Rechercher dans ce blog

Friday, November 5, 2021

KBC 13: अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ के बीच हुई अनोखी 'जंग', रोहित शेट्टी ने हाथ जोड़कर कही ये बात - News18 हिंदी

मुंबई: ‘केबीसी 13’ (KBC 13) के शुक्रवार के खास एपिसोड में अलग-अलग फील्ड की फेमस पर्सनैलिटी को हॉट सीट पर बैठने का मौका दिया जाता है. इस बार शानदार शुक्रवार में अक्षय कुमार (Akshay Kumar), कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) शामिल हुए. उन्होंने अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे गए सवालों के न सिर्फ जवाब दिए, बल्कि बिग बी के साथ डायलॉग बोलते भी नजर आए.

डायलॉग डिलीवरी को लेकर कैटरीना कैफ और बिग बी के बीच खास जंग हुई. दिलचस्प बात है कि कैटरीना को अमिताभ की फिल्म ‘अग्निपथ’ का हर एक डायलॉग याद है. इससे शो काफी दिलचस्प हो गया था. शो में तीनों बड़े सितारे 5 नवंबर को रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को प्रमोट करने के लिए पहुंचे थे.

एपिसोड के दौरान रोहित शेट्टी ने बिग बी को बताया कि हम सभी को आपकी फिल्म ‘अग्निपथ’ के डायलॉग बेहद पसंद हैं, लेकिन कैटरीना कैफ को आपकी इस फिल्म के सभी डायलॉग याद भी हैं. वे इन्हें कई बार दोहराती भी हैं.

रोहित की बात सुनकर बिग भी हैरान रह गए. उन्होंने उसी वक्त कैटरीना से डायलॉग बोलने का अनुरोध किया. इसके बाद कैटरीना उनका मशहूर डायलॉग विजय दीनानाथ चौहान बोलकर दिखाती हैं. सभी उनकी डायलॉग डिलीवरी की तारीफ में ताली बजाने लगते हैं. इस पर अमिताभ कहते हैं कि आपने तो हमारे पेट पर लात मार दी.

ये भी पढ़ें: KBC 13: अमिताभ बच्चन से कंटेस्टेंट ने पूछा- ‘आप कैसे स्ट्रेस को हैंडल करते हैं?’ VIDEO में देखें बिग बी का जवाब

कैटरीना ने फिर अमिताभ से डायलॉग बोलने की विनती की. बिग बी ने अपने दमदार अंदाज से फिल्म का फेमस डायलॉग बोला. ‘केबीसी’ का सेट तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. इसके बाद अमिताभ ने रोहित शेट्टी से उन्हें अपनी फिल्म में लेने की विनती की. इस पर रोहित शेट्टी हाथ जोड़कर बोले, ‘सर, आप तो हमें शर्मिंदा कर रहे हैं.’ अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अमिताभ, रोहित शेट्टी की किसी फिल्म में नजर आते हैं या नहीं.

पढ़ें Hindi News ऑनलाइन और देखें Live TV News18 हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी News in Hindi.

Adblock test (Why?)


KBC 13: अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ के बीच हुई अनोखी 'जंग', रोहित शेट्टी ने हाथ जोड़कर कही ये बात - News18 हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...