Rechercher dans ce blog

Tuesday, March 23, 2021

जया-एमजीआर का रिश्ता: एमजीआर के साथ जयललिता ने 28 फिल्मों में किया था काम, तीन शादियां कर चुके थे एक्टर इसल... - Dainik Bhaskar

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पूर्व एक्ट्रेस और तमिलनाडु की दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में कंगना रनोट जयललिता का किरदार निभा रही हैं। ट्रेलर में जयललिता के तमिल सुपरस्टार और पूर्व सीएम एमजी रामचंद्रन के साथ रिश्ते को भी भरपूर जगह मिली है। फिल्म में एमजीआर की भूमिका साउथ एक्टर अरविंद स्वामी निभा रहे हैं।

एमजीआर के लुक में अरविंद स्वामी।

एमजीआर के लुक में अरविंद स्वामी।

फिल्मों से लेकर राजनीति तक जया की ज़िंदगी पर एमजीआर का प्रभाव था और ट्रेलर में भी इस बात को बखूबी दिखाया गया है। 1965 से लेकर 1973 तक जयललिता के साथ एमजीआर ने करीब 28 फिल्मों में काम किया था। जयललिता की एमजीआर के साथ पहली फिल्म ‘आइराथिल ओरुवन’ थी जो कि 1965 में आई थी। उन्हें राजनीति में लाने में भी एमजीआर की अहम भूमिका रही।

तीन शादियां कर चुके थे एमजीआर

एमजी रामचंद्रन से जया की पहली मुलाकात शूटिंग के दौरान ही हुई थी। अपनी दूसरी ही फिल्म में ही जयललिता को एमजी रामचंद्रन के साथ काम करने का मौका मिला। जयललिता की जीवनी 'अम्मा जर्नी फ्रॉम मूवी स्टार टू पॉलिटिकल क्वीन' लिखने वाली वासंती के मुताबिक, एमजीआर का जयललिता के प्रति शुरू से ही सॉफ्ट कार्नर था। हालांकि, उन दोनों की शादी नहीं हो पाई क्योंकि रामचंद्रन पहले ही तीन शादियां कर चुके थे।

सुंदरता के कायल थे एमजीआर

एक इंटरव्यू में वासंती ने बताया था, 'एमजीआर जया से शुरू से फैसिनेटेड थे। जयललिता बहुत अच्छी इंग्लिश बोलती थीं। शूटिंग के समय वो एक कोने में बैठकर इंग्लिश नॉवल पढ़ा करती थीं और किसी से कोई बातचीत नहीं करती थीं। जया देखने में गोरी और बहुत सुंदर थी। आमतौर पर तमिलनाडु में इतनी गोरी लड़कियां नहीं दिखाई देती हैं।'

बनाया राज्यसभा सदस्य, पार्टी में विरोध

जयललिता ने खुद कुमुदन पत्रिका में लिखा था, 'कार पार्किंग थोड़ी दूर पर थी। पैरों में कोई चप्पल और जूते नहीं थे। मेरे पैर लाल हो गए थे। मैं कुछ कह नहीं पा रही थी। एमजीआर मेरी परेशानी को समझ गए और उन्होंने मुझे अपनी गोद में उठा लिया।'

एमजीआर ने जयललिता को पार्टी का प्रोपेगेंडा सेक्रेटरी के साथ-साथ राज्यसभा का सदस्य भी बनाया। हालांकि, पार्टी में जयललिता का विरोध हुआ और एमजीआर को उन्हें इस पोस्ट से हटाना पड़ा।

खबरें और भी हैं...

Let's block ads! (Why?)


जया-एमजीआर का रिश्ता: एमजीआर के साथ जयललिता ने 28 फिल्मों में किया था काम, तीन शादियां कर चुके थे एक्टर इसल... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...