Rechercher dans ce blog

Saturday, November 6, 2021

Sooryavanshi Box Office Collection: अक्षय-कैटरीना की 'सूर्यवंशी' ने की बंपर ओपनिंग, पहले दिन की इतनी कमाई - News18 हिंदी

Sooryavanshi Box Office Collection Day 1: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) द्वारा निर्देशित, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) स्टारर ‘सूर्यवंशी (Sooryavanshi)’ रिलीज हो चुकी है और अब इसकी पहले दिन की कमाई के आंकड़े भी आ गए हैं. खास बात ये है कि रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस (Sooryavanshi Box Office Collection) पर धमाल मचाकर रख दिया है. कोरोना वायरस जैसी महामारी के बाद भी फिल्म ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और ताबड़तोड़ कमाई की है. कोरोना वायरस के कारण देश में कई जगह सिनेमाघरों में लगी पाबंदियों के बाद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे इंडस्ट्री में भी खुशी की लहर है.

रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी ने पहले दिन देश के बड़े हिस्सों में 50% की कटौती के बावजूद राष्ट्रीय स्तर पर 26.29 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. यही नहीं, विदेशों में भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को 66 देशों में 1300 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है. वहीं देश में 4000 से ज्यादा स्क्रीन पर सूर्यवंशी रिलीज हुई है.

कोरोना के बाद यह ऐसी पहली बड़ी फिल्म है, जिसने महामारी के बीच शानदार प्रदर्शन किया है. सूर्यवंशी की रिलीज से एक बार फिर दर्शकों ने सिनेमाघरों का रुख करना शुरू कर दिया है. कई जगहों पर फिल्म की शुरुआत धीमी भी रही. जिसकी एक वजह सुबह फिल्म की देर शुरुआत बताई जा रही है.

sooryavanshi, sooryavanshi box office, sooryavanshi news in hindi
सूर्यवंशी के पहले दिन का कलेक्शन काफी शानदार रही. (फोटो साभारः ट्विटरः @taran_adarsh)

देश में महामारी की दस्तक के बाद रोहित शेट्टी की ऐसी पहली बड़ी फिल्म है, जो सिनेमाघरों में इतने बड़े स्तर पर रिलीज हो रही है. ऐसे में दर्शक भी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं. बड़े पर्दे पर रिलीज हुई रोहित शेट्टी की आखिरी फिल्म सारा अली खान और रणवीर सिंह स्टारर ‘सिंबा’ थी. जो 2018 में रिलीज हुई थी.

सिंबा के क्लाइमेक्स में डिक्लेयर कर दिया गया था कि रोहित शेट्टी की अगली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ होगी. जिसमें अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ के अलावा ‘सिंघम’ अजय देवगन और ‘सिंबा’ रणवीर सिंह भी होंगे. यानी सूर्यवंशी में अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह के साथ धमाकेदार अंदाज में नजर आने वाले हैं.

पढ़ें Hindi News ऑनलाइन और देखें Live TV News18 हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी News in Hindi.

Adblock test (Why?)


Sooryavanshi Box Office Collection: अक्षय-कैटरीना की 'सूर्यवंशी' ने की बंपर ओपनिंग, पहले दिन की इतनी कमाई - News18 हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...