Rechercher dans ce blog

Thursday, August 5, 2021

Anupama का बेटा भी चला बाप Vanraj के नक्शेकदम पर, कर ली किंजल की सौतन लाने की तैयारी! - Zee News Hindi

नई दिल्ली: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly), मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) और सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) स्टारर फेमस टीवी सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में अब नए ट्विस्ट आने वाले हैं. अनुपमा के घर में ड्रामा न हो क्या ऐसा हो सकता है? अनुपमा के घर में पहले ही मुसीबतें कम नहीं थीं कि अब एक और आ गई है. अनुपमा के फैंस को ये जानकर शॉक लगेगा कि अनुपमा का बेटा परितोष भी अपने पिता वनराज की राह पर चल पड़ा है. वहीं अब किंजल की जिंदगी में भी अनुपमा की लाइफ की तरह ही ट्विस्ट आने वाला है. 

पाखी का ड्रामा नहीं होगा कम

अब तक आपने देखा कि अनुपमा (Anupama) की बेटी पाखी ने घर में ड्रामा करना नहीं छोड़ा है. वहीं बापू जी ने भी साफ फैसला सुना दिया है कि पाखी और काव्या (Madalsa Sharma) के साथ सिर्फ अनुपमा ही जाएगी. इस बात से पाखी का पारा चढ़ जाएगा. पाखी अपनी लाइफ में अनुपमा का रोकना-टोकना नहीं पसंद करती है. अब आने वाले एपिसोड में दिखाए जाने वाले ट्विस्ट से साफ होगा कि पाखी की अकल ठिकाने आती है या नहीं. वैसे अनुपमा अपनी बेटी को हर पल संभालने का प्रयास कर रही है. 

काव्या देगी पाखी को धोखा

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा (Anupama) को कॉम्पीटीशन में बतौर चीफ गेस्ट बुलाया गया है. वहीं पाखी को डांस के लिए तैयार होना है और काव्या से मदद मांगेगी, लेकिन काव्या उसकी मदद नहीं करेगी. काव्या कहेगी कि वो खुद तैयार हो रही है, इसलिए पाखी खुद ही तैयार हो ले. वहीं पाखी अपने आउटफिट में अच्छा फील नहीं करेगी, वो काव्या (Madalsa Sharma) से उसे बदलने के लिए कहेगी, लेकिन काव्या उसे आखिरी वक्त पर ड्रेस न बदल पाने का हवाला देगी. 

अनुपमा निभाएगी मां का फर्ज

इस बीच अनुपमा (Anupama) को पाखी की फिक्र सताने लगेगी और पर्दे के पीछे से काव्या (Madalsa Sharma) और पाखी की बात सुन लेगी. ऐसे में अनुपमा आगे आकर पाखी की मदद करेगी और दोनों का पैचअप हो जाएगा. इसी के साथ शाह परिवार में खुशियां लौटने ही वाली होंगी कि अनुपमा की खुशियों को दोबारा किसी की नजर लग जाएगी. अनुपमा और किंजल को एक ऐसी बात पता चलेगी, जिससे दोनों को शॉक लगेगा. इस बात को जानकर किंजल की जिंदगी में भूचाल आ जाएगा, मानो उसके पैरों तले जमीन सरक जाएगी. 

पारितोष का बदलेगा चेहरा

अब तक आपने देखा है कि बीते कई दिनों से पारितोष (Paritosh) घर वालों और किंजल के साथ अच्छा बर्ताव नहीं कर रहा है. वो छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जा रहा है. वो बार-बार किंजल को पेंट हाउस में शिफ्ट होने के लिए कहने लगा है. इसी बीच आगे देखने को मिलेगा कि पारितोष रोज लेट आएगा. काम का बहाना कर के वो किंजल (Kinjal) से बाते भी छिपाने लगेगा. ऐसे में किंजल का परेशान होना लाजमी है. 

लड़की का मामला जानकर लगेगा झटका

जल्द ही देखेंगे कि किंजल (Kinjal) को पता चल जाएगा कि ये सारा मामला किसी लड़की का है और पारितोष (Paritosh) का कहीं चक्कर चल रहा है. पूरे परिवार में ये बात फैल जाएगी और अब खूब हंगामा होना तय है. अब ये देखने वाली बात हो कि पिता की राह पर चले पारितोष को किंजल संभालकर अपना रिश्ता बचा पाएगी या नहीं, या फिर अनुपमा की तरह अपने पति को खो देगी. ये भी देखना दिलचस्प होगा कि परिवार को अनुपमा (Anupama) का क्या रिक्शन होगा. अनुपमा ऐसे मुश्किल वक्त में बहू का साथ देगी या बेटे का, ये भी देखने वाली बात होगी.  

ये भी पढ़ें: नागिन फेम एक्ट्रेस का खुलासा, पति ने बाथरूम में ले जाकर की थी ऐसी हरकत

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें

Adblock test (Why?)


Anupama का बेटा भी चला बाप Vanraj के नक्शेकदम पर, कर ली किंजल की सौतन लाने की तैयारी! - Zee News Hindi
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...