Rechercher dans ce blog

Wednesday, August 18, 2021

बिग बॉस में 'भोजपुरी' को सम्मान दिलाने की वकालत कर रही हैं अक्षरा सिंह, देखें उनके - ABP News

बिग बॉस ओटीटी में भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह भी बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले रही हैं. वह घर में सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट मानी जा रही हैं. स्टैच्यू वाले टास्क में टीम राकेश उन्हें डगमगा नहीं पाई थी. वह पहले हफ्ते में ही घर की लेडी बॉस बन गईं थीं. हाल में आए संडे का वार एपिसोड में होस्ट करण जौहर ने सबको फटकार लगाई थी, लेकिन अक्षरा सिंह को कुछ नहीं कहा. 

'संडे का वार' में अक्षरा सिंह ने बताया कि कई लोग उनका और उनकी भाषा भोजपुरी और इसकी इंडस्ट्री का अपमान कर रहे हैं. भोजपुरी को सबसे गिरा हुआ स्टैंडर्ड का बताते हैं.  उन्होंने खास तौर पर शमिता शेट्टी और दिव्या अग्रवाल की ओर इशारा किया था. अक्षरा का कहना था कि वह भोजपुरी को यहां रिप्रिजेंट कर रही हैं. उनके खिलाफ  एक शब्द नहीं सुनना चाहती हैं. 

शो उड़ा भोजपुरी का मजाक

अक्षरा कि इन बातों पर करण जौहर ने भी उनसे सहमति जताई और भारतीय विभिन्नता में एकता कॉन्सेप्ट को समझाया. लेकिन क्या इससे भोजपुरी इंडस्ट्री को अन्य फिल्म इंडस्ट्री की तरह सम्मान मिल पाएगा. भोजपुरी फिल्मों में जमकर अश्लीलता परोसी जाती है. खास तौर से गाने पर. भद्दे मजाक किए जाते हैं. ये अब भी जारी है. 

भोजपुरी इंडस्ट्री से अश्लीलता मिटाना चाहते है ये लोग

इसलिए भोजपुरी इंडस्ट्री के कई एक्टर जैसे रवि किशन, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव समेत कई भोजपुरी में अश्लीलता खत्म करने की बात कर रहे हैं. इसे लेकर कानून बनवा रहे हैं. लेकिन ये खुद खूब अश्लीलता से भरी फिल्में और म्यूजिक वीडियो बने चुके हैं. ऐसा ही हाल अक्षरा सिंह का भी है. 

यहां देखिए अक्षरा सिंह के कुछ गाने-  

ये भी पढ़ें-

कैप्टन विक्रम बत्रा के भाई विशाल और पैरेंट्स चाहते थे डिंपल चीमा कर लें शादी, अपनी लाइफ में कर ले मूव ऑन

फिल्म हिट कराने के लिए बॉलीवुड के शो मैन Raj Kapoor करवाते थे किन्नरों से ये अनोखा काम, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Adblock test (Why?)


बिग बॉस में 'भोजपुरी' को सम्मान दिलाने की वकालत कर रही हैं अक्षरा सिंह, देखें उनके - ABP News
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...