
नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन धारावाहिक 'अनुपमा' टीआरपी में हमेशा ही टॉप पर रहता है। धारावाहिक में एक औरत की कहानी दिखाई गई है। जो तमाम अवरोधों के बावजूद, मुश्किलों का सामना करके आगे बढ़ती है। अनुपमा के इस सफर को बेहतरीन ढंग से दिखाया गया है। जिससे हर औरत खुद को जोड़ सकती है, तभी ये धारावाहिक टीआरपी में टॉप पर रहता है। धरावाहिक में रोज नए ट्विस्ट्स एंड टर्न्स आते रहते हैं। इन दिनों भी धारावाहिक में काफी उतार- चढ़ाव देखा जा रहा है।
सोमवार को आने वाले एपिसोड में दिखाया जाने वाला है कि अनुपमा को एक बार फिर से नई मुसीबत का सामना करना पड़ेगा। अनुपमा पहले ही अपना घर यानी कि शाह परिवार को छोड़ चुकी है। अनुपमा (रुपाली गांगुली) अब नए घर में शिफ्ट हो गई है जहां पर बापूजी, मामाजी, किंजल, अनुज, समर, नंदिनी, स्वीटी सभी लोग अनुपमा के घर के गृह प्रवेश में जाते हैं। इस दौरान सभी लोग अनुपमा के लिए बेहद खुश रहते हैं और नाचते- गाते हैं।
इसी बीच शाह हाउस में डॉली और संजय जी (वनराज की बहन और जीजाजी) आते हैं। डॉली घर में आते ही बा से अनुपमा पर लांछन लगाने और उससे घर छीनने के लिए बरस पड़ती है। ये सब देख वनराज गुस्से से तमतमा जाता है। और इसी गुस्से में वनराज डॉली से घर के पेपर्स पर साइन करवा लेता है। घर से जाते वक्त डॉली कहती है 'शादी के बाद तो मैं कहने के लिए पराई हुई थी लेकिन आज आपलोगों ने मुझे सच में पराया कर दिया।' ये सब कहकर डॉली रोते हुए चली जाती है। डॉली के जाने के बाद वनराज को अपने किये पर पछतावा होता है और वो बा से कहता है कि इस घर पर आज भी डॉली का पूरा हक है।
वहीं अनुपमा के घर में दीपावली और गृह प्रवेश की पार्टी चल रही होती है। इसी बीच अनुपमा अपने बड़े पारितोष और बा को मिस करती है। अनुपमा सभी को वापस घर जाकर त्योहार मनाने के लिए कहती है। सभी लोग वापस चले जाते हैं लेकिन अनुज और किंजल वहीं पर अनुपमा के पास रुक जाते हैं। इस दौरान तोशु उर्फ पारितोष अनुपमा के घर आता है और उसके साथ बदतमीजी करने लगता है। तोशु अनुपमा को घर आकर बताता है कि राखी दवे ने उसे पैंट हाउस और नौकरी से निकाल दिया है। इसके लिए वो अनुपमा को जिम्मेदार ठहराता है।
तोशु ये सब कहते हुए अनुपमा और अनुज के रिश्ते पर भी सवाल खड़े करता है। ये सब सुनकर किंजल भी अनुपमा का बचाव करती है। लेकिन तोशु उसे चुप कर देता है। सबकुछ सुनकर अनुज अपना आपा खो बैठता है और तोशु को चुप रहने के लिए वॉर्निंग देता है। इसके बाद अनुपमा, अनुज को शांत होने के लिए कहती है और अनुज उसकी बात मान लेता है। उधर शाह हाउस में बापूजी और मामाजी पहुंचकर बा को अनुपमा के हाथ का हलवा देते हैं और उसे अपनी हरकतें सुधारने के लिए कहते हैं। लेकिन बा ये सब सुनकर और भी गुस्से में आ जाती है और अनुपमा का बनाया हुआ हलवा फेंक देती है। अब आगे आने वाले एपिसोड में भी नए मोड़ देखने को मिलेंगे।
Edited By: Pratiksha Ranawat
Anupamaa Monday Episodic Update: बहन को घर से भगाने पर वनराज को हुआ पछतावा, अनुपमा को कैरेक्टरलेस कहेगा तोशु - दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Read More
No comments:
Post a Comment