Rechercher dans ce blog

Friday, November 5, 2021

DDLJ: हिमानी शिवपुरी के पति का फिल्म की शूटिंग के दौरान हो गया था निधन, बोलीं- मैं एकमात्र एक्ट्रेस थी जो क... - Dainik Bhaskar

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी ने एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की शूटिंग के दिनों को याद किया और बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके पति का निधन हो गया था। आदित्य चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में हिमानी ने काजोल की आंटी कम्मो कौर का किरदार निभाया था। फिल्म में हिमानी और अनुपम खेर के रोमांटिक कनेक्शन को दिखाया गया है।

हिमानी ने बताया कि क्यों थीं वो फिल्म के क्लाइमैक्स से गायब

हिमानी ने कहा, "मैं एकमात्र एक्टर थी जो 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के क्लाइमैक्स से गायब थी क्योंकि मेरे पति का निधन हो गया था, इसलिए हमें बाहर जाना पड़ा। अनुपम खेर के साथ मेरे क्लाइमैक्स सीन्स होने के बावजूद यशराज यूनिट बहुत समझदार थी। मेरे पास ये सब सोचने का समय नहीं था क्योंकि मैं अंजान शहर में अकेली थी और अपने पति के अंतिम संस्कार की व्यवस्था कर रही थी। साथ ही अस्थियों को हरिद्वार ले जा रही थी।"

हिमानी ने याद किया फिल्म की शूटिंग के दिनों को

हिमानी ने पिछले साल एक इंटरव्यू में कहा था, "ये हमेशा इतना ताजा लगता है। सब कुछ इतना प्रसांगिक लगता है। मैं शाहरुख खान को दिल्ली थिएटर से जानती थी। मैं एनएसडी के समय से अनुपम खेर को भी जानती थी और मेरे किरदार कम्मो कौर और उनके किरदार में एक प्यारा रोमांटिक एंगल था। हम सब एक साथ खाना खाते थे। हमें इसे करने में खूब मजा आया। हम लोगों में से किसी ने नहीं सोचा था ये मील का पत्थर बनने जा रहा है, ये बातें बस हो जाती हैं। हर चीज ने खूबसूरती के साथ काम किया। कास्टिंग, स्टोरी, सॉन्ग सब कुछ ठीक हो गया। बस जादू हो गया।"

फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में अमरीश पुरी, फरीदा जलाल, मंदिरा बेदी और सतीश शाह सहित कई अन्य एक्टर्स भी थे। फिल्म में बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और हिंदी सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। यह फिल्म अब तक की सबसे लंबी चलने वाली हिंदी फिल्म भी बन गई है।

खबरें और भी हैं...

Adblock test (Why?)


DDLJ: हिमानी शिवपुरी के पति का फिल्म की शूटिंग के दौरान हो गया था निधन, बोलीं- मैं एकमात्र एक्ट्रेस थी जो क... - Dainik Bhaskar
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...