Rechercher dans ce blog

Sunday, November 7, 2021

Bigg Boss 15: शमिता शेट्टी को कभी टीवी पर शादी के लिए प्रपोज नहीं करेंगे राकेश बापट, जानें एक्टर ने क्यों लिया ये फैसला - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

नई दिल्ली, जेएनएन। रियलिटी शो बिग बॉस 15 में एक बार फिर से नया ट्विस्ट आ गया है। शो में अब बिग बॉस ओटीटी के एक्स कंटेस्टेंट्स राकेश बापट और नेहा भसीन ने एंट्री ली है। इन दोनों ने बिग बॉस 15 में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट्स के तौर पर एंट्री ली है। ऐसे में शो के अंदर एक बार फिर से नया ट्विस्ट आ गया है। वहीं एक बार फिर से राकेश बापट और शमिता शेट्टी अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोरने लगे हैं।

यह दोनों बिग बॉस ओटीटी में भी साथ नजर आए थे। बिग बॉस ओटीटी में राकेश बापट और शमिता शेट्टी ने एक-दूसरे के लिए अपनी फीलिंग भी जाहिर की थी। अब बिग बॉस 15 में एंट्री लेने से पहले राकेश बापट ने कहा है कि वह कभी भी शमिता शेट्टी को नेशनल टीवी पर शादी के लिए प्रपोज नहीं करेंगे। बिग बॉस 15 में एंट्री लेने से पहले राकेश बापट ने अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया को इंटरव्यू दिया।

इस इंटरव्यू में उन्होंने बिग बॉस 15 में अपनी रणनीति के अलावा शमिता शेट्टी के साथ अपने रिश्ते पर भी ढेर सारी बातें की हैं। राकेश बापट से पूछा गया कि बिग बॉस 15 में मायशा अय्यर और ईशान सहगल के बीच काफी रोमांटिक केमेस्ट्री देखने को मिली थी, जिसकी वजह से उन्हें आलोचना का भी सामना करना पड़ा। शो के अंदर क्या आप भी शमिता शेट्टी के साथ अपनी केमेस्ट्री बनाएंगे?

इस सवाल के जवाब में राकेश बापट ने कहा, 'सबसे पहले, मैं बिग बॉस में एंट्री कर रहा हूं, और शमिता और मैं एक कपल होंगे। लेकिन साथ ही हम अपने व्यक्तिगत तौर पर गेम भी खेलेंगे। हम निश्चित रूप से एक-दूसरे के खिलाफ नहीं होंगे। जहां तक ईशान सहगल और मायशा अय्यर की तरह की केमेस्ट्री बनाने का सवाल है, तो उनकी केमेस्ट्री बहुत ऑर्गेनिक नहीं लगी। शमिता और मेरे बीच कुछ भी जबरदस्ती नहीं किया गया था।'

राकेश बापट ने आगे कहा, 'मैं इस तरह किसी को अपना प्यार नहीं दिखाना चाहता। शमिता और मैं बहुत निजी लोग हैं और जानते हैं कि नेशनल टेलीविजन पर जनता को कितना दिखाना है। मैं नेशनल टेलीविजन पर शमिता शेट्टी को कभी शादी के लिए प्रपोज नहीं करूंगा। यह बहुत निजी भावनाएं होती हैं। यह जब भी कभी होगा शो के बाहर होगा। यह हमारे लिए बहुत ही खास पल में से एक है।' राकेश बापट के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है।

Edited By: Anand Kashyap

Adblock test (Why?)


Bigg Boss 15: शमिता शेट्टी को कभी टीवी पर शादी के लिए प्रपोज नहीं करेंगे राकेश बापट, जानें एक्टर ने क्यों लिया ये फैसला - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...