से दिल्ली जाती थीं करीना

करीना कहती हैं, "हमने एक कंफर्टेबल जोन में शूट किया था। मैं पटौदी से दिल्ली आती थी। हर दिन मैं कार से डेढ़ घंटे का सफर तय करती थी और हमने फिल्म की ज्यादातर शूटिंग रात में ही की थी। इस पूरे समय में सैफ और तैमूर मेरे साथ थे। मैंने सैफ से फिल्म की शूटिंग के सेट पर साथ आने के लिए रिक्वेस्ट किया था, क्योंकि मैं चाहती थी कि फिल्म सेट पर तैमूर कम्फर्टेबल महसूस करे।"

फिल्म की शूटिंग के लिए करीना ने डॉक्टर से सलाह ली थी

करीना आगे कहती हैं, "फिल्म की शूटिंग के लिए मैंने अपने डॉक्टर से इस बारें में पहले ही सलाह ले ली थी। उन्होंने मुझसे कहा था कि हमेशा हाथ धोते रहना, कोरोनावायरस के संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए मास्क जरूर पहने रहना। डॉक्टर ने मुझसे यह भी कहा था कि दिन में पर्याप्त नींद लेने के बाद ही मैं रात में काम कर सकती हूं।"

करीना ने कहा प्रैक्टिकली जेह 'लाल सिंह चड्ढा' में है

करीना ने यह भी बताया कि जेह उस गाने का हिस्सा थे जिसे उन्होंने फिल्म के लिए शूट किया था। करीना ने कहा, "तो, मेरा बेटा प्रैक्टिकली 'लाल सिंह चड्ढा' में है। वो आमिर और मेरे साथ एक रोमांटिक सॉन्ग में है।" 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड हिट फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की रीमेक है। यह फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


लाल सिंह चड्ढा: करीना कपूर ने कहा- आमिर खान के साथ फिल्म के एक रोमांटिक सॉन्ग का हिस्सा बेटा जेह भी है - दैनिक भास्कर
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...