Rechercher dans ce blog

Friday, November 5, 2021

कैटरीना कैफ के लिए विक्की कौशल की मां ने भेजा दिवाली शगुन, जानें गिफ्ट में क्या था खास - News18 हिंदी

मुंबई: कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के लिए इस बार की दिवाली बेहद खास है. वे विक्की कौशल (Vicky Kaushal) संग शादी की तैयारियों में बिजी हैं. इसके अलावा, उनकी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ (Sooryavanshi) थियेटर में रिलीज हो गई है, जिसमें उन्होंने अक्षय कुमार के साथ लीड रोल निभाया है. यकीनन, यह दिवाली कैटरीना के लिए खुशियों की सौगात लेकर आई है. खास बात यह है कि दिवाली पर एक्ट्रेस को विक्की कौशल की मां वीना कौशल ने शगुन (Katrina Kaif Diwali Shagun) भेजा था.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कैटरीना कैफ दिसंबर में एक्टर के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी. दोनों के परिवार शादी की तैयारियों के साथ-साथ एक-दूसरे से मेलजोल बढ़ा रहे हैं. दिवाली पर विक्की की मां वीना कौशल ने कैटरीना के लिए हाथ से बना शगुन भेजा था. बॉलीवुडलाइफ ने सूत्र के हवाले से बताया कि एक्टर की मां ने कैटरीना के लिए कुछ खास चीजें भेजी हैं.

शगुन के तौर पर भेजी गई इन चीजों में हाथ से तैयार चॉकलेट हैं, जो कैटरीना को काफी अच्छी लगती हैं. मिठाइयों और नमकीन के साथ-साथ कुछ साड़ियां और जूलरी भी हैं. बता दें कि भारतीय परंपरा के अनुसार, जब शादी फिक्स हो जाती है, तब दामाद या बहू के लिए पहली दिवाली पर शगुन भेजा जाता है.

विक्की और कैटरीना लॉकडाउन में एक-दूसरे के करीब आए थे. इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि विक्की ने जब कैटरीना को प्रपोज किया था, तब एक्टर ने कैटरीना को डार्क चॉकलेट दी थी. सुनने में आया है कि विक्की काफी रोमांटिक स्वभाव के हैं.

ये भी पढ़ें: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने शादी के लिए इस वजह से नहीं चुना इंटरनेशनल डेस्टिनेशन

ऐसी रिपोर्ट्स हैं, जो दावा कर रही हैं कि कैटरीना अपनी शादी में किसी महारानी की तरह दिखना चाहती हैं. उन्हें राजस्थान का कल्चर काफी पसंद है, इसलिए वे ट्रेडिशनल स्टाइल में तैयार होंगी. कपल के करीबी लोगों से पता चला है कि दोनों एक-दूसरे के लिए काफी ऑब्सेस्ड हैं. विक्की को कैटरीना का स्वीट नेचर काफी भाता है.

पढ़ें Hindi News ऑनलाइन और देखें Live TV News18 हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी News in Hindi.

Adblock test (Why?)


कैटरीना कैफ के लिए विक्की कौशल की मां ने भेजा दिवाली शगुन, जानें गिफ्ट में क्या था खास - News18 हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...