बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की उन हस्तियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन (COVID-19 Vaccine) की पहली डोज ली है. सलमान खान (Salman Khan) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘आज मैंने टीके की पहली खुराक ली.’ Also Read - कोरोना का असर: हरियाणा में भी सार्वजनिक स्थानों पर होली मनाने पर पाबंदी, जानें कहां-कहां है रोक
मालूम हो कि मुंबई के एक अस्पताल में अभिनेता की तस्वीरें सुबह से ही इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. अब, सलमान ने पुष्टि कर दी है कि उन्हें टीका लगाया गया है. Also Read - बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस का उद्धव ठाकरे पर हमला, महाराष्ट्र के सीएम चुप्पी साधे हैं
इससे पहले मंगलवार को अभिनेता संजय दत्त ने भी कोरोना वायरस रोधी टीके की पहली खुराक ली थी.
61 वर्षीय दत्त ने शहर के बीकेसी टीका केंद्र में टीक लगावाते हुए अपनी तस्वीर ट्वीट की और लिखा, ”मैंने आज बेकेसी टीका केंद्र में कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली.’
बता दें कि सलमान खान (Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘राधे’ 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हाल ही में ‘दबंग खान’ ने अपनी फिल्म ‘राधे’ का पोस्टर को रिलीज किया था. फिल्म का पोस्टर रिलीज कर सलमान खान (Salman Khan) ने फैंस से कहा था, ‘ईद का वादा था, ईद पर ही आएंगे क्योंकि एक बार जो मैंने…’
No comments:
Post a Comment