
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ (Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding) इसी साल दिसंबर में राजस्थान में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. शादी की तैयारियों के बीच विक्की ने अपने लिए एक परफेक्ट घर ढूंढ़ लिया है. विक्की जुहू स्थित एक अपार्टमेंट के लिए एक मोटी रकम चुका रहे हैं. विक्की का ये अपार्टमेंट एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli Anushka Sharma) के पड़ोस में हैं. यानी विक्की-कैटरीना बहुत जल्द अनुष्का-विराट के पड़ोसी होंगे.
ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इसी बिल्डिंग में विराट-अनुष्का (Virushka) के दो फ्लोर हैं. कहा जा रहा है कि विक्की ने इसी बिल्डिंग के एक अपार्टमेंट की 8वीं मंजिल वाले फ्लोर को 60 महीने यानी 5 साल के लिए रेंट पर लिया है. इस रेंट को विक्की तीन अलग-अलग किस्तों में देंगे. विक्की ने एडवांस में 1.75 करोड़ रुपए बतौर रेंट दिए हैं. शादी के बाद विक्की और कैटरीना इसी अपार्टमेंट में रहेंगे.
एक रियल-एस्टेट पोर्टल के प्रमुख वरुण सिंह ने इंडिया टुडे से कहा, “विक्की ने जुहू के राजमहल में एक अपार्टमेंट किराए पर लिया है, जो एक बहुत ही शानदार बिल्डिंग है, 60 महीने के लिए, यानी 5 साल. उन्होंने जुलाई 2021 में 8वीं मंजिल का अपार्टमेंट किराए पर लिया था. विक्की कौशल ने की सिक्योरिटी मनी के तौर पर 1.75 करोड़ रुपये के करीब दिए हैं.”
वरुण सिंह ने आगे कहा,” अपार्टमेंट के लिए शुरुआती 36 महीनों का किराया 8 लाख रुपये प्रति माह है. अगले 12 महीनों के लिए यह 8.40 लाख रुपये प्रति माह है, और बाकी बचे 12 महीनों के लिए विक्की कौशल 8.82 लाख रुपये प्रति माह का किराया देंगे.” हाल ही में, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने रोके की रस्म पूरी कर ली है.
इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के अनुसार कैटरीना कैफ की एक फ्रेंड ने बताया कि दोनों का रोका हो गया है. विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के रोके की रस्म कबीर खान के घर पर की गई. आपको बता दें कि कबीर खान कैटरीना कैफ के साथ ‘एक था टाइगर’ में काम कर चुके हैं. कैटरीना कैफ उन्हें अपना राखी ब्रदर मानती हैं. यह फंक्शन बिल्कुल इंटिमेट रखा गया था और इसमें सिर्फ फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए थे. कैटरीना की मम्मी सुजैन, बहन इजाबेल कैफ के अलावा विक्की कौशल के पिता शाम कौशल, वीणा कौशल और भाई शामिल हुए. क
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन और देखें Live TV News18 हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी News in Hindi.
विक्की कौशल-कैटरीना कैफ शादी से पहले बने विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के पड़ोसी, खरीदा इतना महंगा अपार्टमेंट - News18 हिंदी
Read More
No comments:
Post a Comment