Rechercher dans ce blog

Thursday, March 25, 2021

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने कंगना से मांगी माफी, बोले- 'मैं तुम्हें सलाम करता हूं' - लल्लूराम न्यूज़

नई दिल्ली। बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत अपनी हर एक कदम के लिए सुर्खियों में रहतीं हैं. इन दिनों कंगना की काफी चर्चाएं हो रही हैं. कंगना रनौत को चौथी बार बेस्ट एक्ट्रेस को लेकर नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया. इसके साथ उन्होंने अपनी फिल्म ‘थलाइवी’ का धमाकेदार ट्रेलर भी लांच किया है. अब थलाइवी का ट्रेलर देखने के बाद इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा कंगना की जमकर तारीफ की है और कंगना से माफी भी मांगी है. उन्होंने कहा कि दुनिया में उनके जैसी बहुमुखी प्रतिभा वाली एक्ट्रेस नहीं है. फिल्म का ट्रेलर शानदार है और मैं ये कह सकता हूं कि स्वर्ग में जयललिता भी इसे देखकर रोमांचित हो रही होंगी.

इसे भी पढ़ें- बड़ी खबर : आमिर खान कोरोना पॉजिटिव, हुए होम क्वारंटीन

राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट कर लिखा कि ‘कंगना जो भी मजबूत राय रखता है, उसे कड़ी प्रतिक्रियाएं मिलती ही हैं. मैं ये स्वीकार करना चाहूंगा कि मुझे लगा थी कि आपने कुछ ज्यादा ही बढ़ा-चढ़ा कर बोल दिया था कि, जब आपने खुद की हॉलीवुड की महान हस्तियों से तुलना की थी. लेकिन अब मैं माफी मांगता हूं और इस बात से सौ प्रतिशत सहमत हूं कि इस दुनिया में आपके जैसी बहुमुखी प्रतिभा वाली एक्ट्रेस नहीं है’.

इससे पहले राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट कर ‘थलाइवी’ के लिए कंगना की जमकर तारीफ की थीं. उन्होंने लिखा था कि ‘कंगना.. मैं कुछ बातों में और कुछ अतिशयोक्तियों पर आपसे असहमत हो सकता हूं, लेकिन मैं आपको सलाम करता हूं. सुपर डुपर थलाइवी के लिए.. फिल्म का ट्रेलर शानदार है और मैं ये कह सकता हूं कि स्वर्ग में जयललिता भी इसे देखकर रोमांचित हो रही होंगी’.

इस पर जवाब देते हुए कंगना रनौत ने लिखा था कि ‘सर!.. मैं आपकी बात से सहमत हूं.. मुझे आप बहुत पसंद है और मैं आपकी हमेशा बहुत सराहना करती हूं. अहंकार से भरी इस मृत पड़ी दुनिया में जहां लोगों का इगो और प्राइड बहुत ही जल्दी आहत हो जाया करता है. वहीं आप किसी बात को इतनी गंभीरता से नहीं लेते हैं. यहां तक कि आप खुद को भी गंभीरता से नहीं लेते हैं. मैं आपकी इस खूबी की तारीफ करती हूं.. मेरी तारीफ करने के लिए धन्यवाद’.

Let's block ads! (Why?)


फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने कंगना से मांगी माफी, बोले- 'मैं तुम्हें सलाम करता हूं' - लल्लूराम न्यूज़
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...