Rechercher dans ce blog

Friday, April 2, 2021

Neetu Kapoor के बाद अब रेखा ने नेहा कक्कड़ को दिया ये खास तोहफा, तस्वीरें हो रहीं वायरल - दैनिक जागरण

सोनी टीवी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपकमिंग एपिसोड के कुछ प्रोमो शेयर किए हैं जो काफी चर्चा में हैं। हर प्रोमो में रेखा का एक अलग रंग देखने को मिल रहा है। किसी में वो गायकी का टैलेंट दिखा रही हैं तो किसी में कंटेस्टेंट पर प्यार लुटा रही हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। ​सोनी टीवी पर आने वाल सिंगिग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' का इस बार वीकेंड काफी खास होने वाला है। इस बार इस शो पर इस बार बॉलीवुड की एवरग्रीन अदाकारा रेखा ने अपनी जादुई मौजूदगी दर्ज कराई है। रेखा जिस शो में जाती हैं वहां चार चांद लग जाता है। वहीं उनके जाने से न सिर्फ शो के जज बल्कि कंटेस्टेंट में भी एक अलग जोश देखने को मिला। वहीं शो की जज सिंगर नेहा कक्कड़ के ये शो एक बार फिर से यादगार बना ​गया। हाल ही जहां नीतू कपूर इस शो में पहुंची थी और उन्होंने नेहा को ​गिफ्ट दिया ​था। वहीं अब रेखा ने  नेहा को एक प्यारा तोहफा दिया है। नेहा और रेखा की तस्वीरों को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Simply Bollywood (@simplybollywud)

दरअसल, 'इंडिया आइडल 12' के सेट पर इस बार दिग्गज अभिनेत्री रेखा ने शिरकत की। उनके आने से ये शो यादगार न बनता ऐसा भला हो सकता था। रेखा ने नेहा कक्कड़ को एक खूबसूरत कांजीवरम सिल्क साड़ी गिफ्ट की। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि रेखा न सिर्फ नेहा को साड़ी तोहफे में दी बल्कि उसे पहनने में मदद भी कर रही हैं। आप देख सकते हैं कि रेखा, नेहा की साड़ी प्लेटें बनाईं और उनके सिर पर पल्ला भी डाला है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

 

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

वहीं सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपकमिंग एपिसोड के कुछ प्रोमो शेयर किए हैं जो काफी चर्चा में हैं। हर प्रोमो में रेखा का एक अलग रंग देखने को मिल रहा है। किसी में वो अपनी गायकी का टैलेंट दिखा रही हैं तो किसी में वो कंटेस्टेंट पर प्यार लुटा रही हैं। लेकिन इन वीडियोज़ में से एक वीडियो ऐसा है जिसे देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा। एक प्रोमो में रेखा साड़ी में ज़ोरदार में डांस करती दिख रही हैं वो भी इंडियन सॉन्ग पर नहीं बल्कि वेस्टर्न सॉन्ग ‘एक हो गए हम और तुम तो उड़ गई निंदी रे’ पर। सबसे मज़ेदार बात तो ये है कि रेखा ने ये डांस साड़ी के नीजे जूते पहनकर किया है। वहीं एक प्रोमो में वह शनमुखप्रिया ‘कैसी पहेली है ये ज़िंदगानी’ सॉन्ग गाती हैं। इसके बाद रेखा अपनी कुर्सी से उठकर स्टेज पर जाती हैं इस दौरान उन्होंने जूते पहन रखे होते हैं। रेखा स्टेज पर जाती हैं और शनमुखप्रिया के साथ जबरदस्त डांस करती हैं। एक्ट्रेस का डांस देख नेहा कक्कड़ समेत सभी जजेज़ का मुंह खुला का खुला रह जाता है। आप भी देखें वीडियो।

kumbh-mela-2021

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

Let's block ads! (Why?)


Neetu Kapoor के बाद अब रेखा ने नेहा कक्कड़ को दिया ये खास तोहफा, तस्वीरें हो रहीं वायरल - दैनिक जागरण
Read More

एकता कपूर का अमिताभ बच्चन संग काम करने का सपना हुआ पूरा, बोलीं- तो ऐसे हुई थी शुरुआत... - Aaj Tak

फिल्ममेकर एकता कपूर और विकास बहल एक बार फिर साथ आ रहे हैं. फिल्म ‘गुडबाय’ के लिए दोनों ने हाथ मिलाया है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. निर्देशन विकास बहल संभालेंगे. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इसे लेकर एकता कपूर काफी एक्साइटेड हैं. 

एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर ‘गुडबाय’ स्लेट के साथ फोटो शेयर की है. इसे शेयर करते हुए एकता कपूर ने लिखा, “कुछ ऐसा चल रहा है, आखिरकार मैं उस एक्टर के साथ काम करने के लिए तैयार हूं, जिनके साथ हमेशा से काम करना चाहती थी. बचपन मेरा उनके ऑब्सेशन में निकला है. अमिताभ बच्चन सर, अंकल, भाग्यशाली मानती हूं खुद को कि मैं आपके साथ काम करने वाली हूं. गुडबाय के साथ नई शुरुआत.”

इसके साथ ही एकता कपूर ने फिल्म की पूरी कास्ट और प्रोडक्शन टीम को टैग किया है. रश्मिका मंदाना इस फिल्म से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं. इसके अलावा एकता कपूर ने ट्विटर पर अमिताभ बच्चन के साथ एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है. 

अमिताभ बच्चन करेंगे 4 अप्रैल से शूटिंग शुरू
मालूम हो कि एक्ट्रेस रश्मिका ने 2 अप्रैल से फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. वहीं, बिग बी, 4 अप्रैल से शूटिंग का हिस्सा बनेंगे. "गुडबाय" के साथ विकास बहल और एकता कपूर फिर से एक साथ नजर आने वाले हैं. दोनों इससे पहले फिल्म ‘लुटेरा’ और ‘उड़ता पंजाब’ जैसी समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्मों पर कॉलेब्रेट कर चुके हैं. 

‘गुडबाय’ को लेकर एकता ने कही यह बात
प्रोड्यूसर एकता कपूर ने कहा कि गुडबाय एक बेहद खास विषय है, जिसमें इमोशन और एंटरटेनमेंट दोनों ही एक बराबर है. यह एक ऐसी कहानी है, जिससे हर परिवार जुड़ा महसूस करेगा. मैं माननीय बच्चन जी के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं और रश्मिका मंदाना को इस खूबसूरत फिल्म में प्रस्तुत करने के लिए रोमांचित हूं! 

विकास बहल द्वारा निर्देशित, 'गुडबाय' का निर्माण बालाजी टेलीफिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है, जिसमें अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

Let's block ads! (Why?)


एकता कपूर का अमिताभ बच्चन संग काम करने का सपना हुआ पूरा, बोलीं- तो ऐसे हुई थी शुरुआत... - Aaj Tak
Read More

Sonam Kapoor ने पहनी अजीबोगरीब ड्रेस, ट्रोलर्स ने लगा दी क्लास; कहा- ये कौन सा डिजाइन है आंटी - Zee News Hindi

बॉलीवुड में फैशनिस्टा और स्टाइल आइकन के तौर पर जानी जाने वाली एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अक्सर अपने कपड़ों और फैशन की वजह से सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में सोनम ने बाजार मैगजीन के लिए नया फोटोशूट करवाया है, जिस पर सोशल मीडिया की जनता उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रही है.   

Sonam Kapoor ने पहनी अजीबोगरीब ड्रेस, ट्रोलर्स ने लगा दी क्लास; कहा- ये कौन सा डिजाइन है आंटी

फाइल फोटो

Let's block ads! (Why?)


Sonam Kapoor ने पहनी अजीबोगरीब ड्रेस, ट्रोलर्स ने लगा दी क्लास; कहा- ये कौन सा डिजाइन है आंटी - Zee News Hindi
Read More

RRR Movie : एसएस राजामौली ने शेयर किया अजय देवगन का पॉवरफुल पोस्टर, एक्टर बोले- LOAD... AIM... SHOOT.. - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

नई दिल्ली, जेएनएन। 'बाहुबली' डायरेक्टर एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म ‘आरआरआर (RRR)’ इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। कुछ दिन पहले राम चरन, एनटीआर जूनियर और आलिया भट्ट के जन्मदिन पर फिल्म के लीड स्टार्स के फर्स्ट लुक रिलीज़ किए गए थे। अब आज अजय देवगन के बर्थडे पर उनका फर्स्ट लुक रिवील कर दिया गया है। फैंस को इस बात की जनकारी पहले ही दे गई थी कि अजय के जन्मदिन पर ही उनका फर्स्ट लुक सामने लाया जाएगा। और अपने वादे को निभाते राजामौली ने एक्टर के चेहरे से पर्दा उठा दिया है।

राजामौली ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक मोशन पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में अजय देवगन रेगिस्तान के बीचों बीच खड़े हैं और उनके पास ढेर सारे लोग नज़र आ रहे हैं, जो उनपर बंदूक ताने हुए हैं। पोस्टर में निडर अजय देवगन की आवाज़ सुनाई दे रही है जो बार-बार कह रहे हैं ‘LOAD... AIM... SHOOT...’। और इसके बाद एक्टर अपने ऊपर ढका कपड़ा उठाकर फेंक देते हैं और सबके सामने आ जाते हैं। राजामौली की फिल्म के इस पोस्टर के बैकग्राउंड में जो म्यूज़िक सुनाई दे रहे है वो काफी पॉवरफुल है। आप भी देखें।

आपको बता दें कि हाल ही में 27 मार्च को राम चरन के जन्मदिन पर उनके किरदार अल्लूरी सीता रामराजू को रिवील किया गया था। उससे पहले आलिया भट्ट के जन्मदिन पर 15 मार्च को उनके किरदार सीता को दर्शकों के साथ इंट्रोड्यूस करवाया गया था। आलिया की यह पहली दक्षिण भारतीय और पैन-इंडिया रिलीज़ फ़िल्म है। आलिया से पहले पिछले साल अक्टूबर में एनटीआर जूनियर के किरदार कोमाराम भीम का लुक रिवील किया गया था।

आपको बताते चलें कि 'आरआरआर' का पूरा नाम Roudram Ranam Rudhiram है। मूल रूप से तेलुगु में बन रही फिल्म आरआरआर हिंदी समेत 10 भाषाओं में रिलीज़ होगी। ‘आरआरआर’ एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, फिल्म दो तेलुगु स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की कहानी पर आधारित है। फिल्म में राम चरण अल्लूरी सीताराम राजू के किरदार में, तो एनटीआर जूनियर कोमाराम भीम के लीड किरदार में नजर आएगे। फिल्म में एक्ट्रेस आलिया भट्ट लीड एक्ट्रेस सीता का रोल प्ले कर रही हैं। इनके अलावा फिल्म में बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म 13 अक्टूबर को तेलुगु सहित कई भाषाओं में रिलीज होगी।

kumbh-mela-2021

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

Let's block ads! (Why?)


RRR Movie : एसएस राजामौली ने शेयर किया अजय देवगन का पॉवरफुल पोस्टर, एक्टर बोले- LOAD... AIM... SHOOT.. - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

अजय देवगन के जन्मदिन के मौके पर खास सरप्राइज, RRR से फर्स्ट लुक आउट - Aaj Tak

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर अपने बिजी शेड्यूल को लेकर इनदिनों चर्चा में हैं. आने वाले कई सारे बड़े प्रोजेक्ट्स का वे हिस्सा हैं. जन्मदिन के मौके पर अजय देवगन की तरफ से फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज भी आ गया है. अजय देवगन सबसे ज्यादा जिस फिल्म को लेकर चर्चा में हैं वो है आर आर आर. अब उनके बर्थडे पर फिल्म से उनका फर्स्ट लुक आउट हो गया है. उनका फर्स्ट लुक एक मोशन पिच्चर की मदद से जारी किया गया है. खुद अजय देवगन ने फिल्म से अपने फर्स्ट लुक की झलक साझा की है जिससे फैन्स की उत्सुकता बढ़ती नजर आ रही है.

अजय देवगन हमेशा से किसी भी फिल्म में अपनी एंट्री सीन को काफी इंटेंस रखते हैं. सिंघम इसका एक बड़ा उदाहरण है. अब आर आर आर से भी उनका इंटेंस लुक आउट हो गया है. अजय ने ट्विटर पर करीब एक मिनट लंबा वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वे बेहद खतरनाक लुक में नजर आ रहे हैं. वे एक शॉल पहने हुए हैं और उसे हटाते ही उनका ये प्रभावशाली किरदार नजर आ रहा है. अजय देवगन सैनिकों से घिरे हुए हैं और बैकग्राउंड में तीन शब्द रिपीट हो रहे हैं- ''लोड, एम, शूट.''

दशहरा पर हो रही रिलीज

अजय ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- थैंक यू एस एस रजामौली मुझे ये एक्साइटिंग और पावरफुल कैरेक्टर देने के लिए. बता दें कि अजय देवगन से पहले अल्लूरी सीता रामाराजू के रोल में राम चरण का लुक आउट हो चुका है. साथ ही आलिया भट्ट के जन्मदिन के मौके पर उनका सीता का रोल भी आउट किया गया था. फिल्म RRR की बात करें तो इस फिल्म को 2021 दशहरा के मौके पर दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा. फिल्म को तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम जैसी भाषाओं में रिलीज किया जाएगा.

Let's block ads! (Why?)


अजय देवगन के जन्मदिन के मौके पर खास सरप्राइज, RRR से फर्स्ट लुक आउट - Aaj Tak
Read More

पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड Akanksha Puri ने मीका सिंह से कर ली शादी? वीडियो शेयर कर मांगी दुआएं - News18 हिंदी

गुरुद्वारे में मीका सिंह और आकांक्षा पुरी

गुरुद्वारे में मीका सिंह और आकांक्षा पुरी

साउथ इंडियन एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी (Akshara puri) ने मशहूर सिंगर मीका सिंह (Mika sing) के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसके कैप्शन में उन्होंने शादी की बात की है. पोस्ट को पढ़कर फैंस हैरान हैं और लिख रहे हैं कि आपने पारस छाबड़ा को सदमा दे दिया है.

  • Share this:

साउथ फिल्म इंडस्ट्री (South Indian Film Industry) की मशहूर अदाकारा अकांक्षा पुरी (Akshara puri) ने अपने सोशल अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर सबको हैरान कर दिया है. वीडियो में विघ्नहर्ता गणेश की पार्वती माता बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह संग गुरू द्वारे में बैठीं दिख रही हैं. उन्होंने वीडियो में जो कैप्शन लिखे हैं पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा और उनके फैंस के लिए काफी शॉकिंग हैं. अकांक्षी ये पोस्ट पढ़कर हर कोई हैरान है लेकिन सभी आकांक्षा और मीका सिंह को बधाइयां दे रहे हैं.


दरअसल, अकांक्षा ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर जो पोस्ट शेयर की है उसमें उन्होंने मीका सिंह संग फ्यूचर प्लानिंग यानी शादी को लेकर बातें लिखी हैं. साथ ही इस पोस्ट में आंकक्षा ने ये भी अपने फैंस और करीबियों से दुआएं देने की भी अपील की है. उन्होंने मीका सिंह को टैग करते हुए एक दिल ❤️ बनाया है. इसके अलावा उन्होंने #yearsoftogetherness #togetherforlife #mikasingh #akankshapuri #feelingblessed जैसे हैशटैग के जरिए यह भी जाहिर किया है कि जैसे वे दोनों काफी वक्त से एक दूसरे के साथ रह रहे हैं और अपने रिश्ते की नई शुरुआत कर रहे हैं.
Youtube Video
एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर शहनाज गिल के एक फैन ने लिखा, आपने पारस छाबड़ा को सदमा दे दिया... आप दोनों को बधाई.. वहीं तमाम यूजर्स आकांक्षा और मीका से सवाल कर रहे हैं आप दोनों रिलेशन में थे? तमाम लोग मीका सिंह को आकांक्षा की बेहतर चॉअस बता रहे हैं और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं. हालांकि, तमाम लोग आकांक्षा की इस पोस्ट को अप्रैल का नाम दे रहे हैं.अधिकतर लोग आकांक्षा की पोस्ट के लिए कह रहे हैं कि उन्होंने पारस को अप्रैल फूल बनाया है. जहां वीडियो शेयर कर आकांक्षा ने पानी में लग गई आग फेम सिंगर संग अपने रिश्ते की बात जाहिर की तो वहीं मीका ने एक एक वीडियो शेयर कर हैशटैग में लंगर लिखा है. मीका ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है लेकिन उन्होंने सिर्फ वाहे गुरु का मंत्र और लंगर की बात लिखी है न कि आकांक्षा संग रिश्ते की.

मालूम हो मीका सिंह की बीते साल खबरें टीनी एक्ट्रेस चाहत खन्ना (Chahatt Khanna) संग थीं. दोनों लॉकडाउन में एक दूसरे के साथ रहे हैं.
Chahatt Khanna breaks silence on 'quarantine love' with Mika Singh | Hindustan Times

आकांक्षा की पोस्ट सच है या अप्रैल फूल इस बात की जानकारी तो वे खुद ही बयां करेंगी. फिलहाल वे अपने फैंस ढेर सारी मुबारकबाद ले रही हैं. वैसे ये पोस्ट अप्रैल फूल भी हो सकती है क्योंकि आकांक्षा और मीका सिंह की एज में काफी गैप है. मीका जहां 43 साल के हैं तो वहीं आकांक्षा महज 32 साल की हैं. बहरहाल, दोनों सेलेब की पोस्ट के सच का जल्द खुलासा होगा.

Let's block ads! (Why?)


पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड Akanksha Puri ने मीका सिंह से कर ली शादी? वीडियो शेयर कर मांगी दुआएं - News18 हिंदी
Read More

बच्चन फैमिली ने लगवाया कोविड का टीका: अभिषेक बच्चन को छोड़ सभी ने लिया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज, बिग बी ने... - Dainik Bhaskar

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस का पहला टीका लगवा लिया है। 78 साल के अभिनेता ने गुरुवार देर रात सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "यह हो गया। मेरा कोविड वैक्सीनेशन आज दोपहर। सब बढ़िया है।"

इतना ही नहीं, बिग बी ने ब्लॉग पर भी इस बात की जानकारी दी है। उनकी मानें तो बेटे अभिषेक को छोड़कर पूरे परिवार ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज ले लिया है। उन्होंने लिखा है, "वैक्सीनेशन हो गया। सब ठीक है। कल फैमिली मेंबर्स और स्टाफ का कोविड टेस्ट कराया था। रिजल्ट आज आया और सब ठीक है। सभी का टेस्ट निगेटिव आया है। इसलिए वैक्सीनेशन करवा लिया। सभी फैमिली मेंबर्स का हो गया। अभिषेक को छोड़कर। वे कुछ दिनों बाद लौटेंगे और वैक्सीनेशन कराएंगे।"

दरअसल, अभिषेक बच्चन उत्तर प्रदेश के आगरा में अपनी फिल्म 'दसवीं' की शूटिंग कर रहे थे। तुषार जलोटा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का यह शेड्यूल दो दिन पहले ही पूरा हुआ है।

कोविड पॉजिटिव हो गया था बच्चन परिवार

पिछले साल अमिताभ की पत्नी और एक्ट्रेस-पॉलिटिशियन जया को छोड़कर पूरा बच्चन परिवार कोविड की चपेट में आ गया था। अमिताभ और अभिषेक 11 जुलाई 2020 को एक साथ मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में अस्पताल में भर्ती हुए थे। 22 दिन तक आइसोलेशन वार्ड में रहने के बाद अमिताभ 2 अगस्त 2020 को डिस्चार्ज हुए थे। लेकिन अभिषेक को 28 दिन तक भर्ती रहना पड़ा था।

अमिताभ की बहू एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और पोती आराध्या की कोविड रिपोर्ट 12 जुलाई 2020 को पॉजिटिव आई थी। लेकिन लक्षण दिखाई न देने के कारण दोनों को होम क्वारैंटाइन किया गया था। हालांकि, 17 जुलाई 2020 को मां-बेटी की तबियत बिगड़ी तो उन्हें नानावटी हॉस्पिटल ले जाया गया था। वे वहां पूरे 10 दिन रही थीं और 11वें दिन उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।

खबरें और भी हैं...

Let's block ads! (Why?)


बच्चन फैमिली ने लगवाया कोविड का टीका: अभिषेक बच्चन को छोड़ सभी ने लिया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज, बिग बी ने... - Dainik Bhaskar
Read More

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...