Rechercher dans ce blog

Tuesday, October 26, 2021

Shahrukh Khan को नहीं लगता बेटे आर्यन खान को मिलेगी आज बेल, करीबी दोस्त ने बताया मन्नत के अंदर का हाल - Aaj Tak

स्टोरी हाइलाइट्स

  • कैसा है मन्नत के अंदर का माहौल
  • शाहरुख सोच रहे यह बात

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की बेल पर सुनवाई 26 अक्टूबर को कोर्ट में होने जा रही है. केस को लड़ने के लिए शाहरुख खान ने नए वकील को हायर किया है. मुकुल रोहतगी अब आर्यन खान का केस लड़ेंगे. यह भारत के अटॉर्नी जनरल रह चुके हैं. इनके साथ सीनियर वकील अमित देसाई और सतीश मानेशिंदे भी कोर्ट में मौजूद रहेंगे. दूसरी ओर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), आर्यन खान के बेल की याचिका को खारिज करने की कोशिश में जुटी दिखाई देगी. इसी बीच मन्नत के अंदर सभी का मूड कैसा है, इसपर खान परिवार के करीबी दोस्त ने बताया है. 

ऐसा है मन्नत के अंदर का माहौल
इंडिया टुडे संग बातचीत में दोस्त ने बताया कि शाहरुख खान और गौरी खान समेत परिवार यही सोच रहा है कि आर्यन खान को आज बेल नहीं मिल पाएगी और यह मामला थोड़ा और खिंचेगा. कुछ दिन और आर्यन खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ सकती हैं. बता दें कि आर्यन खान के केस में नया ट्विस्ट आया है. मुंबई क्रूज पार्टी के विटनेस प्रभाकर सैल का दावा है कि केपी गोसावी ने एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की ओर से 25 करोड़ रुपये की डिमांड की थी जो आर्यन खान को केस में छोड़ने के लिए रखी गई थी. बता दें कि केपी गोसावी वही शख्स हैं जो आर्यन संग सेल्फी में वायरल हो रहे हैं. 

प्रभाकर सैल, केपी गोसावी के बॉडीगार्ड हैं. हालांकि, समीर वानखेड़े ने प्रभाकर द्वारा लगाए आरापों को खारिज किया है. इन सभी के बीच मन्नत में परिवार का मूड कुछ अच्छा नहीं नजर आ रहा है. गौरी खान मजबूती के साथ खड़ी हैं. वहीं, शाहरुख खान अपने पावर में होने वाली हर कोशिश को करने में जुटे नजर आ रहे हैं. वह उम्मीद जता रहे हैं कि आर्यन को जल्द से जल्द बेल मिल जाए. परिवार को यह भी डर है कि आर्यन का मामला कुछ समय तक खिंचेगा और उनकी मुश्किलें आसान नहीं होंगी. 

शाहरुख की मैनेजर गवाहों को कर रहीं प्रभावित, HC में NCB की दलील

वहीं, एनसीबी का कहना है कि आर्यन खान की ओर से विटनेस संग छेड़छाड़ की जा रही है. ऐसे में आर्यन को बेल नहीं मिलनी चाहिए. हालांकि, आर्यन की कानूनी टीम ने प्रभाकर सैल कॉन्ट्रोवर्सी से खुद को दूर रखा है. उन्होंने हलफनामा दाखिल किया है, जिसमें लिखा है कि आवेदक का उन आरोपों और काउंटर आरोपों से कोई लेना-देना नहीं है जो मौजूदा समय में पब्लिक/सोशल मीडिया में हैं. आगे कहा गया कि आर्यन खान का सैल के साथ कोई कनेक्शन नहीं है. 

Shahrukh khan ने बेटे आर्यन के बिना कैसे मनाई मैरिज एनिवर्सरी, तोड़ी 30 साल पुरानी परंपरा

हर साल खास होती है एनिवर्सरी
आर्यन खान अभी कुछ समय और जेल में रहने वाले हैं. ऐसे में इस बार शाहरुख खान और गौरी खान ने मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट नहीं की है. दोस्त ने बताया कि हर साल एनिवर्सरी के लिए शाहरुख कुछ खास करते थे. एक रिवाज था जो शाहरुख दिल्ली के दिनों से फॉलो करते आए हैं, लेकिन इस बार वह नहीं हो पाया. दोस्त ने कहा कि एनिवर्सरी पर शाहरुख, गौरी के लिए खास तोहफा खरीदते थे. इस साल यह रिवाज शाहरुख नहीं कर पाए हैं. बेटे आर्यन के आर्थर रोड जेल में रहना उनके लिए किसी सदमे से कम नहीं. 

रिपोर्ट: राजन मल्होत्रा

Adblock test (Why?)


Shahrukh Khan को नहीं लगता बेटे आर्यन खान को मिलेगी आज बेल, करीबी दोस्त ने बताया मन्नत के अंदर का हाल - Aaj Tak
Read More

No comments:

Post a Comment

Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा झटका - Bollywood Life हिंदी

[unable to retrieve full-text content] Bigg Boss 16: फिनाले से पहले 50 प्रतिशत वोट से आगे चल रहे हैं एमसी स्टेन, प्रियंका का हाल देख लगेगा...