2 घंटे पहलेलेखक: किरण जैन
- कॉपी लिंक

पिछले कुछ दिनों से पॉपुलर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' काफी चर्चे में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने नए नट्टूकाका का चयन कर लिया है। सोशल मीडिया पर एक शख्स की तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें कहा जा रहा है कि अब वही नट्टू काका का किरदार निभाएंगे। हालांकि, इसमें कोई सच्चाई नहीं है।
बता दें कि पिछले महीने ही शो में नट्टू काका का किरदार निभाने वाले अभिनेता घनश्याम नायक का निधन हो गया था। शो के प्रोड्यूसर असित मोदी की मानें तो घनश्याम नायक ने 'तारक..' को 14 साल दिए थे, इतनी जल्दी उनका रिप्लेसमेंट करना आसान नहीं।
इस तरह की अफवाहों से कई बार हम परेशानी में आ जाते हैं: असित मोदी
दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान, असित कहते है, "सबसे पहले मैं अपने दर्शकों से विनती करना चाहता हूं कि वे सोशल मीडिया पर चल रही इन खबरों पर विश्वास ना करें। इस तरह की अफवाहों से कई बार हम परेशानी में आ जाते हैं। जी नहीं, हमने अब तक नट्टू काका के किरदार के लिए किसी को फाइनल नहीं किया हैं। यहां तक कि हमने किसी का ऑडिशन तक नहीं लिया। हां, यह एक शो का अहम किरदार है तो किसी-न-किसी को हमें घनश्याम जी की जगह लाना होगा हालांकि फ़िलहाल हम इस पर फोकस नहीं कर रहे हैं। घनश्याम जी ने इस शो को 14 साल दिए थे, उन्होंने अपने किरदार में जान फूंक दी थी, उन्हें रिप्लेस करना आसान नहीं है। हमारे लिए ये बहुत कठिन दौर होगा।"

कुछ लोग बहुत असंवेदनशील होते हैं
वे आगे कहते हैं, "सच कहूं तो कुछ लोग बहुत असंवेदनशील होते हैं। जिस दिन घनश्यामजी की मौत हुई थी उसी दिन मुझे ये लोग मैसेज के जरिये उन्हें कास्ट करने के लिए कहते थे। उस वक्त मुझे बहुत दुःख हुआ। हमारा एक सदस्य हमसे बिछड़ा है और इन लोगों को नट्टू काका बनने की जल्दी थी। मैंने सभी मैसेज को इग्नोर कर दिया था। वक्त के साथ-साथ हम फैसला लेंगे कि हमें किस अभिनेता को इस किरदार के लिए कास्ट करना है। जब भी हमारा फैसला हो जाएगा, हम सामने से अपने दर्शकों को इस बारे में बताएंगे।"
जो फोटो वायरल हुई है वो मेरे पिता की हैं: शेखर गढ़िया
वैसे मज़ेदार बात ये है कि जिस शख्स का फोटो वायरल हुआ है वो और कोई नहीं बल्कि गाढ़ा इलेक्ट्रॉनिक के असली मालिक हैं। दरअसल, शो में दिखाया गया है कि लीड किरदार जेठालाल एक शोरूम के मालिक हैं जिसका नाम है गड़ा इलेक्ट्रॉनिक। उनकी ये दुकान कोई शूटिंग का सेट नहीं है, बल्कि असल इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है।
दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान, ओनर शेखर गढ़िया कहते हैं, "सोशल मीडिया पर अपने लाइक्स बढ़ाने के लिए कुछ लोग गलत खबरें चलाते हैं। नट्टूकाका के रिप्लेसमेंट की खबर भी उन्ही में से एक हैं। जो फोटो वायरल हुई है वो मेरे पिता की है। वो इस दुकान के असली मालिक हैं। मेरे किसी एक वीडियो में उनकी एक झलक थी, किसी ने उसका स्क्रीनशॉट लिया और नए नट्टूकाका बताकर वायरल कर दिया जिसमें कोई सच्चाई नहीं है।" बता दें कि एक साल तक कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ने के बाद घनश्याम नायक ने 3 अक्टूबर 2021 को मुंबई में अपनी अंतिम सांस ली थी।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा: वायरल तस्वीर में दिख रहे इस शख्स की सच्चाई: ये नए नट्टूकाका नहीं बल्कि गड़ा इलेक्... - Dainik Bhaskar
Read More
No comments:
Post a Comment