Rechercher dans ce blog

Thursday, November 4, 2021

KBC 13: केबीसी की तैयारी के लिए Katrina Kaif ने पढ़ डाली इतनी किताबें! लाइफलाइन के सवाल पर - ABP न्यूज़

Katrina Kaif And AkshaKumar KBC 13: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) के शानदार शुक्रवार के दिवाली स्पेशल एपिसोड में एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) बतौर स्पेशल गेस्ट दिखाई देंगे. ये दोनों यहां अपनी फिल्म 'सूर्यवंशी' (Sooryavanshi) का प्रमोशन करते दिखाई देंगे और केबीसी के मुश्किल सवालों का सामना करेंगे. शो के दौरान दोनों गेस्ट अमिताभ के साथ खूब मस्ती करते नजर आएंगे. इस बीच कैटरीना ने बताया कि वो केबीसी के सवालों की तैयारी के लिए कितनी किताबें पढ़कर आईं हैं. यही नहीं, लाइफलाइन को लेकर भी उन्होंने ऐसा सवाल कर लिया कि अमिताभ भी चुप हो गए. 

कैटरीना ने अमिताभ से पूछा मजेदार सवाल

प्रोमो में देखा जा सकता है कि अमिताभ कैटरीना से पूछते हैं कि आपने कैसी तैयारी की हुई हैं खेल के लिए. इस पर कैटरीना कहती हैं "इतिहास के चैप्टर, ज्योगरॉफी के चैप्टर थोड़ा गूगल सर्च किया हैं... बस.." इसके बाद बिग बी अक्षय से सवाल करते हैं, "और आपने ?" तो अक्षय उनकी खिंचाई करते हुए कहते हैं  कि "सर मैं, जो-जो आता है उसका जवाब दे दूंगा, ये जीतने के लिए आईं हैं." इसके बाद कैटरीना बड़ा ही मजेदार सवाल पूछती हैं जिसे सुनकर सभी लोग हंसने लगते हैं. वो अमिताभ से पूछती हैं कि "सर हम लाइफलाइन एक ही सवाल पर इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर हर सवाल के लिए कर सकते हैं." इस पर अमिताभ की बोलती बंद हो जाती हैं. अक्षय भी जोर से तालियां बजाते हैं और कहते हैं "सर ये बड़ा दिलचस्प सवाल है इतने सालों से आप ये कर रहे हैं लेकिन ये सवाल किसी ने आपसे नहीं पूछा होगा." 


केबीसी का ये एपिसोड काफी दिलचस्प रहने वाला हैं. इससे पहले के प्रोमो में दिखाया गया था कि किस तरह से कैटरीना कैफ अमिताभ के हिट डायलॉग को बोलती हैं और अमिताभ भी उनके साथ टिप-टिप बरसा पानी गाने पर थिरकने की कोशिश करते हैं. कैटरीना उन्हें इस गाने के स्टेप सिखाती दिखती हैं. आपको बता दें कि अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म सूर्यवंशी 5 नंवबर को रिलीज होने जा रही हैं. इस फिल्म में अभिनेता अजय देवगन और रणवीर सिंह ने गेस्ट अपीयरेंस दी हैं

ये भी पढे़ं-

Sooryavanshi: Mumbai Police के लिए रखी गई Sooryavanshi की स्पेशल स्क्रीनिंग, खूब लगीं सीटियां

Shehzada Movie: Kartik Aryan ने बढ़ाई अपनी फीस, फिल्म Shehzada के लिए मांगे इतने करोड़!

Adblock test (Why?)


KBC 13: केबीसी की तैयारी के लिए Katrina Kaif ने पढ़ डाली इतनी किताबें! लाइफलाइन के सवाल पर - ABP न्यूज़
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...