Rechercher dans ce blog

Wednesday, March 24, 2021

Priyanka Chopra Jonas ने न्यूयॉर्क में खोला रेस्तरां, पूजा-पाठ की तस्वीरें सोशल मीडिया में हुईं वायरल - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

नई दिल्ली, जेएनएन। हॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री में अपनी धाक जमातीं प्रियंका चपोड़ा अब रेस्तरां के बिज़नेस में उतर पड़ी हैं। प्रियंका ने अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में भारतीय खान-पान परोसने वाला रेस्तरां सोना शुरू किया है, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में रेस्तरां में पूजा और अंदर का माहौल दिखाया गया है। 

प्रियंका ने कुछ वक़्त पहले अपने रेस्तरां के बारे में बताया था। कुछ तस्वीरें शेयर करके प्रियंका ने लिखा था- आपके समक्ष सोना प्रस्तुत करके मैं रोमांचित हूं, न्यूयॉर्क में हमारा नया रेस्तरां। प्रियंका ने बताया कि इसमें भारतीय खाना मिलेगा। प्रियंका के इस रेस्तरां की किचन शेफ हरि नायक के हवाले है। प्रियंका ने इसी पोस्ट में बताया था कि सोना मार्च में ही शुरू हो रहा है। 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

रेस्तरां के सोशल मीडिया एकाउंट से भी कुछ तस्वीरें शेयर की गयी हैं। इस नये वेंचर में प्रियंका साथ रेस्तरां व्यवसायी मनीष गोयल दे रहे हैं। मनीष ने बताया कि पूजा-पाठ के बाद रेस्तरां शुरू कर दिया गया है। 

 

View this post on Instagram

A post shared by SONA (@sonanewyork)

मनीष ने अपनी पोस्ट में लिखा कि प्रियंका और मेरे लिए यह ज़रूरी था कि मेहमानों के लिए खोलने से पहले विधिवत पूजा-पाठ की जाए। पूजा सेरेमनी में लंदन, भारत और कैलीफोर्निया से दोस्त और क़रीबी शामिल हुए। इसी पोस्ट में मनीष ने ज़िक्र किया है कि 2019 में निर्माण कार्य शुरू होने से पहले इस जगह पर एक छोटी सी पूजा रखी गयी थी। उस समय उम्मीद थी कि 2020 की गर्मियों में रेस्तरां शुरू हो जाएगा, मगर आगे क्या होने वाला है, इसका अंदाज़ा ही नहीं था।

 

View this post on Instagram

A post shared by Maneesh K. Goyal (@maneeshkgoyal)

प्रियंका चोपड़ा के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करके मनीष ने लिखा कि रेस्तरां खोलना निश्चित रूप से टीम का प्रयास है। प्रियंका इस सफ़र में मेरी क्रिएटिव पार्टनर रही हैं। उनसे ज़्यादा सटीक ग्लोबल इंडियन कोई दूसरा नहीं। सोना में हर जगह उनकी छाप मिलेगी।

 

View this post on Instagram

A post shared by Maneesh K. Goyal (@maneeshkgoyal)

एक अन्य तस्वीर में मनीष रेस्तरां की जान अपने शेफ हरि नायक और डेविड से मिलवाया है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Maneesh K. Goyal (@maneeshkgoyal)

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ ने हाल ही में ऑस्कर अवॉर्डस के नॉमिनेशंस का एलान किया था, जिसमें उनकी फ़िल्म द व्हाइट टाइगर भी बेस्ट अडेप्टेडे स्क्रीनप्ले केटेगरी में नॉमिनेट हुई है। यह फ़िल्म नेटफ्लिक्स पर आयी थी।

kumbh-mela-2021

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

Let's block ads! (Why?)


Priyanka Chopra Jonas ने न्यूयॉर्क में खोला रेस्तरां, पूजा-पाठ की तस्वीरें सोशल मीडिया में हुईं वायरल - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...