Rechercher dans ce blog

Tuesday, November 9, 2021

Wedding Bells: Katrina Kaif ने दिसंबर में शादी के लिए Vicky Kaushal को किया फोर्स ! आखिर क्या है इसके पीछे का कारण? - ABP न्यूज़

Vicky Kaushal And Katrina Kaif Wedding Date: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल (Katrina Kaif And Vicky Kaushal) की बैंड बाजा और बारात इन दिनों बी-टाउन का सबसे ज्यादा चर्चित टॉपिक बन चुका है. बॉलीवुड का ये पॉपुलर कपल दिसंबर के पहले हफ्ते में शादी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. खबरों के मुताबिक, इन दोनों ने पिंक सिटी के सिक्स सेंस फोर्ट बारवारा, राजस्थान में रॉयल शादी करने का प्लान बनाया है. जल्द ही मैरिड कपल बनने जा रहे विक्की और कैट (Kat) ने वेन्यू की प्री-बुकिंग करवा ली है और अपने आउटफिट्स भी फाइनल कर लिए हैं. ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट्स के अनुसार विक्की और कैट (Vicky And Kat) ने फिल्म मेकर कबीर खान (Kabir Khan) के घर पर दिवाली के दिन परिवार की उपस्थिति में गुपचुप तरीके से रोका कर लिया.

लेकिन क्या आप जानते हैं विक्की और कैटरीना (Vicky And Katrina)ने शादी के लिए दिसंबर 7 से लेकर 9 तारीख के बीच की डेट को क्यों चुना है? हम आपको बताते हैं. एक और शुभ मुहूर्त इनकी शादी के लिए मई 2022 में भी बन रहा था और विक्की (Vicky) भी तभी शादी करना चाहते थे. क्योंकि तब तक वो अपने सभी वर्क कमिटमेंट्स को अच्छे से पूरा कर लेते और शादी के बाद अपनी पर्सनल लाइफ को एंजॉय करने के लिए भी टाइम निकाल सकते थे. यहां तक की कैटरीना भी तब तक टाइगर 3 की शूटिंग खत्म कर लेतीं और शुरू होने वाले नए प्रोजेक्ट्स भी कंप्लीट हो जाते. 



खबरों की मानें तो कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ही दिसंबर 2021 में शादी करने के लिए अडिग रहीं. वो जानती हैं कि किस तरह की शादी उन्हें चाहिए. ऐसे में कैट को क्या पहनना है से लेकर वेन्यू कैसा होना चाहिए सब कुछ अच्छे से पता है. ऐसे में अगर मई में राजस्थान में शादी की जाए तो वहां बहुत ही ज्यादा गर्मी होती है. ऐसे में रॉयल तरीके से अंदर शादी हो सकती है लेकिन कैटरीना ऐसा नहीं चाहतीं. कैटरीना आउटडोर वेडिंग करना चाहती हैं जिसमें पूरे दिन फिर चाहे सनसेट हो या रात वो सारी रस्मे अच्छे से कर सकें. ऐसे में उनके दिल ने दिसंबर का महीना ही चुना.

ये भी पढ़ें..

जब बच्चे पूछते हैं कि हमारा धर्म क्या है-हिंदू या मुस्लिम? तो जानिए Shahrukh khan देते हैं क्या जवाब?

Poonam Pandey Husband Arrested: Poonam Pandey के पति Sam Bombay मारपीट के आरोप में गिरफ्तार, बुरी तरह घायल एक्ट्रेस अस्पताल में भर्ती

Adblock test (Why?)


Wedding Bells: Katrina Kaif ने दिसंबर में शादी के लिए Vicky Kaushal को किया फोर्स ! आखिर क्या है इसके पीछे का कारण? - ABP न्यूज़
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...