Rechercher dans ce blog

Thursday, March 25, 2021

कंगना रनोट vs जावेद अख्तर: जावेद अख्तर की मानहानि केस में कंगना रनोट को जमानत मिली, एक्ट्रेस ने वारंट रद्द ... - Dainik Bhaskar

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
जावेद अख्तर (दाएं) ने 2 नवंबर 2020 को कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा था कि कंगना ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान उन पर (अख्तर पर) धमकी देने के झूठे आरोप लगाए। - Dainik Bhaskar

जावेद अख्तर (दाएं) ने 2 नवंबर 2020 को कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा था कि कंगना ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान उन पर (अख्तर पर) धमकी देने के झूठे आरोप लगाए।

जावेद अख्तर की मानहानि के केस में कंगना रनोट को मुबंई की अंधेरी कोर्ट ने गुरुवार को जमानत दे दी। कंगना ने जमानती वारंट रद्द करवाने के लिए कोर्ट में अपील की थी। इससे पहले जावेद अख्तर की तरफ से दायर मानहानि मामले में कंगना को मुंबई की कोर्ट ने पेश होने के आदेश दिए थे। जब कंगना कोर्ट में पेश नहीं हुईं, तो उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया था। इसे लेकर कंगना ने सोशल मीडिया पर लिखा था- गीदड़ों का एक झुंड और एक शेरनी।

दरअसल, जावेद अख्तर की अर्जी पर मुंबई की कोर्ट ने कंगना के खिलाफ समन जारी किया था। मुंबई पुलिस ने अदालत को बताया था कि जावेद अख्तर की शिकायत के आधार पर कंगना के खिलाफ मानहानि का केस बनता है। इसमें जांच की जरूरत है। इसके बाद अंधेरी मेट्रोपॉलिटियन मजिस्ट्रेट ने दिसंबर 2020 में जुहू पुलिस को जांच के आदेश दिए थे। कोर्ट ने कहा था कि नवंबर में जावेद अख्तर की तरफ से दर्ज मानहानि की शिकायत की जांच जुहू पुलिस करे और 16 जनवरी तक अपनी रिपोर्ट सौंपें।

2 नवंबर को दर्ज कराई थी शिकायत
जावेद अख्तर ने अपने वकील निरंजन मुंदर्गी के जरिए 2 नवंबर को शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने कंगना रनोट के खिलाफ मानहानि का आरोप लगाया था।अख्तर ने कहा था कि कंगना ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान उन पर झूठा आरोप लगाया कि उन्होंने (अख्तर ने) ऋतिक रोशन के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने के लिए कंगना को धमकी दी थी।

अख्तर ने अपनी शिकायत में कहा था कि कंगना ने इंटरव्यू में उन्हें सुसाइड गैंग का हिस्सा बताया था। कंगना ने यह आरोप भी लगाया था कि अख्तर ने उन्हें धमकाते हुए कहा था कि अगर उन्होंने रितिक के खिलाफ केस वापस नहीं लिया तो उनके पास आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं होगा। अख्तर का दावा है कि कंगना के इस कमेंट के चलते उन्हें कई धमकी भरे फोन कॉल्स और मैसेज आए। उन्हें सोशल मीडिया पर भी ट्रोल किया गया। उनके मुताबिक, इस कमेंट की वजह से उनकी रेपुटेशन खराब हुई है। इस मामले में 3 दिसंबर को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने जावेद अख्तर का स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया था।

कंगना ने इंटरव्यू में क्या कहा था?
एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कंगना ने कहा था कि जावेद अख्तर ने उन्हें घर बुलाकर धमकी दी थी। कंगना के मुताबिक, अख्तर ने कहा था कि राकेश रोशन और उनका परिवार बहुत बड़े लोग हैं। अगर उन्होंने (कंगना ने) उनसे माफी नहीं मांगी तो वे उन्हें जेल में डलवा सकते हैं।

इससे पहले कंगना की बहन रंगोली चंदेल भी सोशल मीडिया के जरिए यह दावा कर चुकी थीं। उन्होंने लिखा था, 'जावेद अख्तर जी ने कंगना को घर बुलाया और धमकी दी कि वे ऋतिक रोशन से माफी मांग लें। महेश भट्ट ने कंगना पर चप्पल फेंकी थी, क्योंकि उसने भट्ट की फिल्म में सुसाइड बॉम्बर की भूमिका निभाने से इनकार कर दिया था। वे प्रधानमंत्री को फासीवादी कहते हैं....चाचाजी आप दोनों क्या हो?'

खबरें और भी हैं...

Let's block ads! (Why?)


कंगना रनोट vs जावेद अख्तर: जावेद अख्तर की मानहानि केस में कंगना रनोट को जमानत मिली, एक्ट्रेस ने वारंट रद्द ... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...