Rechercher dans ce blog

Saturday, September 3, 2022

मौनी रॉय ने सिंदूर लगाकर दिखाया टशन, एयरपोर्ट पर बलखाती दिखीं टीवी की 'नागिन' - Bollywood Life हिंदी

मौनी रॉय की लेटेस्ट फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वह एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं। मौनी रॉय को देखते ही पैपराजी उनको अपने कैमरे में कैद करने के लिए बेकरार दिखे।

Adblock test (Why?)


मौनी रॉय ने सिंदूर लगाकर दिखाया टशन, एयरपोर्ट पर बलखाती दिखीं टीवी की 'नागिन' - Bollywood Life हिंदी
Read More

Brahmastra New Promo: दो नए अस्त्र आए सामने, नागार्जुन का अवतार खड़े कर देगा रोंगटे - Aaj Tak

इस साल बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म कही जा रही 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra), एक हफ्ते से भी कम समय में थिएटर्स में होगी. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और आंकड़े बता रहे हैं कि जनता फिल्म को लेकर एक्साइटेड तो है. इस एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए मेकर्स ने अब एक और नया दांव खेला है और 'ब्रह्मास्त्र' का एक नया प्रोमो (Brahmastra New Promo) शेयर किया है. 

टीजर और ट्रेलर देखकर 'ब्रह्मास्त्र' की जिस एक बात पर फैन्स सबसे ज्यादा दिल लुटा रहे थे, वो है फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स. लेकिन नए प्रोमो में 'ब्रह्मास्त्र' के स्पेशल इफेक्ट्स और भी ज्यादा जोरदार लग रहे हैं. एक सीन में, रणबीर (Ranbir Kapoor) अपनी शक्तियों यानी अग्नि अस्त्र का प्रयोग पूरे जोरदार तरीके से कर रहे है और इस सीन का विजुअल बहुत ही दमदार लग रहा है. 

ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर

दो नए अस्त्र 
'ब्रह्मास्त्र' के ट्रेलर में और अस्त्र-वर्स एक्सप्लेन करते अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) के वीडियो में 7 अस्त्रों के बारे में बात की गई थी. हालांकि, फिल्म के ट्रेलर में लोगों ने कुछ और शक्तियां नोटिस की थीं. अब इनमें से दो शक्तियों के नाम नए प्रोमो में ऑफिशियली कन्फर्म हो गए हैं. ट्रेलर में एक धनुष से नाग के रूप में निकलते तीरों और हाथी का आकार लेने वाली शक्ति का भी एक हिंट दिखा था.

ब्रह्मास्त्र प्रोमो
ब्रह्मास्त्र प्रोमो

नए प्रोमो में इन दोनों के नाम नाग धनुष और गजास्त्र बताए गए हैं. इन अस्त्रों की शक्तियां जिन किरदारों के पास हैं, उनके किरदार कौन एक्टर निभा रहे हैं ये तो प्रोमो में साफ नहीं पता चल रहा, मगर फिल्म में ये भी देखना दिलचस्प होगा. 

नागार्जुन का अवतार और शाहरुख का हिंट 
'ब्रह्मास्त्र' के नए प्रोमो में नागार्जुन का अवतार रोंगटे खड़े कर देने वाला है. फिल्म में नंदी-अस्त्र का किरदार निभा रहे नागार्जुन नए प्रोमो में फुल एक्शन मोड में दिख रहे हैं और जिस तरह वो गुस्से में हैं, उनके फैन्स के लिए थिएटर्स जाने का इतना कारण ही पर्याप्त होगा. लेकिन प्रोमो में एक और चीज है जिसका हिंट लोगों को पहले से था, मगर इस बार ये और भी क्लियर है. 

ब्रह्मास्त्र में नागार्जुन

शाहरुख खान के कैमियो को लेकर रिपोर्ट्स थीं कि वो फिल्म में वानर-अस्त्र का किरदार निभा रहे हैं. मौनी राय ने कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में शाहरुख के होने की बात तो कन्फर्म की थी, मगर उनके किरदार के बारे में कुछ नहीं कहा था. 'ब्रह्मास्त्र' के प्री रिलीज प्रोमो में वानर-अस्त्र की शक्तियों वाला किरदार जब एक्शन कर रहा है तो एक फ्रेम में उसका चेहरा पिछले सभी प्रोमो से साफ नजर आ रहा है. और फैन्स को ये बहुत एक्साइटिंग लगेगा कि ये चेहरा शाहरुख से बहुत मिलता जुलता है. यहां देखिए 'ब्रह्मास्त्र' का नया प्रोमो:

'ब्रह्मास्त्र' को बड़ी स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे फैन्स का मूड मजेदार बनाने के लिए ये नया प्रोमो किसी टॉनिक की तरह काम करेगा. ये देखना दिलचस्प होगा कि इसके बाद एडवांस बुकिंग में किस तरह की तेजी आती है. 'ब्रह्मास्त्र' 9 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हो रही है.

Adblock test (Why?)


Brahmastra New Promo: दो नए अस्त्र आए सामने, नागार्जुन का अवतार खड़े कर देगा रोंगटे - Aaj Tak
Read More

Friday, September 2, 2022

साल की सबसे बड़ी फिल्म होगी 'ब्रह्मास्त्र', 350 करोड़ है बजट - Aaj Tak

इस साल की सबसे बड़ी फिल्म अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' ही है. फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आने वाले हैं. अयान मुखर्जी इस फिल्म पर पिछले 9 साल से काम कर रहे हैं. यह मेहनत थिएटर्स में 9 सितंबर पर रंग लाने वाली है. फिल्म की रिलीज से पहले इंडिया टुडे ने इसके बजट और स्केल को लेकर जानकारी हासिल की है. 

क्या है ब्रह्मास्त्र का बजट?
आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र' एक बड़े स्केल पर बनी फिल्म है. करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स, स्टारलाइट पिक्चर्स और प्राइम फोकस समेत स्टार स्टूडियोज ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की इस फिल्म का बजट 300-350 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इसमें स्टार कास्ट की फीस से लेकर पब्लिसिटी और मार्केटिंग का पैसा भी शामिल है.  

फिल्म में जिस तरह से वीएफएक्स पर काम किया गया है, वह काबिले-तारीफ नजर आने वाला है. बड़े पर्दे पर यह 9 सितंबर पर रिलीज होगी. फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के ट्रेलर में भारी-भरकम वीएफएक्स देखने को मिला था. फिल्म में ढेर सारे अलग तरह के सीन्स देखने को मिले. स्पेशल इफेक्ट्स और वीएफएक्स की वजह से ही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' काफी बड़े पैमाने पर बनी नजर आ रही है.  

जहां तक बात रही टिकट्स की तो आईमैक्स (मल्टीप्लेक्स) में इसके टिकट की रेंज थोड़ी ज्यादा होने वाली है. अयान मुखर्जी की यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज हो रही है. इसे दर्शक 2डी, 3डी, आईमैक्स 3डी और 4डीएक्स 3डी में देख सकते हैं. 

साल 2022 की अबतक की बड़े बजट में बनी फिल्में कौन सी हैं?
'ब्रह्मास्त्र' से पहले दो फिल्में हैं जो बड़े पर्दे पर रिलीज हुईं. इनका बजट काफी ज्यादा था. रणबीर कपूर की 'शमशेरा', जिसे करण मल्होत्रा ने निर्देशित किया था. यह 100 से 150 करोड़ के बजट में बनी थी. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल न दिखा सकी. इसने 100 करोड़ की भी कमाई नहीं की. इसके अलावा आमिर खान की लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' भी बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई. फिल्म 180 करोड़ के बजट में बनी थी. यह इतने भी नहीं कमा पाई. अब देखना दिलचस्प होगा कि अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' क्या 300-350 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर पाती है या नहीं.  

रिपोर्ट- निराली कानाबार

Adblock test (Why?)


साल की सबसे बड़ी फिल्म होगी 'ब्रह्मास्त्र', 350 करोड़ है बजट - Aaj Tak
Read More

सिर्फ एक मिनट में मूवी रिव्यू: थ्रिल दिखाने में फेल हुई अक्षय की कटपुतली, सस्पेंस में कॉमेडी डालने से फीकी ... - Dainik Bhaskar

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Cuttputlli Movie Review: Akshay Kumar's Cuttputlli Failed To Show The Thrill, The Story Faded By Putting Comedy Amidst The Suspense

2 घंटे पहलेलेखक: ईफत कुरैशी

अक्षय कुमार, रकुल प्रीत, सरगुन मेहता स्टारर फिल्म कटपुतली डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। ये एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसे रंजीत एम तिवारी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अक्षय कुमार एक सीरियल किलर को पकड़ते नजर आने वाले हैं, जो कसौली शहर में लड़कियों का बेरहमी से कत्ल कर रहा है।

कटपुतली फिल्म का पूरा रिव्यू जानने के लिए ऊपर दी गई तस्वीर में क्लिक कर वीडियो देखें-

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


सिर्फ एक मिनट में मूवी रिव्यू: थ्रिल दिखाने में फेल हुई अक्षय की कटपुतली, सस्पेंस में कॉमेडी डालने से फीकी ... - Dainik Bhaskar
Read More

पूरी हुई Kapil Sharma की मुराद, Deepika Padukone संग 'मेगा ब्लॉकबस्टर' में आएंगे नजर - Aaj Tak

कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के सितारे बुलंदियों पर हैं. एक के बाद एक प्रोजेक्ट्स का ऐलान इन दिनों कपिल शर्मा कर रहे हैं. गुरूवार शाम कॉमेडियन ने अपना एक फोटो शेयर किया था. यह फोटो उनके आने वाले प्रोजेक्ट 'मेगा ब्लॉकबस्टर' (Mega Blockbuster) का था. अलग लुक के चलते पोस्टर को काफी पसंद किया गया. और अब इस प्रोजेक्ट से कपिल की फेवरेट दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का नाम भी जुड़ गया है.

दीपिका संग काम कर रहे कपिल?

दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम (Deepika Padukone Instagram) पर अपना पोस्टर शेयर किया है. इस पोस्टर में दीपिका पादुकोण पिंक कलर सूट पहने नजर आ रही हैं. इस सूट पर येलो और व्हाइट कलर का फ्लोरल पिंट है. लो पोनीटेल बनाए और कानों में बड़े झुमके पहने, दीपिका बड़ी-सी स्माइल करती नजर आ रही हैं. फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'सरप्राइज!'

इससे पहले कपिल शर्मा ने अपना पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था, 'ये वाली मेरे फैंस के लिए. उम्मीद है आपको पसंद आए.' फोटो में कपिल शर्मा देसी लुक में नजर आ रहे थे. इसमें ऑरेंज टी-शर्ट और ब्लू हाफ स्लीव जैकेट पहने कपिल स्माइल करते दिखे थे. उनका हेयरस्टाइल देखने लायक था. साथ ही कपिल ने बताया था कि इस प्रोजेक्ट का ट्रेलर 4 सितम्बर को आ रहा है.

दीपिका पादुकोण

ये स्टार्स भी होंगे साथ

इस प्रोजेक्ट में कपिल शर्मा और दीपिका पादुकोण के अलावा रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana), तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan), क्रिकेटर रोहित शर्मा और साउथ एक्टर कार्थी भी होंगे. सभी ने अपने लुक पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इस प्रोजेक्ट को लेकर कपिल शर्मा और दीपिका पादुकोण के फैंस उत्साहित हो गए हैं. ये प्रोजेक्ट असल में है क्या, इसके बारे में तो 4 सितम्बर को ही पता चलेगा.

कपिल शर्मा के पास प्रोजेक्ट्स की भरमार

बात कपिल शर्मा के दूसरे प्रोजेक्ट्स की बात की जाए, तो वह डायरेक्टर नंदिता दास की फिल्म ज्विगाटो (Zwigato) में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ शहाना गोस्वामी काम कर रही हैं. इस फिल्म में कपिल एक फूड डिलीवरी राइडर का रोल निभाने दिखेंगे. फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2022 में होने वाला है. 

इसके अलावा कपिल शर्मा अपने कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show Season 4) के सीजन 4 के साथ टीवी पर भी वापसी कर रहे हैं. इस बार 'द कपिल शर्मा शो' की स्टारकास्ट में बड़ा बदलाव किया गया है. शो में कई नए एक्टर्स जैसे गौरव दुबे और सृष्टि रोड़े नजर आने वाले हैं. भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक इस सीजन में नहीं होंगे. शो का प्रीमियर 10 सितम्बर को टेलीविजन पर होने वाला है.

Adblock test (Why?)


पूरी हुई Kapil Sharma की मुराद, Deepika Padukone संग 'मेगा ब्लॉकबस्टर' में आएंगे नजर - Aaj Tak
Read More

Thursday, September 1, 2022

तलाक नहीं लेंगे Rajeev Sen-Charu Asopa, बोले- रिश्ते को देना चाहते हैं एक मौका - Aaj Tak

Rajeev Sen Big Announcement:  काफी वक्त से चारु असोपा और राजीव सेन के तलाक की खबरें चल रही थीं. गणेश चतुर्थी के मौके पर चारु असोपा ने राजीव सेन और बेटी जियाना के साथ तस्वीर भी पोस्ट की थी. इस पोस्ट के बाद कयास लगाये जा रहे थे कि कपल अब एक हो चुका है. ये कयास सच साबित हुए राजीव सेन और चारु असोपा (Charu Asopa) तलाक नहीं ले रहे हैं. 

नहीं अलग होंगे चारु-राजीव
राजीव सेन और चारु असोपा के फैंस के लिये एक गुड न्यूज है. सुष्मिता सेन के भाई-भाभी अब अलग नहीं हो रहे हैं. राजीव सेन ने अपनी शादी पर एक पोस्ट शेयर की है. राजीव सेन लिखते हैं कि शादियां हैवन में बनती हैं. हां हमने अलग होने का फैसला लिया था. क्योंकि पहले हमें लगा था कि अब कुछ नहीं बचा नहीं है. पर अब ये बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने शादी ना तोड़ने का फैसला किया है और ये अच्छे के लिये है. राजीव आगे लिखते हैं कि हमारी एक प्यारी सी बेटी जियाना है, जिसके लिये हम बेस्ट पेरेंट्स बनने की कोशिश करेंगे. मुश्किल वक्त में मिले सपोर्ट और प्यार के लिये राजीव सेन फैंस का शुक्रिया भी अदा किया है. 

ट्रोल हुई थीं चारु
चारु असोपा ने कुछ दिन पहले एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वो मांग में सिंदूर भरे दिखाई दे रही थीं. इस पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया था. यूजर्स का कहना था कि जब शादी कपल के तौर पर अलग ही हो रहे हैं, तो फिर ये सिंदूर का दिखावा क्यों. इस पर चारु ने कहा था कि अब तक तलाक हुआ नहीं है. इसके बाद जब गणेश चतुर्थी पर कपल ने फोटो पोस्ट की, तो ये कहा जाने लगा कि अब शायद ये तलाक नहीं लेंगे. देखिये लोगों का सोचना एकदम सही हुआ. गणेश चतुर्थी के मौके पर कपल ने फैंस को अच्छी खबर दे ही दी. 

खैर, खुशी है कि राजीव सेन और चारु असोपा ने अपनी बेटी के लिये एक अच्छा फैसला लिया. उम्मीद है कि कपल की जिंदगी में यूं ही खुशियों से भरी रहेगी. 

Adblock test (Why?)


तलाक नहीं लेंगे Rajeev Sen-Charu Asopa, बोले- रिश्ते को देना चाहते हैं एक मौका - Aaj Tak
Read More

The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा संग हुई कृष्णा अभिषेक की लड़ाई? बताया सच, बोले- वो मेरा शो... - Aaj Tak

द कपिल शर्मा शो एक बार फिर टीवी पर धमाकेदार वापसी करने जा रहा है. कपिल के शो में कई नए चेहरे नजर आने वाले हैं. लेकिन शो में इस बार दर्शकों को सपना यानी कृष्णा अभिषेक दिखाई नहीं देंगे. कृष्णा अभिषेक के द कपिल शर्मा शो का हिस्सा न होने पर ऐसी खबरें सामने आईं कि उनके और कपिल के रिश्ते में खटास आ गई है. लेकिन सच क्या है, इस बारे में खुद कृष्णा ने बता दिया है.

क्या बोले कृष्णा अभिषेक?

द कपिल शर्मा शो ने सपना के कैरेक्टर में कृष्णा अभिषेक को एक खास पहचान दी है. उनके इस किरदार को काफी पसंद किया गया है. लेकिन फिर भी कृष्णा शो का हिस्सा क्यों नहीं बने हैं, इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. इस पर बात करते हुए कृष्णा अभिषेक ने कहा- हम आज रात को साथ में ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं. कपिल और मेरे बारे में पता नहीं क्या अफवाहें हैं कि ऐसा हो गया..वैसा हो गया. 

कृष्णा ने आगे कहा- आज रात को हम साथ में ही ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं, हमारे बीच कोई इश्यू नहीं है. हम दोनों ही एक दूसरे से प्यार करते हैं. वो मेरा भी शो है. मैं शो में जल्द वापसी करूंगा. 

कब शुरू होगा द कपिल शर्मा शो?

वैसे कृष्णा अभिषेक को द कपिल शर्मा शो में न देखकर दर्शक उन्हें मिस तो बहुत करेंगे.  कृष्णा अभिषेक अपनी कॉमिक टाइमिंग से शो में अलग ही जान डाल देते थे. सपना के कैरेक्टर ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई है. वे खुद भी इस शो को और किरदार को मिस करने वाले हैं.

द कपिल शर्मा शो की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है. दर्शकों का मोस्ट फेवरेट शो 10 सितंबर से हर शनिवार और रविवार को रात 9.30 बजे टेलीकास्ट होगा. जब से शो की रिलीज डेट सामने आई है फैंस तो इंतजार ही नहीं कर पा रहे हैं. हर किसी को अब 10 सितंबर का इंतजार है, जब वो अपने फेवरेट शो को नए अंदाज और नए चेहरों के साथ फिर से एन्जॉय करेंगे. आप कितना एक्साइटेड हैं द कपिल शर्मा शो के नए सीजन के लिए?

Adblock test (Why?)


The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा संग हुई कृष्णा अभिषेक की लड़ाई? बताया सच, बोले- वो मेरा शो... - Aaj Tak
Read More

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...