Rechercher dans ce blog

Thursday, August 5, 2021

Anupamaa Upcoming Twist: जल्द खुलेगी पारितोष के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर की पोल, सामने आएगी किंजल की सौतन - Bollywood Life हिंदी

Anupamaa Upcoming Twist 5 August 2021 Episode No 333: रूपाली गांगुली के टीवी सीरियल अनुपमा (Anupamaa) की कहानी जबरदस्त मोड़ लेने वाली है। अपकमिंग एपिसोड में पाखी का डांस कॉम्पटीशन होना है और आखिर में अनुपमा की वजह से ही सब कुछ ठीक होगा। पाखी ने साफ कह दिया है कि उसे अपनी जिंदगी में अनुपमा की दखलअंदाजी नहीं चाहिए, लेकिन जल्द ही उसकी आंखें खुलने वाली हैं। बापूजी फैसला करेंगे कि पाखी और काव्या के साथ सिर्फ और सिर्फ अनुपमा ही डांस कॉम्पटीशन में जाएगी। इसके बाद पाखी का पारा और भी चढ़ जाएगा लेकिन हालात के आगे वो बेबस ही नजर आएगी। Also Read - TRP List 30th Week 2021 by Ormax Media: दर्शकों पर चला Anupamaa का जादू, जानिए किन-किन शोज को छोड़ा पीछे?

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड (Anupamaa Upcoming Episode) में दिखाया जाएगा कि पाखी की ड्रेस और मेकअप पर काव्या का ध्यान ही नहीं जाएगा। काव्या सिर्फ अपने आप को तैयार करने में जुट जाएगी और इस दौरान अनुपमा ही उसकी मदद करेगी। जल्द ही अनुपमा (Rupali Ganguly) और पाखी (Muskan Bamne) का पैचअप हो जाएगा। आने वाले दिनों में शाह हाउस में सब कुछ ठीक हो जाएगा लेकिन किंजल (Nidhi Shah) की जिंदगी में एक बड़ा तूफान आने वाला है। Also Read - इन 10 सुपरहिट शोज की हीरोइनें नहीं थीं मेकर्स की पहली पसंद, लिस्ट देखकर लगेगा झटका

बीते कुछ समय से पारितोष घर में हो रही हर एक लड़ाई पर चिड़चिड़ा रहा है। साथ ही वो किंजल पर भी पेंट हाउस में रहने का दवाब बना रहा है। अनुपमा में जल्द ही दिखाया जाएगा कि पारितोष रात में रोज लेट आया करेगा और काम का बहाना बनाकर वो किंजल से कई बातें छिपाएगा।
दिन पर दिन पारितोष के व्यवहार में बदलाव देखकर किंजल परेशान हो जाएगी। जल्द ही किंजल को भनक लग जाएगी कि पारितोष का किसी लड़की के साथ अफेयर चल रहा है। देखते ही देखते पूरे शाह परिवार में ये बात फैल जाएगी और फिर घर में खूब हंगामा होगा।

टूट जाएगा किंजल और पारितोष का रिश्ता?
पिता के नक्शेकदम पर चलने वाला पारितोष अपना नया रूप दिखाकर हर किसी को झटका देने वाला है। देखना होगा कि किंजल अपने इस रिश्ते को बचाएगी या फिर वो भी अनुपमा की तरह ही पति को तलाक देने का फैसला करेगी? फिलहाल के लिए कमेंटबॉक्स में बताएं कि आप अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड को देखने के लिए कितने उत्सुक हैं? साथ ही ऐसे ही टीवी सीरियल गॉसिप्स (TV Serial Gossips) के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ। Also Read - इन 6 शोज की स्टारकास्ट है काफी बड़ी, एक ही परिवार के लोगों को गिनते-गिनते थक जाएंगे आप

बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें... बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज, यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...
ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।

Adblock test (Why?)


Anupamaa Upcoming Twist: जल्द खुलेगी पारितोष के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर की पोल, सामने आएगी किंजल की सौतन - Bollywood Life हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...