Rechercher dans ce blog

Sunday, November 7, 2021

Madhuri Dixit के बेटे के लंबे-घने बाल देख शरमा जाएं लड़कियां! इस वजह से कटवानी पड़ी चोटी - Zee News Hindi

नई दिल्ली: Madhuri Dixit यूं तो खबरों में छाई रहती हैं. लेकिन इस बार उनका बेटा सुर्खियों में छा रखा है और उसकी वजह है उनके लंबे, घने और काले बाल. लेकिन माधुरी (Madhuri Dixit) के लाडले को अपने बालों की कुर्बानी देनी पड़ी और इस बात पर माधुरी को नाज है. 

बेटे ने काटे लंबे बाल

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने हाल ही में अपने बेटे रेयान (Ryan Nene) का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में दिख रहा है कि रेयान के बाल कितने लंबे और घने हैं. उनकी चोटी भी काफी अच्छी बनी है लेकिन रेयान को अपने बाल कटवाने पड़े. वहीं माधुरी ने कैप्शन में इसकी वजह भी बताई है, जिसे जानकर हर कोई एक्ट्रेस के बेटे की तारीफ कर रहा है.

बेटे को बताया हीरो

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) द्वारा शेयर किए गए इ वीडियो में नजर आ रहा है कि एक्ट्रेस के बेटे रेयान (Ryan Nene) की लंबी चोटी है, वहीं सलून में उनकी चोटी काटी जा रही है. इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में माधुरी ने लिखा, 'हर हीरो केप नहीं पहनता लेकिन मेरा बेटा पहनता है. नेशनल कैंसर डे के खास मौके पर मैं आप सभी के साथ कुछ शेयर करना चाहती हूं.'

 

बाल किए दान

माधुरी (Madhuri Dixit) ने कैप्शन में आगे लिखा, 'रेयान जब भी किसी को कैंसर की कीमो थैरेपी के लिए जाते देखता है तो उसका दिल टूट जाता है. उन सभी चीजों के साथ जो वो झेलते हैं, वो अपने बाल भी खो देते हैं. ऐसे में मेरे बेटे ने भी कैंसर सोसायटी को अपने बाल दान करने का फैसला किया. बतौर पेरेंट्स हम अपने बेटे के इस फैसले से रोमांचित हो गए थे.'

माधुरी को है गर्व

माधुरी (Madhuri Dixit) ने आगे लिखा, 'गाइडलाइन्स के मुताबिक रेयान ने दो साल तक हेयरकट नहीं लिया, ताकि वो बालों को तय लंबाई तक बढ़ा सके. वो उन लोगों की मदद करना चाहता था, जो कैंसर से जूझते हैं. आज ये उसका उस फैसले के लिए आखिरी कदम था. हमें उस पर गर्व है.' अपने पोस्ट में माधुरी ने पति श्रीराम नेने को भी टैग किया है.

यह भी पढ़ें- तैयार होते समय कपिल शर्मा की निकली चीख, चंदू चायवाले ने भी तुरंत दे दी गाली

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें

Adblock test (Why?)


Madhuri Dixit के बेटे के लंबे-घने बाल देख शरमा जाएं लड़कियां! इस वजह से कटवानी पड़ी चोटी - Zee News Hindi
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...