Rechercher dans ce blog

Tuesday, March 23, 2021

Anupamaa में होगी Ram Kapoor की धमाकेदार एंट्री, बीवी की जिंदगी में नए शख्स को देखकर तिलमिलाएगा वनराज - Bollywood Life हिंदी

Ram Kapoor to enter in Rupali Ganguly and Sudhanshu Pandey's Anupamaa: स्टार प्लस के टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) में आने वाले दिनों बड़ा धमाका होने वाला है। इस सीरियल में लगातार आ रहे ट्विस्ट दर्शकों को इतना पसंद आ रहे हैं कि इससे जुड़ी साइड स्टोरीज का भी वो बेसब्री से इंतजार करते हैं। हम आपके लिए रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) स्टारर सीरियल ‘अनुपमा’ (TV Serial Anupamaa) से जुड़ी एक ऐसी धमाकेदार खबर लेकर आए हैं, जिसे जानते ही आप इस सीरियल के अपकमिंग एपिसोड को देखने के लिए एक्साइटेड हो जाएंगे। टेलीचक्कर की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक स्टार प्लस के इस सुपरहिट सीरियल में टीवी के मशहूर कलाकार राम कपूर (Ram Kapoor) की एंट्री होने वाली है। Also Read - Anupamaa के सेट पर ऑनस्क्रीन बेटे Paras Kalnawat संग Rupali Ganguly ने की मस्ती, देखें PICS

‘अनुपमा’ (Anupamaa) में जल्द ही वनराज (Vanraj) और अनुपमा (Anupamaa) का तलाक होने वाला है, जिसके बाद काव्या अपना असली रंग दिखाना शुरू करेगी। वनराज से तलाक लेने के बाद अनुपमा अपनी जिंदगी में जल्द ही मूवऑन कर जाएगी और वो अपने डांस एकेडमी (Dance Academy) पर ज्यादा से ज्यादा फोकस करेगी। इसी के साथ उसकी जिंदगी में एक ऐसे शख्स की एंट्री हो जाएगी, जिसकी बदौलत उसे प्यार और रिश्तों पर दोबारा भरोसा हो जाएगा। Also Read - Anupamaa Spoiler Alert: काव्या को घर से धक्के मारकर बाहर निकालेगी अनुपमा, काम आएगा पाखी का प्लान

बात की जाए राम कपूर की तो वो इस सीरियल में अनुपमा के लव-इंटरेस्ट का किरदार अदा करने वाले हैं। इस बात में कोई भी शक नहीं है कि राम कपूर की एंट्री के बाद सीरियल ‘अनुपमा’ की टीआरपी में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगी।

इन सीरियल्स से है ‘अनुपमा’ को खतरा
हर हफ्ते सामने आने वाली टीआरपी लिस्ट को ध्यान में रखा जाए तो ‘अनुपमा’ को कई शोज से खतरा है। सीरियल ‘इमली’ और ‘गुम है किसी के प्यार के’ के साथ-साथ ‘कुंडली भाग्य’ से खतरा है। अब देखना होगा कि राम कपूर की एंट्री से ‘अनुपमा’ की रेटिंग्स में कितनी उछाल आती है। फिलहाल तो कमेंटबॉक्स में बताएं कि आप राम कपूर को सीरियल 'अनुपमा' में देखने के लिए कितने उत्सुक हैं? साथ ही ऐसी ही तमाम टीवी सीरियल गॉसिप्स (TV Serial Gossips) के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ। Also Read - Latest TV Twist in Top 5 TV serial: Anupamaa में बढे़ंगी काव्या की मुश्किलें, Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में होगा भवानी का पर्दाफाश

बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें... बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज, यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Let's block ads! (Why?)


Anupamaa में होगी Ram Kapoor की धमाकेदार एंट्री, बीवी की जिंदगी में नए शख्स को देखकर तिलमिलाएगा वनराज - Bollywood Life हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...