Rechercher dans ce blog

Monday, November 8, 2021

Bigg Boss 15: बेघर हुए 'लव बर्ड्स' मायशा-ईशान ने दिए ऐसे रिएक्शन, अपने 'स्पेशल वन' के लिए दिखाई फीलिंग्स - News18 हिंदी

‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss) के इस वीकेंड का वार के दोनों एपिसोड में दो एविक्शन हुए हैं. एलिमिनेट हुए इन दोनों कंटेस्टेंट्स का नाम मायशा अय्यर और ईशान सहगल हैं. शो के दौरान दोनों ने बेहतरीन पलों को साथ में बिताया. दोनों ने शो के पहले वीक में एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था. शो में दोनों ने ज्यादातर वक्त साथ बिताया और दोनों खूब अच्छे दोस्त भी बनाए. मायशा ने जय भानुशाली के साथ अच्छी केमेस्ट्री बिठाई और उनकी मुंहबोली बहन बन गईं. जबकि ईशाान ने शमिता शेट्टी, तेजस्वी प्रकाश और राजीव अदातिया के साथ अपनी बॉन्डिंग बनाई.

तेजस्वी प्रकाश के लिए ईशान उनके छोटे भाई बन गए और ईशान  (Ieshaan Sahgal Eliminate) के एलिमिनेशन से वह काफी परेशान हो गईं. मायशा और ईशान यानी ‘मायशान’ फैंस के लिए दोनों का एलिमिनेट होना बुरी खबर है. शो के दौरान मायशा की जर्नी काफी खास रही और उन्होंने घरवालों के साथ-साथ ऑडियंस को भी काफी प्रभावित किया.

‘बिग बॉस 15’ से एलिमिनेट होने के बाद मायशा (Miesha Iyer Eliminate) ने कहा,”बहुत ही दुखभरे दिल के साथ, मैंने बिग बॉस को अलविदा कहा. मैंने अपनी जिंदगी के सबसे अद्भुत पलों को इस घर में जिया है और मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि ये इतनी जल्दी खत्म हो जाएगा. लेकिन अभी आगे और भी मुकाम हैं. मैंने इस जर्नी में बहुत स्पेशल दोस्त बनाए. खासतौर से, मेरे स्पेशल वन को ढूंढ़ने के लिए मैं बिग बॉस का आभार जताती हूं. खिताब जीतने का मेरा सपना खत्म हो गया है, लेकिन मुझे जो दोस्ती मिली है, वह हमेशा बनी रहेगी!”

ईशान सहगल ने अपने एलिमिनेशन के बाद कहा, “यह काफी अच्छा सफर रहा है. मैं बयां नहीं कर सकता कि मैं अब कितना निराश महसूस कर रहा हूं कि मैं और आगे नहीं जा सकता. लेकिन मैं कुछ जरूरी सबक लेकर जा रहा हूं जो मैंने अपनी जर्नी और अपने दोस्तों के साथ खूबसूरत यादों से सीखे हैं. मुझे अब यह भी पता है कि प्यार में पड़ना कैसा लगता है! आपने जो कुछ भी दिया है उसके लिए ‘बिग बॉस’ को धन्यवाद.”

वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान (Salman Khan) ने ऐलान किया कि एक और कंटेस्टेंट घर से बाहर होने वाला है. फिर उन्होंने ईशान का नाम लेते हुए कहा कि उन्हें सबसे कम वोट मिले हैं. इसलिए, उन्हें आज रात घर से बाहर जाना होगा. सलमान ने उन्हें कहा कि वे अपने प्यार मायशा के पास जा सकते हैं.

पढ़ें Hindi News ऑनलाइन और देखें Live TV News18 हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी News in Hindi.

Adblock test (Why?)


Bigg Boss 15: बेघर हुए 'लव बर्ड्स' मायशा-ईशान ने दिए ऐसे रिएक्शन, अपने 'स्पेशल वन' के लिए दिखाई फीलिंग्स - News18 हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...