Rechercher dans ce blog

Thursday, November 4, 2021

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अमेरिका में मनाई दिवाली, काली पूजा के लिए साथ आए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट- देखें Photos और Video - Jansatta

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने साथ में दिवाली सेलिब्रेट की। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब ध्यान खींच रही हैं।

दिवाली का त्योहार पूरे देश में बीते दिन खूब धूमधाम से मनाया गया। दिवाली को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। त्योहार को लेकर बॉलीवुड सितारों में भी काफी एक्साइटमेंट देखने को मिली। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग अमेरिका में दिवाली मनाई। इतना ही नहीं, उन्होंने घर में माता लक्ष्मी की पूजा भी की। वहीं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी काली पूजा के लिए साथ दिखाई दिए।

बॉलीवुड सितारों की दिवाली सेलिब्रेशन से जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली पूजा और दिवाली पार्टी से जुड़ी अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। अपनी इन तस्वीरों में वह येलो साड़ी पहने निक जोनास के साथ पूजा करती हुई दिखाई दीं।

इन तस्वीरों को साझा करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, “या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः। देवी महालक्ष्मी के आशीर्वाद से हम उनकी कृपा और बहुतायत को अपने घर में आमंत्रित करते हैं।”

वहीं पार्टी के मौके पर भी प्रियंका चोपड़ा का देसी लुक काफी चर्चा में रहा। एक्ट्रेस इस खास मौके पर प्रिंटेड लहंगे में नजर आईं। उनका लुक देख निक भी उनकी तारीफें करते नहीं रुके।

प्रियंका और निक जोनस से इतर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने भी साथ में दिवाली सेलिब्रेट की। काली पूजा से जुड़ी तस्वीरें भी आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर साझा कीं।

फोटोज में जहां आलिया रॉयल ब्लू लहंगे में नजर आईं तो वहीं रणबीर कपूर डार्क ब्लू शेरवानी में दिखाई दिये। फोटोज के अलावा आलिया और रणबीर का वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

वीडियो में दोनों कलाकार एक-दूसरे के साथ पोज देते हुए नजर आए। रणबीर और आलिया के अलावा मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने भी साथ में दिवाली मनाई। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी इस खास मौके पर अपने घर को सजाया।

शिल्पा शेट्टी ने वीडियो साझा कर फैंस को दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं भी दीं। एक्ट्रेस ने कहा, “आप सभी को दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं। भगवान हम सबकी जिंदगी से अंधकार को दूर कर दें और खुशियों के दीयों से रोशन कर दें।”

Adblock test (Why?)


प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अमेरिका में मनाई दिवाली, काली पूजा के लिए साथ आए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट- देखें Photos और Video - Jansatta
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...